ACP Network

ACP Network News

जारी है कोरोना का कोहराम
05/05/2021

जारी है कोरोना का कोहराम

Department of Mass communication Arya PG College,Panipat

आर्य कॉलेज की छात्रा विंका ने एआइबीए यूथ वर्ल्ड चैम्पियनशिप में जीता स्वर्ण पदकओलम्पिक में भी स्वर्ण पदक जीेतेगी विंका-ड...
26/04/2021

आर्य कॉलेज की छात्रा विंका ने एआइबीए यूथ वर्ल्ड चैम्पियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
ओलम्पिक में भी स्वर्ण पदक जीेतेगी विंका-डॉ. जगदीश गुप्ता
पानीपत-26 अप्रैल 2021
आर्य कॉलेज की बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा विंका ने एक बार फिर से शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 से 23 अप्रैल को पोलैंड में आयोजित हुई बॉक्सिंग एआइबीए यूथ वर्ल्ड चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीत कर कॉलेज के साथ-साथ अपने प्रदेश व देश का नाम रोशन कर दिया है। सोमवार को विंका का कॉलेज प्रांगण में पहुंचने पर आर्य कॉलेज प्रबंधक समिति के महासचिव सीए कमल किशोर, कोषाध्यक्ष पीयूष आर्य, वरिष्ठ सदस्य अरूण व प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने स्वागत किया व विंका के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और साथ ही कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. नरेश सैनी,प्राध्यापिका मामनी सैनी व डॉ. राजेश टूर्ण को भी बधाई दी। वहीं आर्य कॉलेज प्रंबधक समिति के प्रधान सुरेंद्र शिंगला,उप प्रधान यशपाल मित्तल, महासचिव सीए कमल किशोर, कोषाध्यक्ष पीयुष आर्य समेत सभी सदस्यों ने डॉ. जगदीश गुप्ता समेत पूरे आर्य कॉलेज परिवार को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी।
आर्य कॉलेज की प्रबंधक समिति के महासचिव सीए कमल किशोर ने कहा की आज के समय में लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से पीछे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि आज विंका जैसी बहुत सारी बेटियां देश का नाम रोशन कर रही हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि आर्य कॉलेज प्रंबधक समिति का हर संभव यह प्रयास रहता है कि आर्य कॉलेज में पढने वाले हर विद्यार्थी को शिक्षा, खेल कूद व सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़ी हर सुविधा उपलब्ध करवाई जाए जिसका लाभ उठा कर विद्यार्थी अपने लक्ष्य को सहज ही प्राप्त कर सकें।
प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने जानकारी देत हुए बताया कि कॉलेज की बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा विंका ने 10 से 23 अप्रैल को पोलैंड में आयोजित बॉक्सिंग एआइबीए यूथ वर्ल्ड चैंपियनशिप में 60 किलोग्राम भार में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीत कर कॉलेज नाम रोशन कर दिया है।
उन्होंने बताया कि गत वर्ष भी यूथ ऐशियन चैम्पियनशिप में भी विंका ने स्वर्ण पदक हासिल किया था व खेलों इंडिया यूथ गेम्स, ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स सहित अब तक विंका 30 राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय पदक जीत चुकी है, साथ ही उन्होंने बताया कि यूथ वर्ल्ड चैम्पियनशिप में विंका ने रूस की खिलाडी को 3-2 से कोलंबिया को 4-1 से चेक रिपब्लिक को 4-1 से व फाईनल में कजाकिस्तान की खिलाडी को 3-0 से हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने बताया कि शिमला मौलाना की रहने वाली विंका गरीब परिवार की बेटी है लेकिन इसके बावजूद भी विंका के माता-पिता ने किसी भी प्रकार की सुविधा विंका के लिए कम नहीं होने दी। उन्होंने यह भी बताया कि कॉलेज की तरफ से भी विंका को समय-समय प्रोत्साहन दिया गया और हर प्रकार की सुविधा भी बेटी को उपलब्ध करवाई गई जिसका परिणाम आज हम सब के सामने है। उन्होंने यह भी उम्मीद जताई की जुलाई में जापान के टोकियो में आयोजित होने वाले ओलम्पिक के लिए भी विंका चयन होगा और बेटी ओलम्पिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीत कर आर्य कॉलेज के साथ-साथ देश का नाम रोशन करेगी। उन्होंने यह भी बताया कि आर्य कॉलेज प्रंबधक समिति की तरफ से विंका को आज प्रोत्साहन के रूप में 15000 हजार रूपये धन राशि भी दी गई।
इस अवसर पर विंका के पिता ध्रमेन्द्र, डॉ. हरविंद्र कौर,डॉ. विजय सिंह, प्रो. अदीति मित्तल, विनीत गर्ग, मामनी सैनी, डॉ. राजेश टूर्ण, प्रो.पंकज चौधरी, विकास काठपाल, प्रो. दिनेश गाहल्याण प्राध्यापिका प्रिया शर्मा, मोहम्द अकरम समेत अन्य मौजूद रहे।

' फेक न्यूज : पास्ट एवं प्रेजेंट' विषय पर राष्ट्रीय स्तर पर वेबीनार का हुआ शानदार आयोजन -बिना सोचे-समझे किसी भी सूचना को...
13/04/2021

' फेक न्यूज : पास्ट एवं प्रेजेंट' विषय पर राष्ट्रीय स्तर पर वेबीनार का हुआ शानदार आयोजन
-बिना सोचे-समझे किसी भी सूचना को न करें वायरल, पहले करें वेरिफिकेशन : प्रो.विक्रम कौशिक
पानीपत : 13 अप्रैल 2021
आर्य कॉलेज के जनसंचार विभाग व आई.क्यू.ए.सी सैल के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय स्तर पर ' फेक न्यूज : पास्ट एवं प्रेजेंट' विषय पर वेबीनार का आयोजन करवाया गया। वेबीनार में मुख्य वक्ता के तौर पर गुरू जंभेश्वर साइंस एवं टेक्नोलोजी विश्वविद्यालय हिसार से प्रो.विक्रम कौशिक के शामिल होने पर प्राचार्य डॉ.जगदीश गुप्ता ने स्वागत किया साथ ही वेबीनार के सफल आयोजन के कॉलेज आई.क्यू.ए.सी सैल समन्वयक प्रो.सतबीर सिंह, एफ.डी.पी सैल संयोजक प्रो.पंकज चौधरी व जनसंचार विभाग के प्रो.दिनेश गाहल्याण सहित अन्य स्टाफ सदस्यों को बधाई दी। प्राचार्य डॉ.जगदीश गुप्ता ने आह्वान किया कि आज के दौर में सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों पर हमें विभिन्न क्षेत्रों से तरह-तरह के समाचार मिलते रहते हैं लेकिन यह विश्वास करना कठिन हो जाता है कि कौन सा समाचार सही है व कौन सा समाचार गलत है। उन्होंने बताया कि इस तरह के वेबिनारों से लोगों में झूठी अफवाहों से बचने को लेकर जागरूकता आती है। उन्होंने वक्ता प्रो. विक्रम कौशिक का आभार वयक्त किया व सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मुख्य वक्ता प्रो. विक्रम कौशिक ने अपनी पावर प्वाइंट प्रस्तुति के माध्यम से फेक न्यूज के 'पास्ट और प्रेजेंट' विषय पर विस्तृत रूप से चर्चा की उन्होंने कहा कि आज के दौर में हम ऑनलाइन जो भी कार्य करते हैं वह कहीं ना कहीं पर सेव जरूर रह जाता है। जिससे कई बार हैकर्स भी गलत फायदा उठा सकते हैं। उन्होंने बताया कि सूचना क्रांति का दौर है जिससे सूचनाएं पल भर में ही पूरे विश्व में फैल जाती हैं कई बार झूठी अफवाहों का खामियाजा पूरे समाज के लिए बेहद हानिकारक होता है। उन्होंने गूगल रिवर्स सर्च, इनविड,गूगल एडवांस सर्च वेबासाइट के बारे में बताया जिससे हम किसी फोटो व समाचार की सच्चाई और वास्तविकता का पता लगा सकते हैं। साथ ही उन्होंने फेक न्यूज के वायरल होने से नुकसान के बारे में भी बताया कि किस तरह भूतकाल में ऐसी कई घटनाएं हो चुकि हैं जिससे समाज का माहौल बिगड़ा है व नुक्सान का ख़ामियाजा भी भुगतना पड़ा है। उन्होंने सभी आह्वान किया कि हमें बिना सोचे-समझे किसी भी सूचना को आगे से आगे वायरल नहीं करना चाहिए। वेबीनार में लगभग 120 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।
वेबीनार के सह समन्वयक प्रो.रितु मडाड ने सभी का आभार वयक्त करते हुए कहा कि वेबीनार से सभी को नई नई जानकारियां मिली हैं जिससे समाज में जागरूकता आएगी। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश,पंजाब, राजस्थान के साथ-साथ देश के कई राज्यों से विश्वविद्यालयों , महाविद्यालयों के स्टाफ सदस्य व विद्यार्थी ऑनलाइन जुड़े।

https://forms.gle/naLern7GXzFFTur1Aआर्य स्नात्तकोतर महाविद्यालय के जनसंचार विभाग द्वारा 13 अप्रैल को 'फेक न्यूज: पास्ट औ...
12/04/2021

https://forms.gle/naLern7GXzFFTur1A
आर्य स्नात्तकोतर महाविद्यालय के जनसंचार विभाग द्वारा 13 अप्रैल को 'फेक न्यूज: पास्ट और प्रेजेंट' विषय पर राष्ट्रीय स्तर पर वेबिनार का आयोजन करवाया जाएगा। प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि वेबिनार में मुख्य वक्ता के तौर पर गुरू जंभेश्वर साइंस एवं टेक्नोलोजी विश्वविद्यालय हिसार से प्रो. विक्रम कौशिक शामिल होंगे। वेबिनार में मुख्य रूप से वर्तमान दौर में सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों पर फेक न्यूज के पास्ट और प्रेजेंट पर चर्चा की जाएगी। आमतौर पर देखा जा रहा है कि आज हम चारों तरफ से विभिन्न सूचनाओं से घिरे रहते हैं। हमारे लिए सुचना की स्टीकता, विश्वसनीयता व सच्चाई को लेकर संशय बना रहता है। फेक न्यूज समाज के विभिन्न वर्गों के लिए एक बड़ी चुनौती बन चुकी है। इस तरह के वेबिनारों से लोगों में झूठी अफवाहों से बचने को लेकर जागरूकता लाने के साथ-साथ यह भी बताया जाएगा कि किस तरह से हमें फेक न्यूज की पहचान करनी चाहिए और अफवाहों को फैलने से रोकने में भी मदद करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने बताया कि इस तरह के वेबिनारों से विद्यार्थियों के साथ-साथ अध्यापकों को भी नया सीखने का अवसर मिलता है।

https://youtu.be/H_WdaUXy1O4
08/04/2021

https://youtu.be/H_WdaUXy1O4

Department of Mass Communication & Journalism, Arya P.G. College, Panipat Reporter : Sourav Shukla

Address

Gurugram
122001

Telephone

+917031111770

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ACP Network posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share