Nav Samachar

Nav Samachar देश प्रदेश, दुनिया, खेल, मनोरंजन, सामाजिक, राजनैतिक जगत से जुड़ी ख़बरों को प्रमाण के साथ दिखाते हैं।

24/08/2026

सोशल मीडिया पर सरसों के तेल को लेकर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग सवाल उठा रहे हैं कि बाजार में मिलने वाले खाद्य तेल की गुणवत्ता आखिर कितनी सुरक्षित है। वीडियो में तेल की गुणवत्ता को लेकर कुछ गंभीर दावे किए जा रहे हैं और लोगों से बाजार से सरसों का तेल खरीदते समय सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। हालांकि, किसी वायरल वीडियो के आधार पर यह मान लेना सही नहीं है कि बाजार में मिलने वाला हर सरसों का तेल मिलावटी या असुरक्षित है। खाद्य तेल की गुणवत्ता की पुष्टि सिर्फ अधिकृत जांच और लैब टेस्ट से ही हो सकती है। इसलिए तेल खरीदते समय पैकेट की सील, FSSAI लाइसेंस, निर्माण और एक्सपायरी तारीख जैसी जानकारी जरूर जांचें। क्या आपने भी सरसों के तेल की गुणवत्ता को लेकर कभी ऐसी शिकायत सुनी है?





24/08/2026
24/08/2026

"तुमसा कोई झूठा", Rahul Gandhi के सामने Neha ने गाया गाना


24/08/2026

देश की राजधानी दिल्ली की ये तस्वीर कई सवाल खड़े करती है। वीडियो में राजधानी का ऐसा नज़ारा दिखाई दे रहा है, जिसे देखकर दिल्ली की व्यवस्थाओं और जमीनी हालात पर सवाल उठना लाजिमी है। एक तरफ दिल्ली को देश की राजधानी और बड़े विकास के केंद्र के रूप में देखा जाता है, तो दूसरी तरफ ऐसी तस्वीरें सामने आने पर सवाल उठता है कि आखिर जमीनी स्तर पर बदलाव कब दिखाई देगा? आपके इलाके में हालात कैसे हैं? कमेंट में बताइए।







24/08/2026

Western Railway की चादरें पहने दिखे तीन लोग !

सड़क किनारे तीन लोग सफेद चादरें पहने दिखे, जिन पर Western Railway लिखा था। RTI डेटा के मुताबिक जनवरी 2022 से मई 2026 के बीच ट्रेनों से ₹104.51 करोड़ कीमत के 1.27 करोड़ से ज्यादा बेडरोल आइटम चोरी हुए।

Railway

24/08/2026

लखनऊः चीनी के बढ़ते दामों पर सपा महिला सभा का प्रदर्शन, बोलीं- महंगाई ने फीकी की राखी की मिठास लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर चीनी के बढ़ते दामों को लेकर समाजवादी पार्टी महिला सभा की कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने बढ़ती महंगाई को लेकर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। महिलाओं का कहना है कि चीनी महंगी होने की वजह से मिठाइयों के दाम भी बढ़ गए हैं। ऐसे में रक्षाबंधन के त्योहार पर घरों में मिठाई लाना आम लोगों के लिए मुश्किल हो रहा है। प्रदर्शनकारियों ने सवाल उठाया कि जब जरूरी चीजों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, तो आम परिवार त्योहार कैसे मनाएगा? महिला सभा की कार्यकर्ताओं ने सरकार से चीनी और अन्य जरूरी खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण लगाने की मांग की।

Today's News Highlights....
24/08/2026

Today's News Highlights....

22/08/2026

"भारत बांग्लादेश से भी ज्यादा गरीब देश घोषित हो गया"

AAP के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने कहा

| Arvind Kejriwal |

गुरुग्राम में CM के काफिले को काले झंडे दिखाने के मामले में 10 पुलिसकर्मी सस्पेंड किए गए। वहीं, 8 कांग्रेस कार्यकर्ता गि...
22/08/2026

गुरुग्राम में CM के काफिले को काले झंडे दिखाने के मामले में 10 पुलिसकर्मी सस्पेंड किए गए। वहीं, 8 कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार हुए हैं।

22/08/2026

गौरव शर्मा नाम का एक युवक शादीशुदा होकर एक अन्य युवती को झांसे में लेकर उसके साथ अत्याचार कर रहा है इस तरीके के आरोप लगाए हैं आरुषि नाम की युवती ने, और उसने आगे कहा है कि पुलिस से कंप्लेन करने के बाद भी वो युवक उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है और पुलिस युवती की बात बिल्कुल भी सुनने को तैयार नहीं है, गौरव शर्मा के परिवारजन लगतार युवती के पिता और परिवारी पर दबाव बना रहे है उच्च अधिकारियों और प्रशासन से मांग है इस मामले को संज्ञान में लिया जाए।

DelhiPolice

Kumari Ayushi

Address

Gurugram
122001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Nav Samachar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Nav Samachar:

Shortcuts

Share