Namaste Awam

Namaste Awam Welcome to the Official page of Namaste Awam! We love to hear your thoughts, so do leave your comments and if there's something you like, "Share"!

22/09/2022

मैंने गाड़ी खरीदी, RTO आफिस में रजिस्ट्रेशन कराया, यह सरकार के रिकॉर्ड में है।

मैंने ड्राइविंग लाइसेंस लिया, यह भी सरकार के रिकॉर्ड में दर्ज है।

मैंने कब कब POLLUTION UNDER CONTROL CERTIFICATE लिया, यह भी सरकार के रिकॉर्ड में दर्ज है।

मैंने अपनी गाड़ी का इन्श्योरेन्स रिन्यू कब कब कराया, यह भी सरकार के रिकॉर्ड में दर्ज है क्योंकि इन्श्योरेन्स का एक हिस्सा सरकार के खाते में जमा होता है।

मेरे द्वारा दिए गए टैक्स के पैसे से सरकार के हर कार्यालय में ढेरों कम्प्यूटरों का अम्बार लगा हुआ है, खूब ढोल भी पीटा जा रहा है कि पूरा इंडिया डिजिटल हो गया है.!

तो सरकार जब सारी जानकारी आपके रिकॉर्ड में दर्ज है तो फिर आप मेरी गाड़ी का नम्बर कम्प्यूटर में ENTER करके अपने आफिस में बैठे बैठे ही पता कर सकते हैं कि मेरा लाइसेंस EXPIRE तो नहीं हो गया है, इन्श्योरेन्स ड्यू तो नहीं हो गया है, POLLUTION LEVEL कब चेक कराया आदि आदि....

सड़क पर केवल इतना देखा जाना चाहिए कि मैं यातायात के नियमों का पालन कर रहा हूँ या नहीं, कागजी कार्रवाई के लिए हर चौक चौराहे पर नागरिकों को परेशान करने की कोई जरूरत नहीं होगी अगर सरकारी अमला अपने कार्य में दक्ष हो...

सारी समस्या की जड़ ही यही है कि इस दौर में दक्षता की बात करना ही बेमानी है। सरकार के बाएं हाथ को पता नहीं होता कि दायाँ हाथ क्या कर रहा है... डिजिटल इंडिया चुनाव जीतने का हथकंडा भर है, सरकारी विभागों के कम्प्यूटर हाथी के दांत की तरह बस दिखावे भर के लिए हैं।
अब तो बस कूटो और लूटो copy

उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व्यापारियों एवं उद्यमियों की समस्याओं को लेकर निरंतर स्तर पर गंभ...
12/05/2022

उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व्यापारियों एवं उद्यमियों की समस्याओं को लेकर निरंतर स्तर पर गंभीर, व्यापारियों एवं उद्यमियों को सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न स्तर की, की जा रही है कार्यवाही इस कड़ी में मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता ने जनपद भ्रमण के दौरान अधिकारियों के साथ की महत्वपूर्ण बैठक व्यापारियों एवं उद्यमियों की समस्याओं के निराकरण एवं सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के संबंध में अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व्यापारियों एवं उद्यमियों की समस्याओं को लेकर निरंतर स्तर पर कार्यवाही सुनिश्चित कर रहे हैं ताकि प्रदेशभर का औद्योगिक विकास और अधिक तेजी से आगे बढ़ सके। माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के अनुपालन में व्यापारियों एवं उद्यमियों को सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने एवं उनकी समस्याओं का निराकरण करने के उद्देश्य से विभिन्न स्तर पर कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। इसी कड़ी में आज व्यापारी कल्याण बोर्ड उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता ने विद्युत गेस्ट हाउस सेक्टर 38 नोएडा में विभागीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करते हुए माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशा के संबंध में अधिकारियों को अवगत कराया। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों का आह्वान करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री व्यापारियों एवं उद्यमियों की समस्याओं तथा उनके लिए संचालित की जा रही सरकार की योजनाओं एवं उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीरता के साथ कार्यवाही सुनिश्चित कर रहे हैं। अतः समस्त संबंधित अधिकारीगण व्यापारियों एवं उद्यमियों की समस्याओं का अपने अपने स्तर पर तत्परता के साथ निस्तारण सुनिश्चित करते हुए माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशा का लाभ जनपद के व्यापारियों एवं उद्यमियों तक पहुंचाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास की दृष्टि से सरकार के द्वारा व्यापारियों एवं उद्यमियों के लिए विभिन्न स्तर की योजनाएं संचालित की जा रही हैं। संबंधित अधिकारियों के द्वारा सरकार द्वारा संचालित की जा रही इन सभी योजनाओं का लाभ समस्त व्यापारियों एवं उद्यमियों तक पहुंचाने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार सुनिश्चित किया जाए ताकि जनपद के उद्यमी एवं व्यापारी गण सरकार की योजनाओं का सरलता के साथ लाभ अर्जन कर सकें। उन्होंने कहा कि जनपद में व्यापारियों एवं उद्यमियों की समस्याओं का निराकरण माननीय मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप संभव हो इसके लिए निरंतर स्तर पर जनपद में व्यापार बंधु, उद्योग बंधु, व्यापारी कल्याण समिति एवं व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक निरंतर स्तर पर आयोजित करते हुए व्यापारियों एवं उद्यमियों की समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों के द्वारा निरंतर बैठक की आयोजित कर उसकी सूचना एवं कार्यवाही व्यापारी कल्याण बोर्ड उत्तर प्रदेश की मेल आईडी पर निरंतर स्तर पर प्रेषित की जाए ताकि व्यापारियों एवं उद्यमियों की समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित किया जा सके। इस अवसर पर नोएडा विकास प्राधिकरण के एसीईओ मानवेंद्र सिंह, डीसीपी पुलिस नोएडा हरिश्चंद्र, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ नितिन मदान, नगर मजिस्ट्रेट नोएडा धर्मेंद्र सिंह, एसीपी रणविजय सिंह, जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय गोयल जिला खनन अधिकारी निर्मल सिंह क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी श्री यादव तथा अन्य संबंधित अधिकारियों के द्वारा महत्वपूर्ण बैठक में भाग लिया गया। राकेश चौहान जिला सूचना अधिकारी गौतम बुद्ध नगर।

आज जिला आबकारी अधिकारी गौतम बुद्ध नगर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के सभागार में सर्विस प्रोवाइडर कंपनी के इंजीनियर द्वार...
12/05/2022

आज जिला आबकारी अधिकारी गौतम बुद्ध नगर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के सभागार में सर्विस प्रोवाइडर कंपनी के इंजीनियर द्वारा समस्त अनुज्ञापीओं को दिया गया पी0ओ0एस0 मशीन के संबंध में प्रशिक्षण।

जिला आबकारी अधिकारी गौतम बुद्ध नगर ने जानकारी देते हुए बताया कि अपर मुख्य सचिव आबकारी एवं आबकारी आयुक्त, उ0प्र0 एवं जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर के निर्देशों के क्रम में इंटेग्रेट एक्साइज सप्लाई चैन मैनेज्मेंट सिस्टम के अन्तर्गत आबकारी विभाग गौतमबुद्धनगर द्वारा आज देशी शराब, विदेशी मंदिरा, बीयर एवं मॉडलशॉप की समस्त फुटकर दुकानों पर प्वाईन्ट ऑफ सेल (पी०ओ०एस०) मशीन का वितरण किया गया। जिसके अन्तर्गत कलेक्ट्रेट के सभागार कक्ष, सूरजपुर में सर्विस प्रोवाइडर कम्पनी के इंजीनियरस द्वारा पावर प्वाईन्ट प्रेजेंटेशन द्वारा प्वाईन्ट ऑफ सेल (पी0ओ0एस0) मशीन के बारे में प्रशिक्षण दिया गया।*
*उन्होंने बताया कि जनपद गौतमबुद्धनगर में संचालित समस्त प्रकार की फुटकर दुकानों पर अब प्वाईन्ट ऑफ सेल (पी0ओ0एस0) मशीन के द्वारा बिक्री की जायेगी, जिससे जनपद गौतमबुद्धनगर में वैध शराब की बिक्री पूर्णत: सुनिश्चित की जायेगी। प्वाईन्ट ऑफ सेल (पी०ओ०एस०) मशीन सभी अनुज्ञापियों को आबकारी विभाग द्वारा निःशुल्क प्रदान किया गया। इस दौरान जिला आबकारी अधिकारी, गौतमबुद्धनगर समस्त क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक एवं जनपद गौतमबुद्धनगर के समस्त अनुज्ञापी उपस्थित रहे। राकेश चौहान जिला सूचना अधिकारी गौतम बुद्ध नगर।

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना से ज्यादा से ज्यादा छात्र-छात्राओं को लाभान्वित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे...
12/05/2022

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना से ज्यादा से ज्यादा छात्र-छात्राओं को लाभान्वित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी की अध्यक्षता में टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्न।

जनपद के छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को समुचित व्यवस्थायें बनाने के लिए दिये आवश्यक दिशा निर्देश।*

जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर सुहास एल0वाई की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट के सभागार में जनपद के छात्र-छात्रओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में समुचित मार्गदर्शन देकर उनके उत्थान की दिशा में सार्थक प्रयास करने के उद्देश्य से एक समिति/टास्क फोर्स का गठन किया गया, जिसमें जिला स्तर पर वर्चुअल एवं साक्षात कक्षाओं के आयोजन के सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा जिला स्तरीय गठित समिति से सम्बन्धित अधिकारियों के साथ विस्तारपरक रूप से चर्चा की गयी। बैठक की अध्यक्षता करते हुये उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए छात्र-छात्राओं को निःशुल्क कोचिंग मुहैया करा रही है, जिसके लिए जनपद के छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में समुचित मार्गदर्शन देकर उनके उत्थान की दिशा में सार्थक प्रयास करने के लिये सभी सम्बन्धित अधिकारियों के द्वारा आपसी सामजस्य स्थापित करते हुये जनपद में वर्चुअल एवं साक्षात कक्षाओं के संचालन के लिए सार्थक प्रयास किये जाये, जिससे जनपद के छात्र-छात्रायें निःशुल्क कोचिंग का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त कर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकें।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना से ज्यादा से ज्यादा छात्र-छात्राओं को लाभान्वित कराने के लिये व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया जाये, जिससे इच्छुक छात्र-छात्राएं मुख्यमंत्री प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर निःशुल्क कोचिंग का लाभ प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण केंद्रों में अध्यपन कार्य के लिए योग्य, अनुभवी एवं प्रोफेशनल व्याख्याताओं की सेवाएं अथिति व्याख्याताओं के रूप में ली जाये, जिनकों जिला स्तर पर चयन समिति की अनुशंसा से परीक्षण व्याख्यान/ट्रायल लेक्चर के उपरान्त सूचीबद्ध किया जाये। उन्होंने कहा कि सभी कार्य शासन की मंशा के अनुरूप समयबद्ध एवं मानकों के अनुरूप पूर्ण किये जाये।*
इस महत्वपूर्ण बैठक का संचालन जिला समाज कल्याण अधिकारी गौतमबुद्धनगर शैलेन्द्र बहादुर सिंह के द्वारा किया गया एवं मुख्य विकास अधिकारी गौतमबुद्धनगर अनिल कुमार सिंह, उप जिला अधिकारी सदर गौतबुद्धनगर अंकित कुमार एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण द्वारा प्रतिभाग किया गया। राकेश चौहान जिला सूचना अधिकारी गौतम बुद्ध नगर

एशियन लाॅ काॅलिज में त्रि दिवसीय माॅक ट्रायल वकालत प्रतियोगिता का किया गया आयोजन  उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के प...
12/05/2022

एशियन लाॅ काॅलिज में त्रि दिवसीय माॅक ट्रायल वकालत प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के प्राप्त निर्देशों के अनुपालन एवं मा0 जनपद न्यायाधीश गौतमबुद्वनगर के की अध्यक्षता में आज दिनांक 12.05.2022 को प्रातः 09ः00 बजे से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं एशियन लाॅ काॅलिज के संयुक्त तत्वाधान में त्रि दिवसीय माॅक ट्रायल वकालत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन माननीय जनपद न्यायाधीश, गौतमबुद्वनगर के कर कमलों द्वारा किया गया। माननीय जनपद न्यायाधीश, गौतमबुद्वनगर श्री अशोक कुमार सप्तम ने कहा कि विधि विद्यार्थियों के कार्यो में व्यवहारिक गुणवत्ता के लिये ऐसी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना वर्तमान में अत्यन्त आवश्यक है। श्री जयहिंद कुमार सिंह, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उक्त प्रतियोगिता में सम्मिलित विधि विद्यार्थियों को अग्रिम शुभकाना देते हुये जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओ जैसे निःशुल्क कानूनी सहायता, पीडित क्षतिपूर्ति, विधिक साक्षरता शिविरों के महत्व, लोक अदालतों के महत्व, स्थाई लोक अदालत के महत्व आदि विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी उपलब्ध कराई गई।
उक्त विधिक साक्षरता शिविर में श्री अशोक कुमार सप्तम, माननीय जनपद न्यायाधीश, गौतमबुद्वनगर, श्री जयहिंद कुमार सिंह, सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गौतमबुद्वनगर, एशियन लाॅ काॅलेज के निदेशक डा0 लालित्य वीर श्रीवास्तव, प्राचार्य डा0 तारक नाथ प्रसाद एवं शैक्षणिक प्रमुख श्री आशीष भारद्वाज एवं अधिक सख्या विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।

प्रदेश में व्यापार को बढ़ावा देने व राजस्व की वृद्धि के लिए अपर आयुक्त राज्य कर अदिति सिंह (आई0ए0एस0) के निर्देशन में आज...
12/05/2022

प्रदेश में व्यापार को बढ़ावा देने व राजस्व की वृद्धि के लिए अपर आयुक्त राज्य कर अदिति सिंह (आई0ए0एस0) के निर्देशन में आज नोएडा जोन के एडीशनल कमिश्नर एवं ज्वाइन्ट कमिश्नर तथा अन्य अधिकारियों के साथ जिला ईंट निर्माता समिति के पदाधिकारियों एवं ईंट भट्टा स्वामियों के साथ बैठक सम्पन्न।

*प्रदेश में व्यापार को बढ़ावा देने व राजस्व की वृद्धि के लिए अपर आयुक्त राज्य कर अदिति सिंह (आई0ए0एस0) के निर्देशन में दिनांक 12.05.2022 को नोएडा जोन के एडीशनल कमिश्नर एवं ज्वाइन्ट कमिश्नर तथा अन्य अधिकारियों के साथ जिला ईंट निर्माता समिति के पदाधिकारियों एवं ईंट भट्टा स्वामियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें ईंट पर परिवर्तित हुए टैक्स दर 6 प्रतिशत और 12 प्रतिशत टैक्स दर से अवगत कराया तथा उनको इनपुट क्रेडिट टैक्स का लाभ लिए जाने की जानकारी देने के साथ ही भट्टों पर वैट अवधि की बकाया की सूची प्राप्त कराते हुए उनसे सहयोग का आश्वासन प्राप्त किया गया। इस क्रम में भट्टा समिति के पदाधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि अधिकांश बकाया जमा है तथा इस पर भी बजरंग ईंट उद्योग का खाता सीज कर डिमाण्ड की रिकवरी कर ली गयी तथा उनके द्वारा यह भी बताया गया कि अलीगढ़, मथुरा आदि जिलों से बिना बिल के ईंटों का परिवहन होता है, जिसकी जाँच करायी जाये। समिति सदस्यों द्वारा बताया गया कि अधिकांश भट्टों के माह अप्रैल-22 के GSTR1 फाइल नहीं किये जा सके हैं, क्योंकि जी0एस0टी0 पोर्टल पर 3 प्रतिशत एस0जी0एस0टी0 तथा 3 प्रतिशत सी0जी0एस0टी कर की दर का विकल्प नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि 6 प्रतिशत या 12 प्रतिशत कर की दर का विकल्प पूरे वर्ष के लिए चयनित करने का कोई व्यवस्था पोर्टल पर उपलब्ध नहीं है, जिसके कारण भट्टा मालिकों को परेशानी हो रही है। ईंट भट्टों की चिमनियों पर भट्टों के नाम/ जी0एस0टी0 नम्बर लिखवाये जाने के संदर्भ में सहमति भी बनी। इसके अतिरिक्त भट्टा व्यापारियों की अन्य समस्याओं को भी सुना गया तथा उनकी जिज्ञासाओं का भी समाधान किया गया। इस मौके पर एडीशनल कमिश्नर श्री एम0पी0 सिंह, ज्वाइन्ट कमिश्नर (कार्यपालक) सम्भाग-बी, जोन नोएडा मुकेश चन्द पाण्डेय, डिप्टी कमिश्नर शिव आसरे सिंह, जे0पी0 सिंह, सुरभि गंगवार, असिस्टेन्ट कमिश्नर संजय सरोज, आनन्द त्रिपाठी, सोमांक चौहान व जिला ईंट निर्माता समिति के महामंत्री रजनीकान्त अग्रवाल, महेश सिंघल (कोषाध्यक्ष), मनीष सिंघल (सदस्य), योगेश कसाना (सदस्य) सहित अन्य ईट भट्टा कारोबारी भी उपस्थित रहे। राकेश चौहान जिला सूचना अधिकारी गौतम बुद्ध नगर।

प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप जनता की शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्ता के साथ निस्तारण कराने के उद्दे...
07/05/2022

प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप जनता की शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्ता के साथ निस्तारण कराने के उद्देश्य से जनपद की तीनों तहसीलों में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संपन्न।

जिला मजिस्ट्रेट सुहास एल वाई ने सदर तहसील में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए सुनी जनता की शिकायतें।*

*संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 119 शिकायतें हुई दर्ज, 14 शिकायतों का विभागीय अधिकारियों के माध्यम से मौके पर कराया गया निस्तारण।*

*आयोजित तहसील संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर प्रशासन एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी गण एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण रहे उपस्थित।*

प्रदेश सरकार के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशा के अनुरूप जन सामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित गति के साथ निस्तारण संभव कराने के उद्देश्य से आज जनपद की तीनों तहसीलों में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संपन्न हुआ। जनपद की तीनों तहसीलों में कुल 119 शिकायतें दर्ज हुई, जिसके सापेक्ष 14 शिकायतों का निराकरण विभागीय अधिकारियों के द्वारा मौके पर ही सुनिश्चित किया गया। जिला अधिकारी सुहास एल वाई के द्वारा तहसील सदर में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुये जनता की शिकायतांे का अनुश्रवण किया गया। सदर तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जन सामान्य के द्वारा कुल 26 शिकायतें विभिन्न विभागों से संबंधित दर्ज कराई गई, जिसके सापेक्ष 02 शिकायतों का निराकरण विभागीय अधिकारियों के द्वारा मौके पर ही सुनिश्चित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी सुहास एल वाई ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनता की शिकायतों एवं समस्याओं के निराकरण को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार एवं शासन गंभीर है। उन्होंने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जिन विभागों से संबंधित जनता की शिकायतें दर्ज हो रही हैं। सभी संबंधित अधिकारीगण गंभीरता के साथ तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करें और मौके पर जाकर संबंधी शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित कराएं ताकि संबंधित पोर्टल पर शिकायतों को ऑनलाइन किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि शिकायतकर्ता को भी संबंधित विभागीय अधिकारियों के द्वारा निस्तारण के दौरान उपस्थित रखा जाए ताकि सभी शिकायतों का निराकरण गुणवत्ता परक रूप से सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में दर्ज शिकायतों की मानिटरिंग उत्तर प्रदेश शासन स्तर से सुनिश्चित की जा रही है। अतः सभी अधिकारियों के द्वारा दर्ज शिकायतों का निराकरण पूर्ण गंभीरता के साथ कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, डी0सी0पी0 जॉन ग्रेटर नोएडा मिनाक्षी कात्यान, ए0सी0पी0 तृतीय ब्रजनंदन राॅय, उप जिलाधिकारी सदर अंकित कुमार एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण तहसील संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उपस्थित रहे। इसी प्रकार जेवर तहसील में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वंदिता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संपन्न हुआ, जहां पर कुल 27 शिकायतें जनता के द्वारा दर्ज कराई गई, जिसके सापेक्ष विभागीय अधिकारियों के माध्यम से 05 शिकायतों का निराकरण मौके पर ही सुनिश्चित किया गया। दादरी तहसील में अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाॅ नितिन मदान की अध्यक्षता में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ, जहां पर जनता के द्वारा कुल 66 शिकायतें विभिन्न विभागों से संबंधित दर्ज कराई गई, जिसके सापेक्ष विभागीय अधिकारियों के माध्यम से 07 शिकायतों का निराकरण मौके पर ही सुनिश्चित किया गया। राकेश चौौहान जिला सूचना अधिकारी गौतम बुद्ध नगर।*

जनपद में आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य स...
07/05/2022

जनपद में आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से जनपद न्यायाधीश अशोक कुमार सप्तम ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ की महत्वपूर्ण बैठक लोक अदालत आयोजित होने से संबंधित नागरिक किस प्रकार उठा सकते हैं लाभ एवं किस प्रकार के वादों का होगा निस्तारण जनपद न्यायाधीश ने अधिकारियों को दी विस्तृत जानकारी जनपद न्यायाधीश के सभी उपस्थित जनपद स्तरीय अधिकारियों से आह्वान आगामी 14 मई को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने-अपने विभाग से संबंधित अधिक से अधिक वादों का करें निस्तारण राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के दिशा निर्देशानुसार आगामी 14 मई को जनपद में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होने जा रहा है। राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने एवं इस अवसर पर अधिक से अधिक वादों का निस्तारण सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से आज जनपद न्यायाधीश अशोक कुमार सप्तम ने अपने कॉन्फ्रेंस हॉल में जनपद स्तरीय अधिकारियों से विस्तार से विचार विमर्श करते हुए लोक अदालत के लाभ के संबंध में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई ताकि संबंधित नागरिक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाकर अपने वादों का निस्तारण सुनिश्चित करा सकें। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश ने लोक अदालत के लाभ के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि लोक अदालत में अधिवक्ता एवं वकील पर होने वाला खर्च नहीं लगता है‌। वहीं दूसरी ओर न्यायालय शुल्क भी नहीं लगता है। पक्षकारों के मध्य उत्पन्न हुए विवादों का निपटारा आपसी सहमति और सुलह से हो जाता है। उन्होंने बताया कि मुआवजा व हर्जाना आदेश के बाद जल्द मिल जाता है। यहां तक कि पुराने मुकदमों में लगा न्यायालय शुल्क वापस मिल जाता है। किसी भी पक्षकार को दंडित नहीं किया जाता। लोक अदालत द्वारा पक्षकारों को न्याय आसानी से मिल जाता है। लोक अदालत का अवार्ड अंतिम होता है, जिसके खिलाफ किसी न्यायालय में अपील नहीं होती। लोक अदालत में किस प्रकार के मामलों का निपटारा होगा इस संबंध में जनपद न्यायाधीश ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में दीवानी संबंधी मामले, वैवाहिक एवं पारिवारिक झगड़े, दाखिल खारिज, भूमि के पट्टे, बेगार श्रम संबंधित मामले, शमनीय प्रकृति के फौजदारी मामले, बैंक ऋण संबंधित मामले, राजस्व संबंधी मामले, वन भूमि संबंधी मामले, भूमि अर्जन से संबंधित मामले, मोटर वाहन दुर्घटना मुआवजा संबंधित दावे आदि का निराकरण राष्ट्रीय लोक अदालत में संभव होता है। जनपद न्यायाधीश ने इस अवसर पर अधिकारियों का आह्वान किया है कि राष्ट्रीय लोक अदालत को जनपद में सफल बनाने में उनकी महती भूमिका है। इस संबंध में सभी अधिकारीगण अपने-अपने स्तर पर अधिक से अधिक निरंतर प्रचार प्रसार करेंगे तो संबंधित जनमानस राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिकतम लाभ उठाकर अपने वादों का निस्तारण सुनिश्चित करा सकेंगे। माननीय जनपद न्यायाधीश ने उपस्थित समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों का आह्वान करते हुए कहा कि आगामी 14 मई को अधिक से अधिक वादों का निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत में संभव कराया जा सके इसके लिए समस्त विभागीय अधिकारी गण अपने-अपने विभाग से संबंधित मामलों एवं प्रकरणों के निस्तारण के संबंध में माइक्रो प्लान तैयार करते हुए उसे अंतिम रूप प्रदान किया जाए ताकि आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में उनके अधिक से अधिक विभागीय मामले निस्तारित होकर जन सामान्य को इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का भरपूर लाभ मिल सके। महत्वपूर्ण बैठक में अपर जिला जज वेद प्रकाश वर्मा, अपर जिला जज एवं राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी राजीव कुमार वत्स, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव जय हिंद कुमार सिंह तथा अन्य न्याय विभाग के अधिकारी गण, नगर मजिस्ट्रेट नोएडा धर्मेंद्र कुमार, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अंकित कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ ललित कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ऐश्वर्य लक्ष्मी, जिला मनोरंजन कर अधिकारी जेपी चंद्र तथा अन्य संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे। राकेश चौहान जिला सूचना अधिकारी गौतम बुद्ध नगर।*

बाल संप्रेक्षण गृह, गौतम बुध नगर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विधिक सहायता शिविर एवं दंत चिकित्सा शिवि...
07/05/2022

बाल संप्रेक्षण गृह, गौतम बुध नगर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विधिक सहायता शिविर एवं दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में तथा स्कूल ऑफ लॉ व स्कूल आफ डेंटल साइंस के सौजन्य से बाल संरक्षण गृह, गौतमबुधनगर में विधिक सहायता शिविर एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय श्री अशोक कुमार सप्तम द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में स्कूल आफ डेंटल साइंस के द्वारा बाल अपचारीगण के दातों की जांच की गई तथा भविष्य में दांतो को किस प्रकार सही से सुरक्षा दिया जाए की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मौके पर माननीय जनपद न्यायाधीश श्री अशोक कुमार सप्तम ने कहा कि किशोर अपराधियों का सुधार किया जाना अत्यंत आवश्यक है। बाल अपचारी को सुधार की आवश्यकता होती है। किशोर न्याय अधिनियम भी मुख्य रूप से इसी उद्देश्य से बनाया गया है कि बालकों का हित सर्वोपरि है। उक्त मौके पर नोडल ऑफिसर राष्ट्रीय लोक अदालत श्री राजीव कुमार वत्स द्वारा बताया गया कि बाल बंदियों के सुधार में उनके दिनचर्या का अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान रहता है। यदि उनकी दिनचर्या उचित एवं सही हो तो उनको मानसिक विकारों से मुक्त किया जा सकता है। सविता सीनियर डिवीजन सिविल जज सीनियर डिविजन सिरोही सुशील कुमार द्वारा बताया गया कि प्राचीन काल से ही योग हमारे मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के लिए अनिवार्य होता है। अगर बाल अपचारियों के दिनचर्या में योग को शामिल किया जाए तो उनके अंदर सकारात्मकता का संचार होगा। इससे वे समाज के मुख्य धारा में शामिल होकर समाज में सक्रिय भागीदारी अपनाने की तरफ अग्रसर होंगे। प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड ने किशोर अपचारियों से संबंधित कानूनों की जानकारी देते हुए यह बताया कि बाल अपचारियों को जेल कारागार में न रहकर सुधार गृह में रखा जाता है क्योंकि उनके सुधार के प्रबल संभावना रहती है। डीन स्कूल आफ ला शारदा यूनिवर्सिटी श्री प्रदीप कुलश्रेष्ठ ने कहा कि समाज के प्रत्येक तबके तक न्याय पहुंचाना अत्यंत आवश्यक है। डॉ स्वाति ने जानकारी देते हुए बताया कि विधिक साक्षरता शिविर व दंत चिकित्सा शिविर में करीब 125 किशोरों के दांतों की जांच की गई। कार्यक्रम का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जयहिंद कुमार सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि बाल अपचारियों के जीवन में सुधार लाने के उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने आगे यह बताया कि किशोरों के सुधार की आवश्यकता है।

उक्त कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश श्री अशोक कुमार सप्तम, राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल ऑफिसर श्री राजीव कुमार वत्स, सिविल जज सीनियर डिविजन श्री सुशील कुमार, सिविल जज जूनियर डिवीजन श्रीमती वंदना अग्रवाल, प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड श्री शशांक गुप्ता, जिला परिवीक्षा अधिकारी श्री अतुल कुमार सोनी, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति के सी विरमानी, डीन विधि संकाय प्रोफेसर प्रदीप कुलश्रेष्ठ, कॉर्डिनेटर लीगल एड डॉक्टर मानवेन्द्र सिंह, डॉक्टर ताहिर आदि मौजूद रहे।

डाक्टर स्वाती शर्मा, हेड, सामुदायिक दंत विभाग, स्कूल ऑफ डेंटल साइंस और उनकी टीम ने 125 से ज्यादा किशोरों की दंत निरीक्षण किया और उन्हे निशुल्क डेंटल किट दी।
पैरा लीगल वालंटियर अनिरुद्ध त्यागी, मोहम्मद शादिक, आलिया फ़ातिमा, श्रेया शर्मा, साक्षी कुमारी, सौम्या शर्मा,कुमार सौरभ देव,आयुष शुक्ला, प्रतीक कुमार दिनकर, पायल, मुकेश व शाकिर आदि उपस्थित रहे।
जिला सूचना अधिकारी समस्त सम्मानित माध्यम से निःशुल्क प्रभावी व्यापक प्रचार-प्रसार करने का कष्ट करें।

सचिव
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गौतम बुद्ध नगर

सहकारिता विभा के तत्वावधान मे "सहकार से समृद्धि" कार्यक्रम के अंतर्गत विकास खण्ड जेवर सभागार मे नैनो यूरिया तरल आधारित व...
07/05/2022

सहकारिता विभा के तत्वावधान मे "सहकार से समृद्धि" कार्यक्रम के अंतर्गत विकास खण्ड जेवर सभागार मे नैनो यूरिया तरल आधारित विकास खण्ड स्तर किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने किसानों को सम्भोधित करते हुए कहा क़ी इफको द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर किसान हित मे नैनो यूरिया बहुत अच्छा उत्पाद बनाया ह और यूरिया की केवल 25-30 प्रतिशत मात्रा उपलब्ध होती हैं तथा नैनो यूरिया का छिड़कावू करने से 100 प्रतिशत मात्रा मिलती हैं।
डॉक्टर तन्नवी शर्मा ,जिला कृषि रक्षा अधिकारी,गौतम्बूद नगर् ने किसानों को कहा के नैनो यूरिया क़ी जनपद मे सभी बिक्री केंद्र पर्याप्त व्यवस्था बनाकर रखे ।उन्होंने इफको के घुलंशील उत्पाद,व सागरिका को किसान के लिए अधिक उपयोगी बताया डॉक्टरर मयंक रॉय प्रभारी कृषि विज्ञान केंद्र,गौतमबुद्धनगर् ने किसानों को मशरूम क़ी खेती,फूलो क़ी खेती एवं अन्या किसी भी सहयोग जो किसान के लिए लाभकारी हू,के प्रशिक्षण के लिए उनसे सम्पर्क क़ी अपील क़ी।
बृजवीर सिंह ,मुख्य क्षेत्र प्रबंधक,इफको,गौतमबुद्ध नगर ने किसानों को दूसरे व तीसरे पानी पर एक नैनो यूरिया व एक 500 मिलिलीटर सागरिका का 150 लीटर पानी मे छिड़काऊ किया जाना आवश्यक बताया और फिर कोई भी यूरिया के इस्तेमाल न करने क़ी सलाह दी।सुधीर त्यागी,भारत कल्याण परिषद के अध्यक्ष ने अध्यक्षीय सम्भोधन मे इफको के उत्पादों पर सब्सिडी क़ी सरकार क़ी धनराशि बचाने क़ी अपील क़ी।
कार्यक्रम मे खण्ड विकास अधिकारी,हनुमान प्रसाद,अपर जिला सहकारी अधिकारी हरेंद्र सिंह पांगती ने भी अपने विचार रखे।संचालन अलोक रंजन,सहायक विकास अधिकारी सहकारिता,जेवर ने किया।कार्यक्रम मे 135 किसानों ने भाग लिया।

Address

Mulla G Karim Complex , Haldoni Mod Greater Noida G B Nagar
Greater Noida
201306

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Namaste Awam posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Namaste Awam:

Share