T R P News

T R P News Trending Power News welcomes you please follow us for political and Latest News.

Bengal Teacher Recruitment Scam: तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी को सोमवार को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। अभिषेक ने...
10/07/2023

Bengal Teacher Recruitment Scam: तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी को सोमवार को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। अभिषेक ने इस मामले में अपने खिलाफ जारी ईडी की जांच को रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। आज सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने जांच पर रोक से इनकार कर दिया।

09/07/2023

09/07/2023

खालिस्तान समर्थकों ने 8 जुलाई को कनाडा के टोरंटो में भारतीय वाणिज्य दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन किया

राष्ट्रीय ध्वज के साथ भारतीय समुदाय के सदस्यों ने टोरंटो में भारतीय वाणिज्य दूतावास के बाहर खालिस्तानी प्रदर्शनकारियों का मुकाबला किया..

09/07/2023
काजोल ने मीडिया संस्थान से बातचीत में कहा था, '' खासतौर पर भारत जैसे देश में बदलाव की गति इतनी धीमी इसलिए है क्योंकि हम ...
08/07/2023

काजोल ने मीडिया संस्थान से बातचीत में कहा था, '' खासतौर पर भारत जैसे देश में बदलाव की गति इतनी धीमी इसलिए है क्योंकि हम अब भी अपनी परंपराओं में धंसे हुए हैं. और इसके तार हमारी शिक्षा से जुड़े हैं. ''

उन्होंने आगे कहा, '' हमारे ऐसे नेता हैं, जिनकी शैक्षिक पृष्ठभूमि नहीं रही है. माफ कीजिएगा लेकिन मुझे ये कहना होगा, हम पर शासन करने वाले नेताओं में से कई के पास नज़रिया नहीं है, जो शिक्षा से हासिल होता है. मेरे ख्याल से शिक्षा कम से कम दूसरे नज़रिए को देखने का मौका देती है.''

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, बड़े पैमाने पर हिंसा के बीच शाम 5 बजे तक 66.28 प्रतिशत वोट पड़े.गैर-सरकारी सूत्रों ने ...
08/07/2023

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, बड़े पैमाने पर हिंसा के बीच शाम 5 बजे तक 66.28 प्रतिशत वोट पड़े.

गैर-सरकारी सूत्रों ने कम से कम 15 लोगों की मौत का दावा किया है.

राज्य के चुनाव आयुक्त राजीव सिन्हा ने दोपहर बाद पत्रकारों से बातचीत में तीन मौतों की पुष्टि करते हुए कहा कि कानून और व्यवस्था की जिम्मेदारी जिला प्रशासन की है, आयोग का काम पूरी व्यवस्था संभालना है.

प्रवर्तन निदेशालय ने सोशल मीडिया पर बताया है कि दिल्ली शराब घोटाला मामले में मनीष सिसोदिया, अमनदीप सिंह ढाल, राजेश जोशी,...
07/07/2023

प्रवर्तन निदेशालय ने सोशल मीडिया पर बताया है कि दिल्ली शराब घोटाला मामले में मनीष सिसोदिया, अमनदीप सिंह ढाल, राजेश जोशी, गौतम मल्होत्रा समेत कुछ और लोगों की क़रीब 52.24 करोड़ की संपत्ति ज़ब्त की है.

निदेशालय के अनुसार इस मामले में अब तक 128.78 करोड़ रुपये की संपत्ति और अन्य चीज़ें ज़ब्त की जा चुकी हैं

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए आम आदमी पार्टी ने कहा है कि मनीष सिसोदिया के ख़िलाफ़ निदेशालय के पास कोई सबूत नहीं है इसलिए उन्होंने उनकी दो संपत्तियों को ज़ब्त किया है Follow me for every latest news

यह एफ़आईआर भोपाल के हबीबगंज थाने में उनकी ओर से सीधी के पेशाब कांड पर 'एमपी में का बा कमिंग सून' टाइटल से एक सोशल मीडिया...
07/07/2023

यह एफ़आईआर भोपाल के हबीबगंज थाने में उनकी ओर से सीधी के पेशाब कांड पर 'एमपी में का बा कमिंग सून' टाइटल से एक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद की गई है.

इसमें सीधी कांड के आरोपी प्रवेश शुक्ला को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के यूनिफॉर्म में दिखाया गया है.

भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के मीडिया प्रभारी सूरज खरे ने इसकी शिकायत की थी.

सूरज खरे ने कहा है कि नेहा राठौर को संघ का इतिहास पता होना चाहिए.

उन्होंने कहा, "देश में जो दूसरे मुद्दे हैं जैसे लव जिहाद, वो लैंड जिहाद इन पर क्यों नहीं पोस्ट करती हैं.".
T R P News follow me for every latest news updates ❣️..

07/07/2023

ये सब एक ही थाली के चट्टे बट्टे है इन पर भरोसा मत करना

2024 चुनाव को लेकर अजित पवार और बीजेपी के बीच बात हो गई है और अजित पवार की एनसीपी 2024 के आम चुनाव में 13-15 सीटों पर मै...
07/07/2023

2024 चुनाव को लेकर अजित पवार और बीजेपी के बीच बात हो गई है और अजित पवार की एनसीपी 2024 के आम चुनाव में 13-15 सीटों पर मैदान में उतर सकती है.

विधानसभा चुनावों में एनसीपी उन सीटों पर भी लड़ेगी, जहां से अभी कांग्रेस के विधायक हैं.

अजित पवार गुट से जुड़े एक नेता ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया, ''विधानसभा चुनावों में 90 सीटों वाला बयान बिल्कुल तार्किक है. लेकिन अब ये भी तय है कि एनसीपी 13-15 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी. इनमें वो चार सीटें भी शामिल हैं, जिनमें फ़िलहाल एनसीपी का क़ब्ज़ा है. इसके अलावा औरंगाबाद जैसी सीटें भी इस लिस्ट में शामिल हैं, जहां 2019 चुनाव में विपक्ष की जीत हुई थी.''

माना जा रहा है कि अजित पवार के साथ हुई डील के चलते एकनाथ शिंदे गुट में तनाव बढ़ सकता है.

अरिंदम बागची ने कहा है कि अभिव्यक्ति की आज़ादी के नाम पर चरमपंथी और आतंकी तत्वों को फलने-फूलने का वातावरण नहीं देना चाहि...
06/07/2023

अरिंदम बागची ने कहा है कि अभिव्यक्ति की आज़ादी के नाम पर चरमपंथी और आतंकी तत्वों को फलने-फूलने का वातावरण नहीं देना चाहिए.

उन्होंने कहा कि भारत सरकार के लिए राजनयिकों की सुरक्षा और दूतावासों की सुरक्षा बेहद अहम है.

इस मुद्दे पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को पत्रकारों से कहा है कि "ये (पोस्टर का) मुद्दा हम ज़रूर उठाएंगे, ये (पोस्टर) कल परसों ही निकला था, हो सकता है अभी तक हो भी गया हो. (ये मुद्दा उठा भी दिया गया हो)"
Follow me for every latest news updates ❣️

Address

Gurgaon Sector 14

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when T R P News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share