Hardoi waale

Hardoi waale Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Hardoi waale, Digital creator, Greater Noida.

फर्रुखाबाद: रोडवेज बस में पार्सल से अवैध असलहे बरामद, चालक-परिचालक समेत तीन हिरासत में ।फर्रुखाबाद/अमृतपुर: उत्तर प्रदेश...
02/01/2026

फर्रुखाबाद: रोडवेज बस में पार्सल से अवैध असलहे बरामद, चालक-परिचालक समेत तीन हिरासत में ।

फर्रुखाबाद/अमृतपुर: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद की राजेपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हरदोई डिपो की एक रोडवेज बस से भारी मात्रा में अवैध असलहे बरामद किए हैं। यह कार्रवाई गुरुवार रात राजेपुर थाना क्षेत्र के डबरी तिराहा पर चेकिंग अभियान के दौरान की गई।

चेकिंग के दौरान मिली सफलता
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हरदोई से दिल्ली जा रही एक रोडवेज बस में अवैध हथियार ले जाए जा रहे हैं। इस सूचना पर सक्रिय होते हुए पुलिस ने डबरी तिराहा पर घेराबंदी की और बस की तलाशी ली। तलाशी के दौरान बस में एक संदिग्ध पार्सल बरामद हुआ, जिसकी जांच करने पर उसमें से तीन तमंचे और एक रिवॉल्वर बरामद हुए।

हुल्लापुर के पास रखा गया था पार्सल
प्रारंभिक जांच और सूत्रों के अनुसार, यह संदिग्ध पार्सल हुल्लापुर के आसपास बस में रखा गया था। यह बस हरदोई से सवारियां लेकर फर्रुखाबाद होते हुए दिल्ली जा रही थी। पुलिस अब इस बात की तफ्तीश कर रही है कि यह पार्सल किसने रखा था और इसे दिल्ली में किसे डिलीवर किया जाना था।

तीन लोग हिरासत में
पुलिस ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए बस के चालक और परिचालक सहित कुल तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस फिलहाल इन सभी से गहनता से पूछताछ कर रही है।
अधिकारियों का बयान
क्षेत्राधिकारी (CO) अमृतपुर, संजय कुमार वर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि रोडवेज बस से अवैध असलहे बरामद किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मामले की बारीकी से जांच की जा रही है और जल्द ही इस पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।

नोट --- फोटो AI द्वारा बनाया गया है यह केवल एक प्रतीकमात्र है इस फोटो को सत्य न समझे।

#फर्रुखाबाद

21/08/2025

*मुश्किल में साथ छोड़ देने वाला*
*कितना भी अपना*
*क्यों ना हो...*
*दिल से उतर ही जाता हैं...!*

17/08/2025

अपनों को आज़मा कर तो देखो..
अगर दुश्मनों से मोहब्बत ना हो जाए, तो कहना..!!

23/07/2025

मौत के होते हुए इंसान में इतनी अकड़ है,
जरा सोचो अगर मौत न होती तो यह दुनिया कितनी गुरूर से भरी होती..

22/07/2025

जब कोई तुम्हारा मूल्य न समझे
तो उसके सामने जबरन प्रेम प्रदर्शन मत करना !

19/07/2025

*वफ़ादार*
चाहिए सबको,
बनना किसी को नहीं है!!

08/03/2025

मान्यनीय मुख्यमंत्री जी श्री योगी आदित्यनाथ जी आज ग्रेटर नोएडा आ रहे है शारदा यूनिवर्सिटी में

मानो कल की ही बात हो जब हम वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में हार गएराहुल को उनकी धीमी पारी के लिए खूब जलील किया गया, राहुल ने ...
05/03/2025

मानो कल की ही बात हो जब हम वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में हार गए

राहुल को उनकी धीमी पारी के लिए खूब जलील किया गया, राहुल ने भी इसे जैसे नियति समझ के स्वीकार कर लिया हो

तमाम अपमान के घूंट, हिकारत और लोगो की गालियों को झेलते हुए आज बन्दा एक बार फिर उसी टीम के सामने खड़ा था जहाँ से ये सब शुरू हुआ था

पर आज का राहुल अलग लगा, अपमान के घूंट पिये ये लड़का पुराना राहुल लगा ही नहीं

इतना आत्मविश्वास, इतना संयम, इतना धैर्य कभी नही दिखा आज तक राहुल की बैटिंग में में

आज ये सब दिखा और इनके साथ दिखा तो एक जबरदस्त जुनून, मानो ठान के आया हो कि माथे पर लगे सारे दाग मिटा दूंगा

पूरा साथ दिया कोहली का, साथ में मजा बांध दिया हार्दिक ने

खेल के मैदान में ऑस्ट्रैलिया को नॉकआउट मुकाबले में रौंद के इस लड़के ने भारत के लिए फाइनल का रास्ता खोला

बोला भले कुछ नहीं पर आज चेहरे पर दिखा कि पिछले कुछ महीनों का जो अपमान था उसकी पीड़ा बहुत बड़ी थी

लगा मानो पूरे देश को बताना चाहता हो कि मैंने कोशिश तब भी पूरे दिल से की थी पर हो नही पाया था, उस वक़्त शायद किस्मत में नही था लेकिन आज देश को झुकने नहीं दूंगा, खुद को गिरने नही दूंगा

किस्मत का लिखा आज अपने हिसाब से पलट दूंगा

लड़के ने बल्ला खोला, जबरदस्त खोला इतना कि धागा खोल दिया ऑस्ट्रैलिया का

शाबाश राहुल, पूरे देश को आप पर गर्व है

Address

Greater Noida
201306

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Hardoi waale posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share