TNI AWAAZ

TNI AWAAZ Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from TNI AWAAZ, Media/News Company, Greater Noida.

10/08/2026

हर हर महादेव बम बम भोले..

दनकौर में कावड़ियों का पुलिस ने पुष्प वर्षा करके किया जोरदार स्वागत जगह जगह हो रहा है फूलों से स्वागत।

08/08/2026

करोड़ों के फ्लैटों में बदतर हालत,फिर गिरा प्लास्टर

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी के फर्स्ट एवेन्यू में एक फ्लैट में छत्त के लेंटर के प्लास्टर का मलबा अचानक से भर भरा कर गिर गया, गनीमत रही कि में किसी को चोट नहीं आई, फ्लैट में रहने वाली महिला ने वीडियो बनाया और बताया कि अभी कुछ देर पहले उनका बच्चा वहीं पर खड़ा हुआ था अगर बच्चे के ऊपर गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था। सवाल यह उठता है कि बिल्डरों के द्वारा इतने महंगे फ्लैट लोगों को बेचे गए लेकिन गुणवत्ता के नाम पर यह बिलकुल जीरो है, आए दिन ऐसी तस्वीर सामने आती हैं।

06/08/2026

सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के बेटे की मौत

अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान की मौत हुई

तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, दो की मौत

अबान अहमद और उसके दोस्त सोनू की मौत हुई

झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में अबान अहमद की मौत

04/08/2026

ग्रेटर नोएडा की इलेक्ट्रॉनिक चिप फैक्ट्री में भीषण आग, राहत कार्य के दौरान दीवार गिरने से दो फायर कर्मियों की मौत

ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र स्थित ILGIM कंपनी (इलेक्ट्रॉनिक चिप निर्माता) में 3-4 अगस्त 2026 की रात भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
​आग बुझाने के दौरान कंपनी की एक साइड की दीवार और लोहे का भारी बीम अचानक भरभरा कर गिर गया, जिससे राहत एवं बचाव कार्य में जुटे पांच फायरकर्मी मलबे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में घायल हुए मुख्य आरक्षी चालक तीरथपाल सिंह और फायरमैन रोहित यादव को डॉक्टरों ने अस्पताल में मृत घोषित कर दिया।

इस दुर्घटना में मुख्य आरक्षी चालक राजपाल सिंह, फायरमैन मनीष कुमार और फायरमैन अमित कुमार भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, तीनों घायल कर्मियों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।
​घटनास्थल पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और एसडीआरएफ (SDRF) की टीम मौजूद है। प्रशासन द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

03/08/2026

सावन के पहले दिन काशी में आस्था का सैलाब: लाखों श्रद्धालुओं ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, AI ड्रोन से सुरक्षा कड़ी

वाराणसी: पवित्र सावन माह के पहले दिन धर्मनगरी काशी में आस्था और भक्ति का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। 'हर-हर महादेव' और 'बोल बम' के जयघोष के साथ लाखों की संख्या में श्रद्धालु और कांवड़िये बाबा श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे। भोर से ही मंदिर परिसर और आसपास की गलियों में शिवभक्तों की लंबी कतारें लग गईं।

मंदिर प्रशासन की ओर से धाम पहुंचे दर्शनार्थियों का स्वागत पुष्पवर्षा करके किया गया, जिससे श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

सावन के पहले दिन काशी की वर्षों पुरानी परंपरा को निभाते हुए यादव बंधुओं ने बाबा श्री काशी विश्वनाथ का भव्य जलाभिषेक किया। इस दौरान सद्भाव और भाईचारे का अनूठा उदाहरण भी देखने को मिला—समाजवादी पार्टी के नेताओं और सभी धर्मों के लोगों ने एकजुट होकर यादव बंधुओं पर पुष्पवर्षा की और उनका स्वागत किया।

01/08/2026

नोएडा की थाना सेक्टर 20 पुलिस और SOG ने बड़ी कार्रवाई करते हुए
फ्लिपकार्ट, अमेजन समेत ऑनलाइन कंपनियों के ऑर्डर के ओरिजनल आइटम चोरी कर गबन करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है,पुलिस ने दो डिलवरी बॉय सहित 5 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों के कब्जे से करीब 75 लाख रुपये का चोरी का सामान बरामद हुआ है,आरोपी कस्टमर को आइटम डिलीवरी के दौरान महंगे ओरिजनल सामान की जगह सस्ता नकली सामान रख देते थे,कस्टमर को पता नहीं चलता तो नकली सामान के बारे में तो कंपनी को शिकायत करते थे,शिकायत के बाद कंपनी को रिफंड करना पड़ता था जिस से कंपनी को नुकसान होता था,कई बार नकली प्रोडक्ट के बारे में पता न चलने पर कस्टमर नकली प्रोडक्ट ही इस्तेमाल कर लेता था ,पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से फ्लिपकार्ट और अमेजन के टैग, पैकिंग मटेरियल और खाली पैकेट भी बरामद किया,प्रोटीन सप्लीमेंट, ब्रांडेड जूते, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स समेत भारी मात्रा में सामान बरामद।

30/07/2026

नोएडा सेक्टर 151 में नोएडा अथॉरिटी के द्वारा अवैध फार्म हाउस तोड़े गए

नोएडा: जंतर मंतर पर PM पर अभद्र टिप्पणी का मामला।एक्सप्रेसवे थाने में युवती के खिलाफ जीरो FIR दर्ज।युवती रुचिका सिंह के ...
30/07/2026

नोएडा: जंतर मंतर पर PM पर अभद्र टिप्पणी का मामला।

एक्सप्रेसवे थाने में युवती के खिलाफ जीरो FIR दर्ज।

युवती रुचिका सिंह के खिलाफ जीरो FIR दर्ज की गई।

विद्वेष फैलाने, शांति भंग करने की धाराओं में FIR।

प्रधानमंत्री पद की गरिमा को ठेस पहुंचाने का आरोप।

नोएडा से FIR दिल्ली के पार्लियामेंट थाना ट्रांसफर।

30/07/2026

ग्रेटर नॉएडा स्कूल कॉलेज यूनिवर्सिटी के छात्रों को विदेशी ड्रग्स सप्लाई करने वाले गिरोह का नॉलेज पार्क पुलिस ने खुलासा किया है।पुलिस में इस दौरान चार तस्करों को गिरफ्तार किया है और इनके कब्जे से 15 लाख रुपए का गांजा और विदेशी ड्रग्स बरामद किया है यह ड्रग तस्कर दिल्ली एनसीआर में सप्लाई किया करते थे।

28/07/2026

नोएडा ग्रेटर नोएडा में आज जोरदार बारिश हुई और बारिश के बाद नोएडा के बरौला में जमकर जलभराव दिखा,जहां लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा ऐसी ही हालत नोएडा में जगह-जगह देखने को मिला।

Address

Greater Noida
201310

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when TNI AWAAZ posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to TNI AWAAZ:

Shortcuts

Share