Govind Surya360

Govind Surya360 Sky Big Fan ❤️ | Digital Creator
मेहनत आज, पहचान कल ✨🔥

18/09/2026

आज पापा मेरे साथ शादी में घूम रहे हैं,
कल ये पल सिर्फ वीडियो में रह जाएँगे…
इसलिए जब भी मौका मिले,
अपने माँ-बाप की तस्वीर और वीडियो जरूर बना लेना। ❤️🙏

18/09/2026

“जब मैं वहाँ खड़ा था, बच्चों ने मुझे देखा और बोलने लगे—
‘भैया, हम सूर्यकुमार यादव को जानते हैं… आपको टीवी पर देखते हैं!’ 🥹❤️
उनकी वो बात सुनकर ना भाई…
दिल एकदम से भर आया। ❤️
मैंने सोचा,
इन बच्चों के लिए कुछ करना चाहिए।
बस फिर क्या था…
मैं आइसक्रीम वाले के पास गया और
इन सभी बच्चों को अपनी तरफ से आइसक्रीम खिलाई। 🍦❤️
एक-एक बच्चे के चेहरे पर जो खुशी थी ना…
वही मेरे लिए सबसे बड़ी खुशी थी। 🥹
मैं असली सूर्यकुमार यादव नहीं हूँ,
मैं उनका डुप्लिकेट हूँ…
लेकिन इन बच्चों ने जिस प्यार से मुझे पहचाना,
उस प्यार को मैं कभी नहीं भूलूँगा। ❤️🏏
पहचान शक्ल से हुई होगी,
लेकिन रिश्ता उस छोटी-सी मुस्कान ने बना दिया। ❤️

18/09/2026

पैसे नहीं बहन… आज आइसक्रीम मेरी तरफ से ❤️🍦🏏🙂

18/09/2026

“मैं तो अपनी ही धुन में खड़ा था…
तभी ये दोनों भैया मेरे पास फोटो खिंचवाने आ गए। 📸❤️
शायद डुप्लिकेट सूर्यकुमार यादव वाली शक्ल की वजह से पहचान गए। 🏏
सच कहूँ भाई,
जब छोटे-बड़े, हर उम्र के लोग मेरे साथ फोटो लेने आते हैं ना…
तो खुशी भी होती है और थोड़ा संकोच भी।
मन में यही चलता है—
‘यार, मैं तो बस एक आम सा लड़का हूँ…
लोग इतना प्यार दे रहे हैं।’ 🥹❤️
ये फोटो सिर्फ एक फोटो नहीं है भाई…
ये उन लोगों के प्यार और भरोसे की निशानी है
जो मुझे देखकर मुस्कुरा देते हैं और कहते हैं—
‘भैया, एक फोटो हो जाए!’ 📸❤️
डुप्लिकेट होना अपनी जगह…
लेकिन लोगों का इतना प्यार मिलना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। 🙏❤️”

18/09/2026

बच्चों की खुशी देखो… मोबाइल भी पापा का, फोटो भी अपनी 😂📸🏏

18/09/2026

“बच्चा बड़े एक्साइटमेंट से मेरे पास आया…
और बोला—
‘आप सूर्यकुमार यादव हो?’ 🥹🏏
फिर बोला—
‘भैया एक फोटो!’ 📸❤️
उसकी आँखों में जो खुशी थी ना भाई,
वो देखकर सच में दिल खुश हो गया। 🥹
मैं असली SKY नहीं हूँ,
लेकिन अगर मेरी वजह से किसी बच्चे के चेहरे पर
इतनी बड़ी मुस्कान आ जाए,
तो मेरे लिए वही सबसे बड़ी बात है। ❤️🙏
शक्ल ने पहचान दिलाई होगी,
लेकिन प्यार ने अपना बना लिया। ❤️🏏

18/09/2026

फेमस होने से ज्यादा जरूरी है किसी के चेहरे पर मुस्कान लाना ❤️🏏

18/09/2026

एक बच्चा बोला—
“मैं कुलदीप यादव!” 😂
दूसरा—
“मैं सूर्यकुमार यादव!” 🏏
तीसरा—
“मैं रोहित शर्मा!” 🤣
चौथा—
“मैं गौतम गंभीर!” 😂
मैंने सोचा—
भाई भंडारे में खाना मिलेगा या आज मैच भी खिलवाओगे? 🤡
फिर मेरी बारी आई…
मैंने कहा—
“मैं संजू सैमसन!” 😎🏏😂
बस फिर क्या था…
एक लाइन में पूरा क्रिकेट का स्क्वाड तैयार! 🤣
भंडारे वाले भैया भी सोच रहे होंगे—
“इतने खिलाड़ी आ गए हैं…
अब खाना खिलाएँ या मैच करवाएँ?” 😂🍛🏏

18/09/2026

मटर पनीर लेने गया था… भाई का मेकअप सेशन चल रहा था 😂🤡🙏🏏

18/09/2026

गुजरात से आए कुछ टूरिस्ट भाई लोगों की बस खराब हो गई थी।
कई दिनों से परेशानी चल रही थी…
मैं भी बस ये देखने चला गया कि आखिर मामला क्या है।
लेकिन उस भीड़ में अचानक कुछ भाई लोगों ने मुझे पहचान लिया…
हाथ मिलाया और बोले—
‘भैया, आपको तो जानते हैं… आपकी रील देखते हैं।’ ❤️
उस पल सच में अच्छा लगा।
मैंने पूछा—
‘भाई, आप कहाँ से हो?’
कोई UP से था, कोई गुजरात से…
जगह अलग थी, लेकिन अपनापन एक जैसा था। ❤️
और जब उन्होंने कहा—
‘आप तो वही सूर्यकुमार यादव वाले डुप्लिकेट हो… आपको काफी देखा है।’
तो चेहरे पर अपने आप मुस्कान आ गई। 🥹🏏

Address

Guna

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Govind Surya360 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share