06/12/2025
📱 विधायकों को अब हर महीने ₹8300 का मोबाइल रिचार्ज भत्ता!
अब देश के “बेचारे” विधायकों को मोबाइल रिचार्ज के लिए हर महीने ₹8300 की सुविधा मिलेगी। सरकार के इस फैसले के बाद आम जनता में तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
जहां एक तरफ आम आदमी महंगे रिचार्ज प्लान से परेशान है, वहीं जनप्रतिनिधियों को हर महीने हजारों रुपये सिर्फ मोबाइल खर्च के लिए दिए जाएंगे। यह राशि सरकारी खजाने से दी जाएगी, यानी जनता के टैक्स के पैसों से।
➡️ सवाल यह है कि:
क्या पहले विधायक अपने मोबाइल खर्च खुद नहीं उठा पा रहे थे?
क्या आम जनता को भी ऐसी कोई राहत मिलेगी?
जब देश में बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है, तब ऐसे फैसले कितने सही हैं?
सोशल मीडिया पर लोग इसे लेकर जमकर तंज कस रहे हैं और सरकार से जवाब मांग रहे हैं।
🗣 “जनता रिचार्ज सोच-समझकर करती है, और जनप्रतिनिधि बिना चिंता के ₹8300 उड़ाएंगे!”