Sanchar Now

Sanchar Now sancharnow.com is Digital media platform that keeps you updated with the news of the country the world.

वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी का ग्रेनो में कैंपस इसी साल होगा शुरू, तीन फ्लोर का 86 लाख रुपये प्राधिकरण वसूलेगा किरायासंचा...
16/03/2026

वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी का ग्रेनो में कैंपस इसी साल होगा शुरू, तीन फ्लोर का 86 लाख रुपये प्राधिकरण वसूलेगा किराया

संचार नाउ। वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी का पहला कैंपस इसी साल ग्रेटर नोएडा में शुरू होने जा रहा है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण परिसर स्थित टावर टू में तीन मंजिल (6, 7 व 8वें तल) पर कैंपस बनने जा रहा है। यूनिवर्सिटी की प्रॉपर्टी एंड कमर्शियल ऑफिसर मैरियन जॉन्स व अन्य प्रतिनिधियों की तरफ से शीघ्र ही कार्य शुरू करने के संकेत दिए गए हैं। सोमवार को वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधियों ने नोएडा के सेक्टर 16बी स्थित मैक्स टावर में आयोजित कार्यक्रम में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को परफॉरमेंस गारंटी दस्तावेज सौंपे। प्राधिकरण के इस कदम से ग्रेटर नोएडा को ग्लोबल एजुकेशन और इनोवेशन हब के तौर पर स्थापित करने में मदद मिलेगी और उत्तर प्रदेश को इंटरनेशनल संस्थानों के लिए एक लीडिंग डेस्टिनेशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन को और मजबूती भी मिलेगी। सीईओ एनजी रवि कुमार के नेतृत्व में ग्रेटर नोएडा में इस कैंपस को जल्द शुरू करने के लिए प्राधिकरण की तरफ से हर संभव सहयोग प्रदान किया जा रहा है। इस दौरान यूनिवर्सिटी की प्रॉपर्टी एंड कमर्शियल ऑफिसर मैरियन जॉन्स के अलावा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओएसडी गुंजा सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक अजित भाई पटेल आदि मौजूद रहे। यूनिवर्सिटी प्रतिनिधियों ने बताया कि यह कैंपस सस्टेनेबिलिटी, वॉटर मैनेजमेंट, एग्रीकल्चर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और बिजनेस इनोवेशन जैसे फील्ड में ग्लोबल टीचिंग, रिसर्च और इंडस्ट्री से जुड़े अध्ययन को मजबूती प्रदान करेगा। इस कैंपस के पहले चरण में बिजनेस एनालिटिक्स, मार्केटिंग, डेटा साइंस, सस्टेनेबल वॉटर फ्यूचर्स और एग्रीकल्चर में प्रोग्राम में शिक्षा प्रदान करने की योजना है। दूसरे चरण में इनोवेशन, एंटरप्रेन्योरशिप और सप्लाई चेन मैनेजमेंट के बारे में शैक्षणिक पाठ्यक्रम शुरू होगा। इस बारे में प्राधिकरण के एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने कहा कि वेस्टर्न सिडनी विवि का कैंपस ग्रेटर नोएडा में खुलने से पुष्टि होती है कि ग्रेटर नोएडा शिक्षा के क्षेत्र में वैश्विक केंद्र के रूप में पसंदीदा जगह बन चुका है। इससे ग्रेटर नोएडा टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग और इनोवेशन के सेंटर के तौर पर डेवलप होगा। साथ ही एक लीडिंग इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी यहां खुलने से एकेडमिक माहौल भी और बेहतर होगा। युवाओं को उद्योगों के हिसाब से तैयार करने में मदद भी मिलेगी।

संचार नाउ। वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी का पहला कैंपस इसी साल ग्रेटर नोएडा में शुरू होने जा रहा है। ग्रेटर नोएडा प्....

ग्रेटर नोएडा के निवासी 31 मार्च से पहले पानी का बकाया जमा करें, नहीं तो देना होगा अधिक ब्याजसंचार नाउ। ग्रेटर नोएडा प्रा...
16/03/2026

ग्रेटर नोएडा के निवासी 31 मार्च से पहले पानी का बकाया जमा करें, नहीं तो देना होगा अधिक ब्याज

संचार नाउ। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के आवंटियों को वर्तमान दर पर पानी का बकाया बिल जमा करने का आखिरी मौका 31 मार्च तक हैै। एक अप्रैल से बकाया रकम पर आगामी वित्तीय वर्ष (2026-2027) का ब्याज भी जुड़ जाएगा। आवंटियों को अधिक धनराशि जमा करनी होगी। दरअसल, ग्रेटर नोएडा में 51 हजार से अधिक पानी के कनेक्शन हैं, जिनमें से 29 हजार से अधिक कनेक्शनों पर लगभग 270 करोड़ रुपये बकाया है। सबसे अधिक बकाया बिल्डर सोसाइटियों पर है। करीब 92 बिल्डर सोसाइटियों पर लगभग 150 करोड़ रुपये बकाया है।...

संचार नाउ। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के आवंटियों को वर्तमान दर पर पानी का बकाया बिल जमा करने का आखिरी मौका 31 मार्च तक .....

16/03/2026

ग्रेटर नोएडा में सुंदर भाटी गैंग के दो सक्रिय बदमाशो को इकोटेक 1 पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार

बंगाल में चुनाव की घोषणा के बाद ECI का एक्शन, मुख्य सचिव और गृह सचिव को पद से हटायाकोलकाता। विधानसभा चुनाव की तारीखों की...
16/03/2026

बंगाल में चुनाव की घोषणा के बाद ECI का एक्शन, मुख्य सचिव और गृह सचिव को पद से हटाया

कोलकाता। विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद बंगाल में शनिवार शाम चुनाव आचार संहिता लागू होने के कुछ ही घंटों के भीतर निर्वाचन आयोग ने एक बड़ा कदम उठाते हुए राज्य के दो शीर्ष प्रशासनिक अधिकारियों- मुख्य सचिव और गृह सचिव को देर रात उनके पद से हटा दिया। चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव पद से नंदिनी चक्रवर्ती को हटाकर उनकी जगह दुष्यंत नरियाला (आइएएस- 1993 बैच) को बंगाल का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। वहीं, संघमित्रा घोष (आइएएस- 1997 बैच) को राज्य के गृह व पर्वतीय मामले विभाग का नया प्रधान सचिव बनाया गया है। ये दोनों नियुक्तियां तुरंत प्रभाव से लागू होंगी।...

कोलकाता। विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद बंगाल में शनिवार शाम चुनाव आचार संहिता लागू होने के कुछ ही घंटो...

Oscars 2026 Winners List: बेस्ट एक्टर बने माइकल बी जॉर्डन तो बेस्ट एक्ट्रेस रहीं जेसी बकले, यहां-चेक करें विनर्स की कंप्...
16/03/2026

Oscars 2026 Winners List: बेस्ट एक्टर बने माइकल बी जॉर्डन तो बेस्ट एक्ट्रेस रहीं जेसी बकले, यहां-चेक करें विनर्स की कंप्लीट लिस्ट

हॉलीवुड के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित अवार्ड में से एक ऑस्कर अवॉर्ड्स (Academy Awards) इस साल लॉस एंजिल्स में दिए जा रहे हैं. सभी बड़े-बड़े फिल्म स्टार और निर्देशक बहुत उत्सुक हैं कि इस बार कौन-कौन सी फिल्में और कलाकार ये सुनहरे ऑस्कर अपने घर ले जाएंगे. ये अवार्ड अभी चल रहे हैं, और जैसे-जैसे विनर्स के नाम घोषित हो रहे हैं....

हॉलीवुड के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित अवार्ड में से एक ऑस्कर अवॉर्ड्स (Academy Awards) इस साल लॉस एंजिल्स में दिए जा रहे हैं. सभी...

BCCI ने नमन अवॉर्ड्स में इन खिलाड़ियों को किया सम्मानित, जानें किसको मिला कौन-सा अवार्ड?नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के लिए...
16/03/2026

BCCI ने नमन अवॉर्ड्स में इन खिलाड़ियों को किया सम्मानित, जानें किसको मिला कौन-सा अवार्ड?

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के लिए आज का दिन बेहद खास है। नई दिल्ली में आयोजित बीसीसीआई नमन अवार्ड्स 2026 में भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों और उभरते सितारों का जमावड़ा लगा। इस समारोह में अंतरराष्ट्रीय, घरेलू और जूनियर स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। समारोह की सबसे बड़ी उपलब्धि 'कर्नल सी. के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड' रही जिससे पूर्व दिग्गज रोजर बिन्नी, राहुल द्रविड़ और मिताली राज को उनके योगदान के लिए नवाजा गया।...

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के लिए आज का दिन बेहद खास है। नई दिल्ली में आयोजित बीसीसीआई नमन अवार्ड्स 2026 में भारतीय क्र...

बुलंदशहर में महिला की गर्दन काटकर खेत में फेंकी लाश, 7 घंटे बाद मिला सिरयूपी के बुलंदशहर स्थित बुगराथी स्थित थाना नरसेना...
16/03/2026

बुलंदशहर में महिला की गर्दन काटकर खेत में फेंकी लाश, 7 घंटे बाद मिला सिर

यूपी के बुलंदशहर स्थित बुगराथी स्थित थाना नरसेना क्षेत्र के बुगरासी चौकी क्षेत्र में शनिवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब गांव घुंघरावली में रजवाहे के समीप एक खेत में करीब 32 वर्षीय महिला का सिरविहीन शव मिला। हत्यारों ने पहचान छिपाने की नीयत से महिला की गर्दन को धड़ से अलग कर गायब कर दिया था। हालांकि, पुलिस की सघन कांबिंग के करीब सात घंटे बाद घटनास्थल से 500 मीटर की दूरी पर झाड़ियों से महिला का कटा हुआ सिर भी बरामद कर लिया गया है। महिला के हाथ पर बबली और जूनी सिंह जैसे नाम गुदे हुए हैं, जिसके आधार पर पुलिस उसकी शिनाख्त के प्रयास कर रही है।...

यूपी के बुलंदशहर स्थित बुगराथी स्थित थाना नरसेना क्षेत्र के बुगरासी चौकी क्षेत्र में शनिवार सुबह उस वक्त सनसनी फ.....

सरकारी सेवाओं का ज्यादा फायदा मुसलमान ले रहे, अब क्या…, बीजेपी सांसद सतीश गौतम के बिगड़े बोलअलीगढ़ में ईद से पहले भारतीय...
16/03/2026

सरकारी सेवाओं का ज्यादा फायदा मुसलमान ले रहे, अब क्या…, बीजेपी सांसद सतीश गौतम के बिगड़े बोल

अलीगढ़ में ईद से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सांसद सतीश गौतम के एक बयान ने माहौल गरमा दिया है. बीजेपी सांसद सतीश गौतम ने मुस्लिम लोगों के लिए कहा कि, "यह सुबह 4:00 बजे से हों-हों मचाते हैं. बच्चों की परीक्षाएं चल रही है. उसे बंद करना चाहिए." सांसद ने आगे कहा कि, "सारी सरकारी व्यवस्था का फायदा मुसलमान ले रहे हैं और क्या यह हमारी छाती पर चढ़ेंगे?" फिलहाल सांसद का यह बयान अब वायरल हो गया है....

अलीगढ़ में ईद से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सांसद सतीश गौतम के एक बयान ने माहौल गरमा दिया है. बीजेपी सांसद सती.....

बदायूं डबल मर्डर में एक्शन में योगी सरकार, बुलडोजर चलाने की तैयारी, नोटिस जारीबदायूं के एचपीसीएल के सीबीजी प्लांट में दो...
16/03/2026

बदायूं डबल मर्डर में एक्शन में योगी सरकार, बुलडोजर चलाने की तैयारी, नोटिस जारी

बदायूं के एचपीसीएल के सीबीजी प्लांट में दो अधिकारियों उप महाप्रबंधक सुधीर गुप्ता व उप प्रबंधक हर्षित मिश्रा की गोली मारकर हत्या की सनसनीखेज घटना को प्लांट में फायरिंग को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है। शनिवार शाम मुख्यमंत्री ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मामले में त्वरित कार्रवाई की गई है। वहीं, देर रात सीओ डॉ....

बदायूं के एचपीसीएल के सीबीजी प्लांट में दो अधिकारियों उप महाप्रबंधक सुधीर गुप्ता व उप प्रबंधक हर्षित मिश्रा की ग.....

रामजन्मभूमि में नवसंवत्सर समारोह में बॉडीगार्ड के साथ नहीं जा सकेंगे आमंत्रित अतिथि, इन चीजों को ले जाना वर्जितअयोध्या: ...
16/03/2026

रामजन्मभूमि में नवसंवत्सर समारोह में बॉडीगार्ड के साथ नहीं जा सकेंगे आमंत्रित अतिथि, इन चीजों को ले जाना वर्जित

अयोध्या: अयोध्या राम मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश को लेकर नए नियम लागू किए गए हैं। 19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन और चैत्र नवरात्र की शुरुआत को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। 19 मार्च को राष्ट्रपति राम मंदिर में श्रीराम यंत्र की स्थापना के लिए आ रही हैं। वासंतिक नवरात्र के मौके पर राम मंदिर में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। इस दिन वर्ष प्रतिपदा हिंदी नववर्ष का पहला दिन भी है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और जिला प्रशासन के लिए भीड़ नियंत्रण चुनौती हो सकती है।...

अयोध्या: अयोध्या राम मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश को लेकर नए नियम लागू किए गए हैं। 19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपद....

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang) 16 मार्च 2026 : आज सोम प्रदोष व्रत, जानें पूजा के लिए मुहूर्तप्रदोष व्रत हर महीने की दोनो...
16/03/2026

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang) 16 मार्च 2026 : आज सोम प्रदोष व्रत, जानें पूजा के लिए मुहूर्त

प्रदोष व्रत हर महीने की दोनों त्रयोदशी तिथियों को रखा जाता है। जब त्रयोदशी सूर्यास्त के बाद प्रदोष काल में आती है, तब यह व्रत किया जाता है। सोमवार को होने के कारण इसे सोम प्रदोष कहते हैं, जो भगवान शिव के प्रिय व्रतों में से एक है। यह उपवास मानसिक शांति, वैवाहिक सुख और पारिवारिक समृद्धि के लिए अत्यंत लाभकारी माना जाता है। चलिए पढ़ते हैं आज का पंचांग (Aaj ka Panchang 16 March 2026) और जानते हैं राहुकाल का समय।...

प्रदोष व्रत हर महीने की दोनों त्रयोदशी तिथियों को रखा जाता है। जब त्रयोदशी सूर्यास्त के बाद प्रदोष काल में आती है, ....

मैत्री क्रिकेट मैच में एआरएस रेजिडेंसी की जीत, ग्रेटर नोएडा जर्नलिस्ट प्रेस क्लब को 82 रन से हरायासंचार नाउ। ग्रेटर नोएड...
15/03/2026

मैत्री क्रिकेट मैच में एआरएस रेजिडेंसी की जीत, ग्रेटर नोएडा जर्नलिस्ट प्रेस क्लब को 82 रन से हराया

संचार नाउ। ग्रेटर नोएडा के इंपीरियल क्रिकेट ग्राउंड पर ग्रेटर नोएडा जर्नलिस्ट प्रेस क्लब और एआरएस रेजिडेंसी के बीच डे-नाइट मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। शाम करीब 5:30 बजे दूधिया रोशनी में शुरू हुए इस मुकाबले में एआरएस रेजिडेंसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 82 रन से जीत दर्ज की। टॉस जीतकर ग्रेटर नोएडा जर्नलिस्ट प्रेस क्लब ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एआरएस रेजिडेंसी की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 217 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से रविकांत सिंह ने 40 गेंदों में 54 रन और कपिल ने 36 गेंदों में 50 रन की शानदार पारी खेली।...

संचार नाउ। ग्रेटर नोएडा के इंपीरियल क्रिकेट ग्राउंड पर ग्रेटर नोएडा जर्नलिस्ट प्रेस क्लब और एआरएस रेजिडेंसी के ब...

Address

Meridian View Plaza, Commercial Belt, Alfha 1
Greater Noida
201306

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sanchar Now posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Sanchar Now:

Share