TV29 News

Directions Website

TV29 News टीवी29 भारत का नया हिंदी न्‍यूज चैनल है । टीवी29 न्‍यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल।

17/09/2026

UPI पर चार्ज से हड़कंप!

💰 दुकानदार देगा या ग्राहक-?

किसकी जेब पर पड़ेगा बोझ-?

TV29 News Kapil Mishra CMO Delhi Manoj Tiwari 'Mridul' Rekha Gupta Delhi Government BJP Delhi Raghav Chadha

17/09/2026

UPI पर चार्ज की नई व्यवस्था से दुकानदारों और ग्राहकों के सामने बड़ा सवाल!

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के निर्धारित मर्चेंट UPI ट्रांजैक्शन पर 0.4% MDR लागू होगा। सरकार के अनुसार यह शुल्क ग्राहक से नहीं लिया जाएगा, लेकिन बड़े दुकानदारों को इसका भुगतान करना होगा।

आखिर जब दुकानदार पर पेमेंट का खर्च बढ़ेगा, तो क्या वह अपनी लागत ग्राहकों से वसूलने की कोशिश करेगा? क्या डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के बाद अब दुकानदारों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा-?

Delhi Government को स्पष्ट करना चाहिए कि ग्राहक से अतिरिक्त चार्ज लेने पर क्या कार्रवाई होगी और छोटे दुकानदारों को कितनी राहत मिलेगी।

आपकी राय क्या है-? कमेंट में बताइए।

TV29 News | देश का भरोसा CMO Rekha Gupta Kapil Mishra Manoj Tiwari 'Mridul' BJP Delhi DrUk Chaudhry Narendra Modi PMO India

खतरनाक सामान ढोने वाले वाहनों पर कब होगी कार्रवाई-?सरिया और अन्य लंबी, नुकीली व खतरनाक वस्तुएं ढोने वाले ट्रैक्टर, ई-रिक...
17/09/2026

खतरनाक सामान ढोने वाले वाहनों पर कब होगी कार्रवाई-?

सरिया और अन्य लंबी, नुकीली व खतरनाक वस्तुएं ढोने वाले ट्रैक्टर, ई-रिक्शा और दूसरे वाहनों पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी आखिर कब तक-?

लंबी सरिया ले जाते समय पीछे लाल कपड़ा या स्पष्ट चेतावनी संकेत लगाना जरूरी है, ताकि पीछे से आने वाले वाहन चालक दूर से ही खतरे को पहचान सकें और सावधानी बरतें।

ऐसे वाहनों से होने वाले हादसों में लोगों की जान तक जा चुकी है। इसके बावजूद सड़कों पर खुलेआम खतरनाक तरीके से सरिया और अन्य सामान ले जाते वाहन नजर आते हैं।

आखिर यातायात विभाग की नजर इन वाहनों पर क्यों नहीं पड़ती-?

बिना हेलमेट बाइक सवारों पर कार्रवाई जरूरी है, लेकिन लोगों की जान खतरे में डालने वाले वाहनों पर भी उतनी ही गंभीरता से कार्रवाई होनी चाहिए।

सवाल सीधा है—क्या सड़क सुरक्षा के नियम सिर्फ आम जनता के लिए हैं-?

यातायात विभाग से अपील है कि ऐसे वाहनों की जांच कर सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराया जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले जरूरी कदम उठाए जा सकें।

आपके शहर या कस्बे में भी क्या ऐसे वाहन खुलेआम चल रहे हैं-? कमेंट में बताएं।

17/09/2026

कानपुर में 5 फीट गहरे सीवर के खुले गड्ढे में बाइक सहित गिरा डिलीवरी बॉय, CCTV में कैद हुआ हादसे का मंजर, आखिरकार जिम्मेदार कौन -?

17/09/2026

इस देश मे गरीब होना गुनाह है क्या -? उत्तरी पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार में साढ़े चार पुस्ते पर रात मे गरीबों पर अत्याचार। BJP Delhi Brijesh Singh Kapil Mishra Manoj Tiwari 'Mridul' DrUk Chaudhry Rekha Gupta Mohan Singh Bisht

17/09/2026

17 सितंबर 2026

दिल्ली में दूसरे दिन भी बस चालकों की हड़ताल जारी

वेतन बढ़ोतरी और अन्य मांगों को लेकर बस चालक हड़ताल पर हैं। दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था प्रभावित होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
DTC बसों की हड़ताल

दूसरे दिन भी जारी!

यात्री परेशान, बसें खड़ी। DTC Delhi Government CMO Delhi Rekha Gupta BJP Delhi

16/09/2026

प्रतापगढ़ के कुंडा में रेलवे ट्रैक पर बड़ी लापरवाही!

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के कुंडा हथिगवां थाना क्षेत्र के कृष्ण राम का पुरवा बिसाही रेलवे लाइन पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

लखनऊ से प्रयागराज जंक्शन जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस के सामने रेलवे ट्रैक पर करीब 30 बकरियां आ गईं। ट्रेन की चपेट में आने से सभी बकरियों की मौत होने की बात सामने आ रही है।

गनीमत रही कि इस घटना में ट्रेन यात्रियों के साथ कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

सवाल यह है कि रेलवे ट्रैक पर बार-बार इस तरह की घटनाएं क्यों हो रही हैं? पशुपालकों की लापरवाही पर कार्रवाई कब होगी? रेलवे और स्थानीय प्रशासन इस मामले में क्या ठोस कदम उठाएगा?

क्या रेलवे ट्रैक की सुरक्षा और पशुओं को ट्रैक पर जाने से रोकने की जिम्मेदारी तय नहीं होनी चाहिए-?

आखिरकार जिम्मेदार कौन -?

16/09/2026

दिल्ली के रोडो पर हा हा कार, बसों के ड्राइवरों नें की हड़ताल। CMO Delhi Rekha Gupta Kapil Mishra Manoj Tiwari 'Mridul' Delhi Government DrUk Chaudhry

सोनिया विहार में अधूरी सड़क से हजारों लोग परेशान, ठेकेदार से जल्द काम पूरा कराने की मांग।उत्तरी-पूर्वी दिल्ली के सोनिया ...
16/09/2026

सोनिया विहार में अधूरी सड़क से हजारों लोग परेशान, ठेकेदार से जल्द काम पूरा कराने की मांग।

उत्तरी-पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार तीसरा पुश्ता सर्विस रोड पर सीवर का काम पूरा होने के बाद भी सड़क का एक हिस्सा अधूरा पड़ा है। नागोरी चाय वाले के सामने लगभग 100 से 150 मीटर की दूरी में आधी सड़क बना दी गई है, जबकि बाकी हिस्सा ठेकेदार ने छोड़ रखा है।

सड़क संकरी होने के कारण यहां से गुजरने वाले हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार भयंकर जाम लग जाता है। ऊपर पुश्ते पर जाम होने पर लोग सर्विस रोड की तरफ निकलने की कोशिश करते हैं, जिससे दोपहिया और चारपहिया वाहनों के साथ पैदल चलने वालों को भी दिक्कत होती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ठेकेदार ने सड़क का यह हिस्सा किस वजह से अधूरा छोड़ा है, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल रही है। आखिर 100 से 150 मीटर का यह टुकड़ा कब पूरा होगा? क्या कोई तकनीकी समस्या है या काम में लापरवाही बरती जा रही है?

TV29 News के माध्यम से संबंधित विभाग और ठेकेदार से अनुरोध है कि इस समस्या पर गंभीरता से गौर करें और जल्द से जल्द सड़क का निर्माण पूरा कराएं। लोगों को आने-जाने में परेशानी न हो, इसके लिए जरूरी है कि ऐसे अधूरे रास्तों को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया जाए।

काम ठेकेदार की जिम्मेदारी है, लेकिन सड़क की बदहाली का असर Delhi Government, विधायक Kapil Mishra और निगम पार्षद की छवि पर भी पड़ता है। स्थानीय लोगों की शिकायत है कि ठेकेदार उनकी सुनवाई नहीं करते। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस समस्या का समाधान कब तक करता है। Manoj Tiwari 'Mridul' CMO Delhi Rekha Gupta BJP Delhi DrUk Chaudhry Krishan Veer Singh Chauhan

Address

3rd Street Sector 49
Greater Noida
201009

Opening Hours

Monday 9am - 9pm
Tuesday 9am - 9pm
Wednesday 9am - 9pm
Thursday 9am - 9pm
Friday 9am - 9pm
Saturday 9am - 5pm
Sunday 9am - 2pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when TV29 News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category