News Today

News Today Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from News Today, Media/News Company, Gali No. 4c, Ashok Vihar Phase-lll, Gurugram.

05/08/2026 News Today NewspaperNews Today का ताज़ा ई-पेपर यहाँ उपलब्ध है!आज की मुख्य खबरें, स्थानीय अपडेट्स और बहुत कुछ ...
05/08/2026

05/08/2026 News Today Newspaper
News Today का ताज़ा ई-पेपर यहाँ उपलब्ध है!
आज की मुख्य खबरें, स्थानीय अपडेट्स और बहुत कुछ पढ़ने के लिए नीचे क्लिक करें





























Haryana Ashok Chhabra DPR Haryana NishuRaj Resort Dipro Sirsa BJP Haryana Singh

डबवाली -(पंकज गोदारा) :- पुलिस अधीक्षक डबवाली जसलीन कौर आईपीएस के निर्देशानुसार अपराध व अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए ...
05/08/2026

डबवाली -(पंकज गोदारा) :- पुलिस अधीक्षक डबवाली जसलीन कौर आईपीएस के निर्देशानुसार अपराध व अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए डबवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र में चोरी व लूट की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के अंतर्गत एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ/स्पेशल स्टाफ डबवाली ने जलालआना में घर से लोहे के गार्डर व गेहूं चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए चार आरोपियों गुरप्रीत सिंह, हरप्रीत सिंह, गुलाब सिंह व निक्का सिंह को काबू किया है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 03 अगस्त 2026 को थाना औढ़ा में दर्ज अभियोग में नामजद आरोपियों द्वारा गांव जलालआना में एक घर से लोहे के गार्डर व गेहूं चोरी की शिकायत प्राप्त हुई । मामले की गहन जांच करते हुए प्रभारी एवीटी/स्पेशल स्टाफ डबवाली उप नि. राजेश कुमार के नेतृत्व में उनकी टीम ने घटनास्थल से जुटाए गए महत्वपूर्ण साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज ओर गुप्त सूचनाओं के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की । जो मामले की जांच के दौरान आरोपियों के संदिग्ध ठिकानों पर दबिश देते हुए उनकी टीम ने चारों आरोपियों को काबू कर लिया । पूछताछ के दौरान आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा सामान भी बरामद किया गया है । आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी ।

डबवाली-(पंकज गोदारा):-पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गोरीवाला के...
05/08/2026

डबवाली-(पंकज गोदारा):-पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गोरीवाला के उन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया, जिन्होंने राष्ट्रीय एवं अंतर्राज्यीय स्तर की बास्केटबॉल, कबड्डी, एथलेटिक्स और योग प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ जीवनशैली का सबसे सशक्त आधार हैं। जो युवा खेल मैदान में अपना समय और ऊर्जा लगाते हैं, वे जीवन में सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते हैं और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से स्वतः दूर रहते हैं ।
उन्होंने कहा कि कुछ क्षणों का गलत निर्णय एक प्रतिभाशाली युवा का पूरा जीवन बर्बाद कर सकता है। इसके विपरीत खेल युवाओं को लक्ष्य, अनुशासन और सफलता का मार्ग दिखाते हैं। इसलिए प्रत्येक विद्यार्थी को खेल, शिक्षा और अच्छे संस्कारों को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने मित्रों, परिवार तथा आसपास के युवाओं को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही नशा मुक्त एवं अपराध मुक्त डबवाली की सबसे बड़ी ताकत है। जब युवा खेल मैदान चुनेंगे, तब नशे के सौदागर स्वतः कमजोर पड़ेंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि डबवाली पुलिस नशा तस्करों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के साथ-साथ युवाओं को खेल, शिक्षा और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। खेल प्रतियोगिताएं, जागरूकता कार्यक्रम, विद्यालयों एवं गांवों में संवाद तथा सामुदायिक गतिविधियां इसी अभियान का हिस्सा हैं।
अंत में पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित खिलाड़ियों से अपेक्षा व्यक्त की कि वे अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा बनें और अपने गांव, विद्यालय तथा समाज में "खेलो, आगे बढ़ो और नशे से दूर रहो" का संदेश पहुंचाकर नशा मुक्त डबवाली के अभियान को और मजबूत बनाएं। डबवाली पुलिस आमजन से अपील करती है कि अगर आपके आस पास कोई व्यक्ति नशे के सेवन या तस्करी से जुड़ी गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो इसकी सूचना तुरंत मानस पोर्टल, हेल्पलाइन 1933, डबवाली पुलिस के मो. न. 9138999748 या अपने नजदीकी थाना, चौकी में दें । सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

ओढ़ां -(अशोक गर्ग) :- प्राचीन दुर्गा मंदिर ओढ़ा में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन...
05/08/2026

ओढ़ां -(अशोक गर्ग) :- प्राचीन दुर्गा मंदिर ओढ़ा में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कथा के चौथे दिन आज सुबह मुख्य यजमान पवन गर्ग व उनकी पत्नी संतोष देवी ने मुख्य रूप से पूजा-अर्चना की। मंदिर के पुजारी देव शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ पूजा संपन्न करवाई और यजमान परिवार को आशीर्वाद दिया। इसके बाद कथा के दौरान पूरा पंडाल 'नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की' के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालु भजनों पर जमकर झूमे और माखन-मिश्री का प्रसाद बांटा गया। कथा के चौथे दिन व्यासपीठ से श्रद्धालुओं को निहाल करते हुए प्रसिद्ध कथावाचिका देवी रीना ने श्रीकृष्ण जन्म प्रसंग का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि जब-जब धरती पर अत्याचार, पाप और अधर्म बढ़ता है, तब-तब भगवान किसी न किसी रूप में अवतार लेते हैं। मथुरा के राजा कंस के अत्याचार जब चरम पर पहुंच गए और उसने अपनी ही बहन देवकी व जीजा वासुदेव को जेल में डालकर प्रताड़ित करना शुरू किया, तब सृष्टि के पालनहार ने देवकी की आठवीं संतान के रूप में जन्म लिया। जेल के ताले टूटे, यमुना ने छुए चरण कथावाचिका ने भावपूर्ण शब्दों में बताया कि भाद्रपद मास की अंधेरी रात में जैसे ही वासुदेव-देवकी के सामने भगवान चतुर्भुज रूप में प्रकट हुए, वैसे ही कंस के कारागार के सभी ताले अपने आप टूट गए और पहरेदार गहरी नींद में सो गए। प्रभु की लीला से वासुदेव जी नवजात शिशु को टोकरी में रखकर उफनती यमुना नदी को पार करने निकले। यमुना नदी ने भी भगवान के चरण छूकर अपना रास्ता दे दिया। जिसके बाद वासुदेव जी ने बालकृष्ण को गोकुल में नंद बाबा और माता यशोदा के घर सुरक्षित पहुंचा दिया। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की सजीव झांकी सजाई गई। वासुदेव के रूप में श्रीकृष्ण को टोकरी व झूले में उठाकर लाने के दृश्य ने पंडाल में मौजूद हर श्रद्धालु को भावविभोर कर दिया और बधाईयां गाकर खूब नृत्य किया। फिर सभी ने श्रीकृष्ण को तिलक लगाकर आशीर्वाद लिया।अंत में मुख्य यजमान व मंदिर कमेटी द्वारा भगवान की आरती उतारी गई और ,माखन मिस्री का प्रसाद बांटा गया। इस अवसर पर दुर्गा मंदिर कमेटी के प्रधान रामपाल सिंगला, विजयपाल शर्मा, पवन गर्ग, मदन लाल, मुरारी लाल शर्मा, शंकर लाल चक्का, सतीश गर्ग, रामलाल सिंगला, शामलाल गोयल, सुखजीवन सिंगला, मंजू बांसल, निर्मला, ज्योति, माया, कृष्णा, दर्शना, सरोज, कमलेश, किरण खुराना, संतोष, राजबाला, रजनी, आशा, सुषमा, पूजा सहित भारी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कालांवाली-(पंकज शर्मा):-कांग्रेस की सिरसा जिला अध्यक्ष संतोष बेनीवाल ने कालांवाली विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक ली बै...
05/08/2026

कालांवाली-(पंकज शर्मा):-कांग्रेस की सिरसा जिला अध्यक्ष संतोष बेनीवाल ने कालांवाली विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक ली बैठक के दौरान संतोष बेनीवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है 9 अगस्त को जिला सत्र पर एक बैठक बुलाई गई है जिसमें सिरसा जिला के 500 विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता शामिल होंगे इस सम्मेलन में कांग्रेस नेता वीरेंद्र सिंह वह पूर्व सांसद विजेंद्र सिंह भी शामिल होंगे उन्होंने कहा कि अभी जो चुनाव परिणाम के नतीजे आए हैं उसमें भाजपा के लिए बड़ी शर्म की बात है कि वह अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का बूथ भी हार गई है l

हिसार-(अमित कुमार):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस ने आज अपने कार्यालय में आर्थिक अपराध शाखा (Economic O...
05/08/2026

हिसार-(अमित कुमार):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस ने आज अपने कार्यालय में आर्थिक अपराध शाखा (Economic Offences Wing) के कार्यों की समीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में प्रभारी आर्थिक अपराध शाखा, प्रभारी शिकायत शाखा, आर्थिक अपराध शाखा के सभी अनुसंधान अधिकारी (Investigating Officers) उपस्थित रहे। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने आर्थिक अपराध शाखा में दर्ज अभियोगों एवं प्राप्त शिकायतों की एक-एक कर विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने प्रत्येक मामले की जांच की प्रगति, लंबित मामलों के कारणों तथा जांच की गुणवत्ता का गहन अवलोकन करते हुए संबंधित अनुसंधान अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।
पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन ने निर्देश दिए कि आर्थिक अपराधों से संबंधित सभी शिकायतों एवं अभियोगों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। किसी भी मामले में अनावश्यक विलंब न हो तथा प्रत्येक शिकायतकर्ता को कानून के अनुरूप न्याय दिलाने के लिए गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की जाए।उन्होंने अनुसंधान अधिकारियों को निर्देशित किया कि जांच के दौरान दस्तावेजी एवं डिजिटल साक्ष्यों का वैज्ञानिक ढंग से विश्लेषण किया जाए तथा प्रत्येक मामले की जांच तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर पूरी गुणवत्ता के साथ संपन्न की जाए। जिन मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी या धनराशि की बरामदगी की संभावना है, उनमें प्रभावी कानूनी कार्रवाई करते हुए त्वरित परिणाम सुनिश्चित किए जाएं। एसपी ने कहा कि आर्थिक अपराध आम नागरिकों की मेहनत की कमाई से जुड़े होते हैं, इसलिए ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। जांच अधिकारी प्रत्येक मामले की नियमित मॉनिटरिंग करें तथा पीड़ित पक्ष के साथ समुचित संवाद बनाए रखें, ताकि उन्हें जांच की प्रगति की जानकारी समय-समय पर मिलती रहे। बैठक में शिकायतों के शीघ्र निस्तारण, लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने, वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी, धोखाधड़ी से संबंधित मामलों में ठगी गई राशि की अधिकतम रिकवरी तथा अनुसंधान की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया गया। पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन ने कहा कि हिसार पुलिस आर्थिक अपराधों के प्रति 'जीरो टॉलरेंस' की नीति पर कार्य कर रही है। आमजन के साथ धोखाधड़ी, गबन, विश्वासघात एवं अन्य आर्थिक अपराध करने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक मामले की नियमित समीक्षा करते हुए समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिल सके और आमजन का पुलिस व्यवस्था पर विश्वास और अधिक मजबूत हो।

05/08/2026

हिसार पुलिस का बड़ा एक्शन, ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों के चालान ll

05/08/2026

पानीपत-(अरुण मित्तल):-सावन की पहली मूसलाधार बारिश ने पानीपत प्रशासन के दावों की पूरी तरह पोल खोल दी। शहर के ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया में जल निकासी व्यवस्था ध्वस्त नजर आई। नालों की समय पर सफाई नहीं होने से बारिश का पानी सड़कों से होता हुआ दर्जनों फैक्ट्रियों में घुस गया। कई इकाइयों में तैयार माल, पैकिंग बॉक्स और कच्चा माल पानी में डूब गया, जिससे उद्योगपतियों को करोड़ों रुपये के नुकसान का सामना करना पड़ा। सबसे बड़ी चिंता यह रही कि एक्सपोर्ट के लिए तैयार शिपमेंट भी बारिश की भेंट चढ़ गईं।
हरियाणा सरकार एक ओर उद्योगों को बढ़ावा देने और नई औद्योगिक नीतियों की बात कर रही है, लेकिन दूसरी ओर प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक शहरों में शामिल पानीपत के इंडस्ट्रियल एरिया में मूलभूत सुविधाएं बदहाल हैं। मंगलवार सुबह हुई तेज बारिश ने यह तस्वीर सबके सामने ला दी। ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया की सड़कें तालाब बन गईं और पानी का बहाव सीधे फैक्ट्रियों के अंदर पहुंच गया। कई जगह उत्पादन कार्य पूरी तरह ठप हो गया।
हरियाणा चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चेयरमैन विनोद धमीजा ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उद्योगपति लंबे समय से नालों की सफाई की मांग कर रहे थे, लेकिन शिकायतों को लगातार नजरअंदाज किया गया। उन्होंने कहा कि जाम नालों और खराब ड्रेनेज सिस्टम के कारण बारिश का पानी सीधे फैक्ट्री में घुस गया। उनकी इकाई को शुरुआती अनुमान के अनुसार 60 से 70 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि एक्सपोर्ट के लिए तैयार पैक्ड बॉक्स भी पूरी तरह खराब हो गए हैं। यदि यही स्थिति रही तो आने वाले समय में उद्योगों को और बड़ा नुकसान झेलना पड़ेगा।
साहिल इंटरनेशनल के डायरेक्टर साहिल ने कहा कि भारी बारिश ने पूरे ड्रेनेज सिस्टम की हकीकत उजागर कर दी है। फैक्ट्री परिसर में पानी भरने से उत्पादन रुक गया है और करीब 50 से 60 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि नालों में प्लास्टिक और कचरा भरा होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही। पूरे औद्योगिक क्षेत्र में हर सड़क पर पानी जमा है, जिससे उद्योगों का सामान्य संचालन भी प्रभावित हो गया है।
बारिश के बाद ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया में घंटों तक जलभराव और जाम की स्थिति बनी रही। उद्योगपतियों का कहना है कि यदि प्रशासन ने जल्द स्थायी ड्रेनेज व्यवस्था और नालों की नियमित सफाई सुनिश्चित नहीं की तो हर बारिश उद्योगों के लिए आर्थिक तबाही लेकर आएगी।

05/08/2026

कालांवाली-(पंकज शर्मा):-कांग्रेस की जिलाध्यक्ष संतोष बेनीवाल कालांवाली पहुंची ll
कांग्रेस की सिरसा जिला अध्यक्ष संतोष बेनीवाल ने कालांवाली विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक ली बैठक के दौरान संतोष बेनीवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है 9 अगस्त को जिला सत्र पर एक बैठक बुलाई गई है जिसमें सिरसा जिला के 500 विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता शामिल होंगे इस सम्मेलन में कांग्रेस नेता वीरेंद्र सिंह वह पूर्व सांसद विजेंद्र सिंह भी शामिल होंगे उन्होंने कहा कि अभी जो चुनाव परिणाम के नतीजे आए हैं उसमें भाजपा के लिए बड़ी शर्म की बात है कि वह अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का बूथ भी हार गई है l

05/08/2026

रानिया-(अमन बांसल):-कांग्रेस की सिरसा जिला अध्यक्ष संतोष बेनीवाल ने रनिया विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक ली बैठक के दौरान संतोष बेनीवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है 9 अगस्त को जिला सत्र पर एक बैठक बुलाई गई है जिसमें सिरसा जिला के 500 विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता शामिल होंगे इस सम्मेलन में कांग्रेस नेता वीरेंद्र सिंह वह पूर्व सांसद विजेंद्र सिंह भी शामिल होंगे उन्होंने कहा कि कल जो चुनाव परिणाम के नतीजे आए हैं उसमें भाजपा के लिए बड़ी शर्म की बात है कि वह अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का बूथ भी हार गई है संतोष बेनीवाल ने कहा कि उन्हें जिला अध्यक्ष का पद पार्टी के नेता राहुल गांधी व राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन ने दिया है

बाईट 1--- संतोष बेनीवाल कांग्रेस जिलाअध्यक्ष

Address

Gali No. 4c, Ashok Vihar Phase-lll
Gurugram
122001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when News Today posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share