Vartman Satta

Vartman Satta Vartman Satta daily hindi newspaper published from Gautambudh nagar & Ghaziabad. http://goo.gl/maps/

Email your views , News, suggestion , comments & get them published in vartman satta email at [email protected]

संतोष हॉस्पिटल में ‘क्लेफ्ट लिप और पैलेट’ के लिए नि:शुल्क सर्जरी शिविर, 26 से 28 मार्च तक होगा आयोजन गाजियाबाद। संतोष हॉ...
14/03/2026

संतोष हॉस्पिटल में ‘क्लेफ्ट लिप और पैलेट’ के लिए नि:शुल्क सर्जरी शिविर, 26 से 28 मार्च तक होगा आयोजन

गाजियाबाद। संतोष हॉस्पिटल, गाजियाबाद द्वारा सामाजिक सरोकार के तहत क्लेफ्ट लिप (कटा हुआ होंठ) और क्लेफ्ट पैलेट (कटा हुआ तालू) से पीड़ित बच्चों के लिए 26 मार्च से 28 मार्च 2026 तक विशेष नि:शुल्क सर्जरी शिविर आयोजित किया जा रहा है।
इस शिविर में बच्चों की जांच, ऑपरेशन, दवाइयां और परामर्श की सभी सुविधाएं पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। संतोष हॉस्पिटल के वाइस चांसलर डॉ. मनोज गोयल ने बताया कि अस्पताल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के उन बच्चों तक उपचार पहुंचाना है, जो इस जन्मजात विकृति के कारण सामान्य जीवन नहीं जी पाते ।
हॉस्पिटल डायरेक्टर डॉ. मनीष सभरवाल ने कहा कि संतोष हॉस्पिटल पिछले लगभग 30 वर्षों से स्वास्थ्य सेवाओं में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
यह शिविर अंतरराष्ट्रीय संस्था “लव विदाउट रीजन” (Love Without Reason) के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों को नि:शुल्क उपचार उपलब्ध कराना है ताकि किसी भी बच्चे का इलाज धन के अभाव में न रुक सके। प्लास्टिक सर्जन डॉ. अपराजिता ने बताया कि क्लेफ्ट लिप और पैलेट की सर्जरी से बच्चों के चेहरे की बनावट में सुधार होता है और उन्हें बोलने व खाने में होने वाली परेशानियों से भी राहत मिलती है। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीकों के माध्यम से यह सर्जरी सुरक्षित और प्रभावी तरीके से की जाएगी ।
बाल रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. उर्मिला ने बताया कि सर्जरी से पहले और बाद में बच्चों की देखभाल के लिए पीडियाट्रिक विभाग की टीम पूरी तरह तैयार रहेगी। वहीं एनेस्थीसिया विभाग की विशेषज्ञ डॉ. लीना ने कहा कि ऑपरेशन के दौरान बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा और एनेस्थीसिया की पूरी प्रक्रिया विशेषज्ञों की निगरानी में होगी, जिससे जोखिम को न्यूनतम रखा जा सके।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार शिविर में पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।
यह शिविर संतोष हॉस्पिटल, नंबर-1 अंबेडकर रोड, पुराने बस स्टैंड के सामने, गाजियाबाद में आयोजित होगा। डॉक्टरों ने बताया कि यदि किसी बच्चे के जन्म से ही ऊपरी होंठ में कटाव हो, तालू में छेद या दरार हो या बोलते समय आवाज नाक से निकलती हो, तो ऐसे बच्चों का इस शिविर में नि:शुल्क उपचार कराया जा सकता है। अस्पताल प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि ऐसे जरूरतमंद बच्चों की जानकारी मिलने पर उन्हें इस शिविर के बारे में अवश्य बताएं, ताकि अधिक से अधिक बच्चों को उपचार और बेहतर जीवन मिल सके। Santosh Multispeciality Hospital

यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा — दो भाइयों की मौत12 जनवरी 2026 | ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइं...
12/01/2026

यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा — दो भाइयों की मौत
12 जनवरी 2026 |
ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट पर देर रात एक तेज़ रफ्तार **डॉक्टर की कार ने सड़क किनारे डीजल भर रहे दो सगे भाइयों — गौरव शर्मा (35) और मनोज शर्मा (42) — को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही नॉलेज पार्क थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लाशों को अस्पताल भेजा, लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर सिद्धार्थ कात्यान (बिहार निवासी) को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में आरोप लगाया गया है कि वह शराब के नशे में कार चला रहा था और टक्कर के बाद करीब 100 मीटर तक दोनों भाइयों को कार से घसीटा।
आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस चौकी पर हंगामा किया और कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है।

मतदाता सूची में बड़ा बदलाव:नोएडा-ग्रेटर नोएडा में लगभग 4.47 लाख वोटर के नाम मतदाता सूची से कटे हैं, जिनको 6 फरवरी 2026 त...
12/01/2026

मतदाता सूची में बड़ा बदलाव:
नोएडा-ग्रेटर नोएडा में लगभग 4.47 लाख वोटर के नाम मतदाता सूची से कटे हैं, जिनको 6 फरवरी 2026 तक आपत्ति दर्ज कराने का आदेश दिया गया है।

07जनवरी 2026 ग्रेटर नोएडा बीटा 2 , ब्रह्माकुमारी ओम शांति सेंटर पर पूर्व मंत्री एवं गुर्जर महासभा के अध्यक्ष हरीश चंद्र ...
07/01/2026

07जनवरी 2026 ग्रेटर नोएडा बीटा 2 , ब्रह्माकुमारी ओम शांति सेंटर पर पूर्व मंत्री एवं गुर्जर महासभा के अध्यक्ष हरीश चंद्र भाटी जी का माला पहना कर एवं बुके देकर स्वागत किया गया । इस अवसर वर्तमान सत्ता के संपादक शोभाराम भाटी , राजवीर मावी , पत्रकार समीर आलम इत्यादि सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे ।

प्रसाद वितरण कार्यक्रम में उमड़ी सैकड़ों अधिवक्ताओं की भीड़, युवाओं का समर्थन और सीनियरों का मिला आशीर्वाद । 17.12.2025 ...
17/12/2025

प्रसाद वितरण कार्यक्रम में उमड़ी सैकड़ों अधिवक्ताओं की भीड़, युवाओं का समर्थन और सीनियरों का मिला आशीर्वाद ।

17.12.2025 गौतमबुद्ध नगर। बार एसोसिएशन गौतमबुद्ध नगर के आगामी चुनाव दिसंबर 2025 में प्रस्तावित हैं। सचिव पद के प्रत्याशी सत्येंद्र नागर (ग्राम मिल्क लच्छी) ने अपनी चुनावी मुहिम की शुरुआत पूरी मजबूती के साथ कर दी है। उन्होंने चेंबर विहीन अधिवक्ताओं के लिए चेंबर निर्माण को अपना मुख्य और सर्वोच्च चुनावी मुद्दा घोषित किया है।

चुनावी अभियान के तहत आयोजित प्रसाद वितरण कार्यक्रम में सैकड़ों अधिवक्ताओं की उपस्थिति ने यह स्पष्ट कर दिया कि सत्येंद्र नागर को हर वर्ग से व्यापक समर्थन मिल रहा है। इसके साथ ही उन्होंने चेंबर- चेंबर जाकर अधिवक्ताओं से जनसंपर्क किया, जहां उन्हें विशेष रूप से युवा अधिवक्ताओं का भरपूर समर्थन तथा सीनियर अधिवक्ताओं का आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
उन्होंने जानकारी दी कि इन प्रयासों के परिणामस्वरूप नई चेंबर बिल्डिंग के निर्माण हेतु हाई कोर्ट से स्वीकृति भी प्राप्त हो चुकी है, जो अधिवक्ताओं के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

सत्येंद्र नागर का कहना है कि चेंबर निर्माण का विषय केवल एक चुनावी वादा नहीं, बल्कि उनकी व्यक्तिगत भावना और अनुभव से जुड़ा हुआ है। वे स्वयं भी चेंबर विहीन अधिवक्ता हैं और भली-भांति जानते हैं कि बिना चेंबर के एक वकील को किस प्रकार की गंभीर व्यावहारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

बार एसोसिएशन के आगामी चुनाव में सचिव पद को लेकर युवा अधिवक्ताओं को सत्येंद्र नागर से विशेष उम्मीदें हैं और लगातार मिल रहा समर्थन उनके मजबूत जनाधार को दर्शाता है।

टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने भिलंगना में केंद्रीय विद्यालय हेतु केंद्र सरकार के समक्ष रखा प्रस्ताव17.12.2025  ट...
17/12/2025

टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने भिलंगना में केंद्रीय विद्यालय हेतु केंद्र सरकार के समक्ष रखा प्रस्ताव

17.12.2025 टिहरी गढ़वाल सांसद टिहरी गढ़वाल श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह ने घनसाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भिलंगना विकासखंड में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की मांग भारत सरकार के समक्ष रखी है।

इस क्रम में सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने माननीय केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान जी से शिष्टाचार भेंट कर पत्र के माध्यम से भिलंगना क्षेत्र की शैक्षिक आवश्यकताओं से अवगत कराया। यह पहल क्षेत्रीय विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रही ।
भेंट के दौरान क्षेत्र की भौगोलिक दुर्गमता, दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में सीमित शैक्षिक सुविधाओं तथा विद्यार्थियों को समान एवं बेहतर शैक्षिक अवसर उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की गई। सांसद महोदया द्वारा भिलंगना विकासखंड में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की जनहितकारी एवं अत्यंत आवश्यक मांग को प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया गया ।
केंद्रीय विद्यालय की स्थापना हेतु भारत सरकार स्तर पर ठोस प्रयास किए जाने पर क्षेत्र की जनता एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा सांसद टिहरी गढ़वाल श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर घनसाली विधायक श्री शक्तिलाल शाह जी ने भी इस महत्वपूर्ण शैक्षिक पहल के लिए सांसद महोदया का धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया।

विधायक श्री शक्तिलाल शाह जी ने कहा कि सांसद महोदया टिहरी गढ़वाल संसदीय क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर सक्रिय एवं प्रतिबद्ध रहकर कार्य कर रही हैं।
क्षेत्रवासियों एवं जनप्रतिनिधियों का मानना है कि भिलंगना क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ उज्ज्वल एवं सशक्त भविष्य की दिशा में मजबूत आधार प्राप्त होगा।

10.04.2025 दैनिक वर्तमान सत्ता समाचार पत्र के २५ वर्ष पूर्ण होने पर स्मारिका का विमोचन उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती ...
10/04/2025

10.04.2025 दैनिक वर्तमान सत्ता समाचार पत्र के २५ वर्ष पूर्ण होने पर स्मारिका का विमोचन उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल के द्वारा किया गया
संपादक श्री शोभाराम भाटी ने पत्रिका की प्रति माननीय राजयपाल को भेट की इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री हुए सांसद डॉक्टर महेश शर्मा , नोएडा विधायक श्री पंकज सिंह , जेवर विधायक श्री धीरेंद्र सिंह, विधान परिषद के सदस्य श्री नरेंद्र सिंह भाटी , जिला पंचायत के अध्यक्ष अमित चौधरी , पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह , जिलाधिकारी श्री मनीष वर्मा उनकी पत्नी आकांक्षा समिति की अध्यक्ष अंकित राज भी उपस्थित थे साथ ही वरिष्ठ भाजपा नेता हरिश्चंद्र भाटी समेत अन्य सामाजिक एवं स्कूल कॉलेज प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी समेत अन्य गणमान्य लोक उपस्थित थे ।

यमुना प्राधिकरण द्वारा जेपी ग्रुप का लैंड एलॉटमेंट कैंसिल सही किया गया : इलाहाबाद High कोर्ट ।  सड़क से लेकर मकान तक रुक...
16/03/2025

यमुना प्राधिकरण द्वारा जेपी ग्रुप का लैंड एलॉटमेंट कैंसिल सही किया गया : इलाहाबाद High कोर्ट ।
सड़क से लेकर मकान तक रुके प्रोजेक्ट होंगे पूरे ।

नोएडा: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) द्वारा जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) को विशेष विकास क्षेत्र (SDZ) की 1,000 हेक्टेयर भूमि के आवंटन को रद्द करने के फैसले को बरकरार रखा है।

10 मार्च को दिए गए फैसले में, न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता और क्षितिज शैलेंद्र की पीठ ने YEIDA को निर्देश दिया कि वह इस भूमि पर अधूरे पड़े सभी आवासीय परियोजनाओं को अपने कब्जे में लेकर उन्हें पूरा कराए। ये परियोजनाएं JAL और घर खरीदारों के बीच तय शर्तों के अनुसार पूरी कराई जाएंगी। JAL ने इस क्षेत्र में 12 आवासीय परियोजनाएं शुरू की थीं, जिनमें लगभग 4,600 निवेशक हैं। इसके अलावा, JAL ने इस भूमि को अन्य डेवलपर्स को उप-लीज पर दिया था, जिन्होंने 13 और परियोजनाएं शुरू की थीं। 12 फरवरी 2020 को YEIDA ने बकाया राशि का हवाला देते हुए JAL का आवंटन रद्द कर दिया था।

JAL की अधूरी परियोजनाएं
SDZ के अंतर्गत JAL की परियोजनाओं में जयपी ग्रीन्स बोगनविलियाज, जयपी ग्रीन्स कंट्री होम्स I & II, जयपी ग्रीन्स ग्रीनक्रेस्ट होम्स, जयपी ग्रीन्स क्राउन, जयपी ग्रीन्स कोव, जयपी ग्रीन्स बुद्ध सर्किट स्टूडियो, जयपी ग्रीन्स कसिया I, II, III, जयपी ग्रीन्स स्पोर्ट्सविले और जयपी ग्रीन्स विला एक्सपांजा शामिल हैं। इनमें से कोई भी परियोजना पूरी नहीं हुई है।

हाई कोर्ट के आदेश और आगे की प्रक्रिया
हालांकि हाई कोर्ट ने घर खरीदारों के लिए दिशानिर्देश दिए हैं, लेकिन JAL दिवालिया प्रक्रिया में होने के कारण उन्हें आगे की स्पष्टता के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख करना होगा। नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) में JAL के खिलाफ दिवालिया कार्यवाही भी चल रही है।

कोर्ट ने सख्त समय सीमा तय करते हुए YEIDA को निर्देश दिया कि जिन परियोजनाओं का 75% निर्माण पूरा हो चुका है, उन्हें एक साल के भीतर, 50% पूरे हो चुके प्रोजेक्ट्स को 18 महीनों में, और 25% पूरे हुए प्रोजेक्ट्स को 30 महीनों में पूरा किया जाए। सभी विकास कार्य अधिकतम 36 महीनों में पूरे करने होंगे।

कोर्ट ने YEIDA को यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि परियोजनाओं को पूरा करने के लिए आवश्यक धन उपलब्ध हो, चाहे वह घर खरीदारों से जुटाया गया हो या नहीं। साथ ही, कोर्ट ने स्पष्ट किया कि IBC (दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता) के तहत घर खरीदारों के दावों की सुरक्षा बनी रहेगी और NCLT में JAL के खिलाफ चल रही कार्यवाही में उनके अधिकार प्रभावित नहीं होंगे।

परियोजनाओं की निगरानी के लिए समिति का गठन
हाई कोर्ट ने चार सप्ताह के भीतर एक निगरानी समिति बनाने का भी निर्देश दिया, जिसमें **(1) प्रमुख सचिव (आवास एवं औद्योगिक विकास), (2) UP-RERA के चेयरमैन, (3) YEIDA के CEO

RWA बनाम एसोसिएशन । Rajiv Dixit Followers Greater Noida - Smart City Amity University,Noida Galgotias University रेजिडें...
09/03/2025

RWA बनाम एसोसिएशन । Rajiv Dixit Followers Greater Noida - Smart City Amity University,Noida Galgotias University

रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) एक गैर-सरकारी संगठन है। यह किसी कॉलोनी या सोसाइटी में रहने वाले लोगों के हितों का ध्यान रखती है। RWA का काम रोजाना की समस्याओं को हल करना, इवेंट्स का आयोजन करना, सोसाइटी की सुविधाओं को मैनेज करना और वहां रहने वालों के अधिकारों की रक्षा करना है।
RWA को अपने रेजिडेंट की समस्याओं को हल करने के लिए विभिन्न सरकारी और प्राइवेट संस्थाओं से मिलना जुलना पड़ता है और विभिन्न प्रकार की फीस इत्यादि का भी वहन करना पड़ता है ।
RWA उक्त फीस अथवा मेंबरशिप चार्ज अपने सेक्टर या सोसायटी के मकान मालिक से इक्कठा करती है ताकि मकान मालिक और निवासियों को सुरक्षा , सुविधा मिल सके और सेक्टर का विकास हो सके ।
प्रत्येक RWA को रजिस्टर्ड कराना आवश्यक होता है ।
प्रत्येक एसोसिएशन RWA नहीं हो सकती । हर एसोसिएशन अलग अलग प्रकार के मकसद के लिए बनी होती है और सिर्फ RWA ही अपने मेंबर से किसी भी प्रकार की फीस वसूलने के लिए अधिकृत होती है ।
इसके अतिरिक्त यदि किसी भी कालोनी में 3 मंजिला से ज्यादा ऊंचे मकान बने है और प्रत्येक मंजिल पर अलग अलग ग्रह स्वामी है तो उस स्थिति में RWA का गठन नहीं होता है अपितु अपार्टमेंट ऑनर एसोसिएशन AOA की स्थापना होती है ।

Happy Rebulic Day 26 January 2025
26/01/2025

Happy Rebulic Day 26 January 2025

https://vartmansatta.com/women-director-beaten-abused-in-greater-noida-surjapur/NOIDA POLICE UP Police
18/05/2024

https://vartmansatta.com/women-director-beaten-abused-in-greater-noida-surjapur/
NOIDA POLICE UP Police

गौतमबुद्ध नगर में पुलिस की कानून व्यवस्तता फेल हो चुकी है आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं होती है तोउद्यमी प्....

नोएडा अथॉरिटी के पूर्व सीईओ की बेटी लापता , माँ से चल रहा था संपत्ति विवाद       #30.03.2024
30/03/2024

नोएडा अथॉरिटी के पूर्व सीईओ की बेटी लापता , माँ से चल रहा था संपत्ति विवाद
#30.03.2024

माँ से संपत्ति की बाबत चल रहा था विवाद , माँ से अपनी जान का खतरा बताया था, न्यायलय में केस दर्ज करने के लिए अपनी अधिवक.....

Address

Greater Noida

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Vartman Satta posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Vartman Satta:

Share

Category