Gomia Express

Gomia Express Vivek Prakash

Shout out to my newest followers! Excited to have you onboard! Chandar Kumar, Birendra Sahu
26/02/2026

Shout out to my newest followers! Excited to have you onboard! Chandar Kumar, Birendra Sahu

23/02/2026
16/02/2026

NS ki Duniya

  : कुछेक प्रमुख  #सड़के कल रहेंगी  #बंद बोकारो की कुछेक प्रमुख सड़के कल बंद रहेंगी।  #यात्रीगण कृपया वैकल्पिक सड़क का प्र...
01/02/2026

: कुछेक प्रमुख #सड़के कल रहेंगी #बंद
बोकारो की कुछेक प्रमुख सड़के कल बंद रहेंगी। #यात्रीगण कृपया वैकल्पिक सड़क का प्रयोग करें। कुछ ऐसा ही आग्रह बोकारो स्टील प्लांट प्रबन्धन ने किया है।
दरअसल 01 फरवरी को ने हॉफ #मैराथन का आयोजन किया है। गत वर्ष भी इसका आयोजन हुआ था और आप नीचे जो भी तस्वीरें देखेंगे, वे सभी गत हॉफ मैराथन की ही हैं। बीएसएल के संचार प्रमुख मणिकांत धान के अनुसार इस बार हॉफ मैराथन में भाग लेने के लिए 5800 लोगों ने #पंजीकरण कराया है। यह संख्या पिछले हॉफ मैराथन के प्रतिभागियों से अधिक है।
#बीएसएल के संचार प्रमुख मणिकांत धान ने यह भी कहा कि इस हॉफ मैराथन के लिए 01 फरवरी को सेक्टर - 04 #गांधी चौक से लेकर पत्थरकट्टा चौक तक की सड़क दोनों तरफ से, पत्थरकट्टा चौक से लेकर से सेक्टर - 06 स्थित #शास्त्री चौक तक दोनों लेन, मोहनकुमार मंडलम स्टेडियम से लेकर SRU चौक और M.K.M. #स्टेडियम से हटिया मोड़ सेक्टर -05 की सड़क सुबह 06 बजे से लेकर 11 बजे तक पूर्णतः बंद रहेगी।
#प्रबंधन ने इस हॉफ मैराथन में भाग लेने वाले हजारों प्रतियोगियों से आग्रह किया है कि वे दौड़ शुरू होने से आधा घंटा पहले #वैकल्पिक मार्ग से स्टेडियम पहुंचे। साथ ही यात्रियों से भी इन सड़कों की जगह अन्य वैकल्पिक मार्ग का उपयोग 05 घंटे के लिये करने का आग्रह किया है।

20/01/2026

DOCOMETRY - बरकी पुन्नू

झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी नल–जल योजना के तहत गोमिया प्रखंड के बरकी पुन्नू, महुवाटांड पंचायत में करोड़ों रुपये की लागत से एक बहुमुखी जलापूर्ति योजना का निर्माण वर्ष 2018–19 में किया गया। इस योजना का उद्देश्य था कि गांव के हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुँचे और वर्षों से चली आ रही जल समस्या का स्थायी समाधान हो।
योजना के अंतर्गत हर घर में पाइप लाइन के माध्यम से नल कनेक्शन दिया गया। जल विभाग, झारखंड सरकार द्वारा इस परियोजना पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए। जब नलों से पानी आने लगा तो ग्रामीणों के चेहरों पर खुशी साफ झलकने लगी। लोगों को लगा कि अब पानी के लिए कुएँ, चापानल और दूर-दराज के स्रोतों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
लेकिन यह खुशी ज्यादा दिनों तक टिक नहीं सकी।
लगभग डेढ़ वर्ष तक योजना सुचारू रूप से चलने के बाद अचानक पानी की सप्लाई बंद कर दी गई। नल सूख गए, पाइप बेकार हो गए और गांव एक बार फिर पुराने हालात में लौट गया। आज स्थिति यह है कि करोड़ों की लागत से बनी यह योजना शोपीस बनकर रह गई है।
ग्रामीणों ने इस गंभीर समस्या को लेकर स्थानीय प्रशासन, जल विभाग के अधिकारियों से लेकर विधायक सह जल मंत्री तक कई बार शिकायतें कीं, आवेदन दिए, गुहार लगाई, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। न तो पानी बहाल हुआ और न ही किसी अधिकारी ने जवाबदेही ली।

Address

Barki Punu, Gomia, Dist/Bokaro
Gumia
829112

Telephone

+919661828312

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Gomia Express posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category