
26/01/2025
गणतंत्र दिवस हर साल 26 जनवरी को मनाया जाता है। यह हमारा राष्ट्रीय त्यौहार है। इस दिन 1950 में भारत का संविधान लागू हुआ था। तब से भारत एक गणतंत्र देश बन गया। गणतंत्र दिवस हमें अपने संविधान का सम्मान करने की याद दिलाता है। यह हमें एक बेहतर भारत बनाने के लिए काम करने के लिए भी प्रेरित करता है। हम सब मिलकर देश को आगे बढ़ा सकते हैं।