18/03/2026
गुना में गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता, घबराने की जरूरत नहीं
गुना में घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य है और सभी एजेंसियां नियमित होम डिलीवरी कर रही हैं। जिले में वर्तमान में 9,690 सिलेंडर उपलब्ध हैं, जबकि 16,000 की बुकिंग लंबित है। स्थानीय बॉटलिंग प्लांट के चलते निरंतर सप्लाई बनी हुई है।
प्रशासन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे मोबाइल, ऐप या अन्य अधिकृत माध्यमों से बुकिंग कराएं और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।
इन माध्यमों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर की बुकिंग
इंडेन गैस मिस्ड कॉल: 8454955555, SMS/IVRS: 7718955555, व्हाट्सएप: 7588888824,ऐप: Indian Oil One App एवं पोर्टल: http://cy.indianoil.in, भारत गैस मिस्ड कॉल: 7710955555, SMS/IVRS: 7715012345 / 7718012345, व्हाट्सएप: 1800224344, ऐप Hello BPCL एवं पोर्टल: http://my.ebharatgas.com तथा एचपी गैस के लिये मिस्ड कॉल: 9493602222, SMS/IVRS: 8888823456, व्हाट्सएप: 9222201122,ऐप: HP Pay एवं पोर्टल: http://my.hpgas.in कर सकते हैं।