Rajesh Rang

Directions Contact the business

Rajesh Rang लहरों का शोर नहीं सागर का शांत सुनो, जीवन में कुछ बड़ा करना है तो एकांत चुनो..!🌹🌼 🤗

बाबा रामदेव उबाच
23/11/2026

बाबा रामदेव उबाच

मेटा और ज़ायोनिस्ट ज़ुकरबर्ग की नरेंद्र मोदी सत्ता को लेटकर सलामी। रॉयटर्स के मुताबिक मोदी सत्ता के कहने पर बीते 6 माह म...
23/11/2026

मेटा और ज़ायोनिस्ट ज़ुकरबर्ग की नरेंद्र मोदी सत्ता को लेटकर सलामी।

रॉयटर्स के मुताबिक मोदी सत्ता के कहने पर बीते 6 माह में 54 लाख पोस्ट/अकाउंट उड़ा दिए।

यानी हर घंटे 30 हज़ार पोस्ट उड़ाए गए। यूथ कांग्रेस ने अब फेसबुक की गर्दन पकड़ी है।

इनकी दुकानें बंद होनी चाहिए। पिछवाड़े लात पड़ेगी तो सब सुधरेंगे।

भारत में मेटा के दफ्तरों पर यूथ कांग्रेस ने धावा बोला है।

कृष्ण और कंस
23/11/2026

कृष्ण और कंस

इनकी बात में कितनी सत्यता है...?
23/11/2026

इनकी बात में कितनी सत्यता है...?

चोर आयोग फिर भी कहेगा ऐसा हो ही नहीं सकता!
14/11/2026

चोर आयोग फिर भी कहेगा ऐसा हो ही नहीं सकता!

अपने मालिक के यहां हाजिरी लगाते निष्पक्ष पत्रकार!मालिक के शरण में सबने हाजिरी लगा दी है. पीत पत्रकारिता का यह अंतिम साल ...
14/11/2026

अपने मालिक के यहां हाजिरी लगाते निष्पक्ष पत्रकार!
मालिक के शरण में सबने हाजिरी लगा दी है. पीत पत्रकारिता का यह अंतिम साल साबित होगा.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने सोमवार को नागपुर में एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि संघ 100 साल स...
14/11/2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने सोमवार को नागपुर में एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि संघ 100 साल से किसी की कृपा से नहीं, स्वयंसेवकों के समर्पण से चल रहा. उन्होंने यह बयान नागरिक सहकारी बैंक के मुख्यालय और सभागार के उद्घाटन के मौके पर दिया है. इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद रहे.

उन्होंने कहा कि संघ ने 100 वर्ष पूरे किए हैं और आज भी आगे बढ़ रहा है. यह किसी की कृपा से नहीं बल्कि स्वयंसेवकों के कर्तत्व और समर्पण के कारण संभव हुआ है. हमें काम तेजी से करना है, क्योंकि समय के साथ हमारी होड़ लगी हुई है. बिगड़ने की रफ्तार और सुधार की गति के बीच सही तालमेल बनाकर आगे बढ़ना है. इसके लिए प्रत्येक स्वयंसेवक किसी न किसी रूप में काम करता है, कुछ समय देता है और उसी के मुताबिक अपना जीवन जीता है. भागवत ने बताया, 'स्वयंसेवक दो तरह से योगदान देते हैं. जो लोग समय नहीं दे पाते, वे भी अपने जीवन और आचरण के माध्यम से एक सकारात्मक वातावरण का निर्माण करते हैं.'

|

राहुल गांधी की PM मोदी को खुली चुनौती!लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने 13 नवंबर 2026 को इंस्टाग्राम पर बातचीत के...
13/11/2026

राहुल गांधी की PM मोदी को खुली चुनौती!
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने 13 नवंबर 2026 को इंस्टाग्राम पर बातचीत के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके साथ वन-टू-वन डिबेट करें। उन्होंने दावा किया, "मैं गारंटी देता हूं, मेरे साथ वन-टू-वन डिबेट के बाद नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे।"
राहुल गांधी ने संसद में अपनी बात नहीं रखने देने का भी आरोप लगाया।

महाराष्ट्र के एक उपमुख्यमंत्री अजित पवार की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु होती है। हिंदू पत्नी सुनेत्रा पवार अंतिम संस्...
13/11/2026

महाराष्ट्र के एक उपमुख्यमंत्री अजित पवार की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु होती है। हिंदू पत्नी सुनेत्रा पवार अंतिम संस्कार में मुखाग्नि देती है, और सत्तालिप्सा में वह अगले ही दिन उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ले लेती है। हिन्दुत्व के प्रवर्तक लोग इसे संस्कार और साहस कहते हैं। यह हिन्दूवादी पार्टी का मामला है।

लेकिन ज़रा विदेशी मूल की महिला को याद कीजिए।

21 मई 1991 को लोकसभा चुनावों के बीच राजीव गांधी की नृशंस हत्या के साथ हुए चुनावों में जीत हासिल करने वाली कांग्रेस पार्टी में उन्हें प्रधानमंत्री बनाने की मांग उठी। उन्हें प्रधानमंत्री बनना तय हो चुका था। सहानुभूति की लहर व विदेशी मूल से होने के बावजूद उन्होंने सत्ता स्वीकार नहीं की। पति को खोने के सदमे से व्यथित होकर उन्होंने राजनीति से सुरक्षित दूरी बना ली।

वह किसी अमीर घराने से नहीं थीं। हिन्दू भी नहीं थी। उनके पिता स्टेफानो माइनो निर्माण मजदूर थे। साधारण परिवार में पली-बढ़ीं उस युवती की मुलाक़ात राजीव गांधी से पढ़ाई के दौरान हुई, प्रेम हुआ और फिर विवाह भी।

उन्होंने राजीव को खोने के बाद भी भारत को अपना घर चुना। जबकि गणेश दुग्ध मंडली ने फैलाया यही झूठ था कि अपनी अकूत दौलत लेकर वह इटली भाग जायेगी। उनका एक चर्चित कथन था- मैं राजीव गांधी की पत्नी और भारत की बहू हूँ। इसी देश में जिऊँगी और इसी देश में मरूँगी।

तो फिर संस्कार की परिभाषा क्या है? जो पति की चिता ठंडी होने से पहले सत्ता संभाल ले, वह संस्कारी और जो पति को खोकर सत्ता ठुकरा दे, वह नहीं?

आप विदेशी कही जाने वाली उस महिला के पहनावे और संयत व्यवहार को देखिये, जिनके बारे में कामुक व लंपट लोग कुछ भी कह लेते हैं। दूसरी ओर संस्कारी पार्टी से जुड़ी हुई कई नामचीन स्त्रियों के पहनावे, आचरण व व्यवहार को देखिये उनपर लगने वाले आरोपों को परखिये ... आनंदी बेन पटेल, कुसुम राय, स्मृति ईरानी, कंगना रानौत, अमृता फडनवीस आदि के बारे में भी विचारिये !

किसी स्त्री के संस्कार का पैमाना उसकी जाति, जन्मस्थान व राजनीतिक संबद्धता नहीं, अपितु उसके सामाजिक सरोकार, व्यवहार व अन्य फैसलों और मानवीय संवेदनाओं को समझने की हमारी क्षमता होनी चाहिए।

जस्टिस सीएस कर्णन को आप जानते होंगे। अगर नहीं जानते हैं, तो आपको जरूर जानना चाहिए। जस्टिस कर्णन भारत में हाई कोर्ट के एक...
13/11/2026

जस्टिस सीएस कर्णन को आप जानते होंगे। अगर नहीं जानते हैं, तो आपको जरूर जानना चाहिए। जस्टिस कर्णन भारत में हाई कोर्ट के एकलौते पदस्थ जज रहे, जिनको अदालत की अवमानना के कारण जेल तक जाना पड़ा।
दरअसल, जस्टिस कर्णन ने 2011 में अनुसूचित जाति आयोग को पत्र लिखकर मद्रास हाई कोर्ट के कुछ साथी न्यायाधीश पर जातिगत भेदभाव के आरोप लगाये थे। इसके बाद 2016 में उनका ट्रांसफर कोलकाता हाई कोर्ट कर दिया गया। वहां जाने के बाद जस्टिस कर्णन ने 2017 में पीएम को एक ओपन लेटर लिख कर सुप्रीम कोर्ट व हाई कोर्ट के कई जजों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट की सात सदस्यीय पीठ ने इनकी बगावत को अदालत की अवमानना मानते हुए छह महीने जेल की सजा सुना दी। यह घटना कॉलेजियम व्यवस्था की अघोषित शक्ति का क्लासिकल उदाहरण है।
दुःखद खबर मिल रही है कि 71 वर्षीय जस्टिस कर्णन का आज चेन्नई में निधन हो गया।
उनको सादर नमन व श्रद्धांजलि। 🙏🏼

Address

Gunj Basoda

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rajesh Rang posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Rajesh Rang:

Shortcuts

Share

Nearby media companies