10/07/2026
अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम करजी में रहने वाले जनेऊराम नायक का परिवार भूमिहीन है और लंबे समय से मजदूरी कर अपना घर चला रहा था। कम कमाई के कारण परिवार की रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करना मुश्किल होता था, लेकिन सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार आया है।
जनेऊराम को दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से हर साल 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता मिल रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत परिवार को पक्का घर भी मिला है। पहले परिवार कच्चे मकान में रहता था और बारिश के दिनों में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
परिवार को उज्ज्वला योजना से रसोई गैस कनेक्शन और महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने एक हजार रुपए की सहायता भी मिल रही है। जनेऊराम का कहना है कि इन सरकारी योजनाओं से उनके पांच सदस्यीय परिवार का जीवन पहले से आसान हुआ है और अब वे अपने परिवार के बेहतर भविष्य की योजना बना पा रहे हैं।