The Real Gurua

The Real Gurua गुरुआ, गया के साथ बिहार के अलग अलग क्षेत्रों की विशेष खबर ।

अपराधियों के पास से पिस्टल, जिंदा कारतूस और लूटे गए गहने बरामद।
18/06/2026

अपराधियों के पास से पिस्टल, जिंदा कारतूस और लूटे गए गहने बरामद।

18/06/2026

गुरुआ स्वर्ण व्यवसायी लूटकांड मामले में गया SSP ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई अहम जानकारियां साझा की हैं। SSP ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों का आपराधिक इतिहास पुराना रहा है। चतरा जेल में रहने के दौरान इन अपराधियों के बीच दोस्ती हुई थी, जिसके बाद इन्होंने मिलकर कई वारदातों को अंजाम देने की योजना बनाई।
पुलिस के अनुसार इस पूरे नेटवर्क में स्थानीय लाइनर की भी भूमिका सामने आई है। मामले में दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीन अन्य की तलाश जारी है।
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान हथियार, कारतूस, मोबाइल फोन और लूटे गए गहने बरामद किए हैं। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
पूरा मामला जानने के लिए वीडियो देखें और अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।

17/06/2026

🔥 केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ ऐसा विरोध पहले देखा है?

नागपुर में प्रदर्शनकारियों ने अनोखे अंदाज़ में विरोध दर्ज कराया, जिसका वीडियो अब सोशल Media पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसे लोकतंत्र में विरोध का नया तरीका बता रहे हैं, तो कुछ इसकी आलोचना भी कर रहे हैं।

🎥 वीडियो देखकर बताइए — क्या ऐसा प्रदर्शन सही है?

👇 अपनी राय कमेंट में जरूर दें और वीडियो शेयर करें।



Dharmendra Pradhan, Dharmendra Pradhan Protest, Nagpur Protest, Viral Political Video, India Viral News, Breaking News India, Education Minister News, Political Viral Video, Trending News Today, Latest Hindi News, Viral News, Nagpur News, Maharashtra News, India Politics, Social Media Viral Video

15/06/2026

बिहार का गया जिला , ज्ञान और मोक्ष की भूमि लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसी गया का एक इलाका ऐसा भी है जिसका इतिहास सीधे द्वापर युग और महाभारत से जुड़ता है? हम बात कर रहे हैं गुरुआ की

मान्यताओं के अनुसार, गुरुआ का नाम 'गुरु' शब्द से आया है। कहा जाता है कि महाभारत काल में कौरवों और पांडवों के गुरु, गुरु द्रोणाचार्य का इस क्षेत्र से गहरा नाला था। यहाँ के स्थानीय लोग मानते हैं कि गुरु द्रोणाचार्य ने इस पावन धरती पर कदम रखे थे और इसी वजह से इस इलाके का नाम 'गुरुआ' पड़ा

सिर्फ पौराणिक ही नहीं, गुरुआ का ऐतिहासिक महत्व भी बहुत बड़ा है। विश्व प्रसिद्ध बोधगया के बिल्कुल करीब होने के कारण, बौद्ध काल में यह क्षेत्र बौद्ध भिक्षुओं की साधना और आवागमन का एक मुख्य केंद्र हुआ करता था। यहाँ के गांवों में आज भी प्राचीन काल के अवशेष और मूर्तियां देखने को मिल जाती हैं

आज का गुरुआ भले ही एक आधुनिक प्रशासनिक प्रखंड (Block) बन चुका है, लेकिन यहाँ की मिट्टी में आज भी वही पुरानी सांस्कृतिक विरासत धड़कती है। मोरहर नदी के किनारे बसा यह इलाका कृषि और अपनी कौमी एकता (सांस्कृतिक भाईचारे) के लिए जाना जाता है।

अगली बार जब आप गया आएं, तो इतिहास के पन्नों को समेटे इस गुरुआ को करीब से जानना न भूलें

05/06/2026

अपराधियों की पहचान बताइए और पाइये 10000 रुपये का इनाम।

28/05/2026

बिहार के गयाजी जिला के गुरुआ बाजार में हुए 45 लाख के लुट पाट में लिया एक नया मोड़ ...

गुरुआ बाजार में रामेश्वर ज्वेलर्स के ऑनर प्रभाकर बाबू के साथ अपराधियों ने हाथापाही किया और बीच बाजार में फायरिंग की ..

अपराधियों से हुई बड़ी चूक, 5 अपराधियों का यह काफिला 3 बाइक से आया परंतु अपराधियों ने अपनी एक स्पलेंडर बाइक घटनास्थल पर ही छोड़ कर फरार हो गया, साढ़े 11 बजे रात तक बाइक यूँही पड़ी रही , कुछ आम जनता की नजर पड़ी और सीसीटीवी फुटेज से यह कन्फर्म हुआ कि वह बाइक अपराधी की है फिलहाल गाड़ी की जानकारी पुलिस द्वारा पता लगाया जा रहा है, कई सीसीटीवी फुटेज में अपराधी दिखे हैं

अब देखा यह जाता है कि पुलिस को मिली इतनी बड़ी सबूत से कितने दिनों में अपराधियों का पर्दाफाश करती है या यह भी मामला दब जाएगा, ऐसे भी नयी सरकार बनने के बाद और भी घटना बढ़ती जा रही है , नीतीश सरकार के जाते ही भय खत्म होते जा रहा है

खास कर हमारे गुरुआ में इस प्रकार की घटनाएं विगत कुछ दिनों में काफी होते जा रहें हैं , प्रशासन कमजोर है या सरकार या तो फैसला इसकी जांच के बात पता चलेगी

the real gurua इस घटना की पुष्टि नहीं करता है विशेष जानकारी पुलिस द्वारा दिया जाएगा। धन्यवाद

゚viralシ

27/05/2026

गया जिले के गुरुआ बाजार में बुधवार शाम बड़ी आपराधिक घटना सामने आई। 5 नकाबपोश बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी प्रभाकर प्रसाद को गोली मारकर लाखों रुपये के गहने लूट लिए। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने 4 राउंड फायरिंग की, जिसमें एक गोली व्यवसायी की जांघ में लगी। घायल को मगध मेडिकल कॉलेज गया रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

25/05/2026

गर्मी 45°C पार तापमान 🔥🥵
゚viralシ

22/05/2026

क्या आप जानते हैं... कि हमारी मोक्ष भूमि गयाजी का एक इलाका इस वक्त साक्षात देवलोक बनने जा रहा है?"
जी हां, हम बात कर रहे हैं गया जिला के गुरुआ प्रखंड के ढिबरा की... जहां की हवाओं में इस वक्त सिर्फ और सिर्फ महादेव का नाम गूंज रहा है! क्योंकि यहां शुरुआत हो चुकी है एक अलौकिक और ऐतिहासिक 'विराट महारुद्र यज्ञ' की!"

क्या आप जानते हैं कि शास्त्रों में महारुद्र यज्ञ का क्या महत्व है? कहा जाता है कि इस यज्ञ की अग्नि के दर्शन और इसकी पवित्र भस्म मात्र से जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। और यही सौभाग्य अब हम सब को मिलने जा रहा है

कैलेंडर पर तारीखें नोट कर लीजिए! यह भव्य और विराट महायज्ञ 21 मई से शुरू होकर आने वाली 31 मई तक अनवरत चलता रहेगा। देश के कोने-कोने से पधारे महान संतों के मुखारविंद से बहने वाली ज्ञान की गंगा में डुबकी लगाने का इससे बड़ा अवसर और कोई नहीं हो सकता"

"तो फिर सोचिए मत! अपने परिवार, दोस्तों और सगे-संबंधियों को साथ लीजिए और पहुंच जाइए ढिबरा, गुरुआ। यज्ञ मंडप की परिक्रमा कीजिए, दिव्य भंडारे का प्रसाद ग्रहण कीजिए और महादेव की इस असीम कृपा के गवाह बनिए।"

"याद रखिएगा... मौका हाथ से छूटने न पाए! 21 से 31 मई—ढिबरा, गुरुआ, गयाजी! बोलिए यज्ञ भगवान की... जय! हर हर महादेव!"

゚viralシ

Address

Patna
Gurua

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The Real Gurua posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share