07/08/2026
भर्ती में पारदर्शिता की मांग पर छात्रों का संघर्ष तेज ! झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के विरोध में छात्रों का आंदोलन लगातार 12वें दिन भी जारी है।
7 से अधिक प्रदर्शनकारी भूख हड़ताल पर हैं, जबकि छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने सोनम वांगचुक की अपील पर पानी तो पिया, लेकिन अनशन जारी रखने का ऐलान किया। प्रदर्शनकारी JPSC, JSSC-CGL समेत भर्ती परीक्षाओं की CBI जांच, दोषियों पर कार्रवाई और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की मांग कर रहे हैं।
छात्रों ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर 7 अगस्त को झारखंड विधानसभा का घेराव किया जाएगा।
(Jharkhand protest, JPSC, JSSC CGL, Devendra Nath Mahto, recruitment exam, CBI investigation)