National Media Network Newspaper

National Media Network Newspaper National Media Network is a Monthly Hindi Newspaper published from New Delhi since 1992. Former President of India Honble Dr Shankar Dayal Sharma launch.

सभी बहनों को रक्षाबंधन की हारक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं: शिक्षाविद् डॉ. दयानंद वत्स भारतीय, Founder Chief Editor, Nation...
27/08/2026

सभी बहनों को रक्षाबंधन की हारक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं: शिक्षाविद् डॉ. दयानंद वत्स भारतीय,
Founder Chief Editor,
National Media Network Newspaper
New Delhi
9910601710
[email protected]

सुप्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक और सुप्रसिद्ध अभिनेत्री अरुणा ईरानी के पति कुकू कोहली के निधन पर शोक जताया, फूल और का...
25/08/2026

सुप्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक और सुप्रसिद्ध अभिनेत्री अरुणा ईरानी के पति कुकू कोहली के निधन पर शोक जताया, फूल और कांटे से दिया था अजय देवगन को फिल्म फूल और कांटे में दिया था पहला ब्रेक: शिक्षाविद् डॉ. दयानंद वत्स भारतीय
-----------------------------------------
नेशनल मीडिया नेटवर्क फिल्म एंड टीवी अवार्ड्स फाउंडेशन नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिक्षाविद् डॉ. दयानंद वत्स भारतीय ने सुप्रसिद्ध फिल्म निर्माता, निर्देशक कुकू कोहली के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक जताया है। वत्स ने कहा कि कुकू कोहली बहुमुखी प्रतिभा संपन्न फिल्मकार थे। सुप्रसिद्ध अभिनेत्री अरुणा ईरानी उनकी धर्मपत्नी हैं। कुकू कोहली ने ही पहली बार अजय देवगन को बतौर अभिनेता पहला ब्रेक दिया था। फूल और कांटे अपने समय की सुपर हिट फिल्म थी जिसने डायमंड जुबली मनाई। वत्स ने कहा कि उन्होंने शोमैन राजकपूर का सहायक रहते फिल्म निर्माण की बारिकियों सीखी। सनी देओल की पहली फिल्म बेताब में वे सैकंड यूनिट डायरेक्टर थे। बेताब ने गोल्डन जुबली मनाई। वत्स ने बताया कि कुकू कोहली ने बाद में कोहराम, हकीकत, अनाड़ी नम्बर वन, सुहाग, जुल्मी, ये दिल आशिकाना, वो तेरा नाम था जैसी फिल्मों का निर्देशन किया। अभिनेत्री अरुणा ईरानी उनकी दूसरी पत्नी हैं। पहली पत्नी रीता कोहली से दो बेटियां पूजा कोहली फिल्म प्रोड्यूसर हैं और दूसरी बेटी करिश्मा कोहली फिल्मकार हैं और वे सलमान खान की एक था टाइगर और बजरंगी भाईजान में असिस्टेंट डायरेक्टर थीं।
वत्स ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिवारजनों को इस दुख को वहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

शिक्षाविद् डॉ. दयानंद वत्स भारतीय
राष्ट्रीय अध्यक्ष
9910601710
25.8.2026

वंदे मातरम् विजयी विश्व तिरंगा प्यारा।     झंडा ऊंचा रहे हमारा।।दिल्ली मूल ग्रामीण पंचायत के अध्यक्ष प्रो.(डॉ.) राजबीर स...
14/08/2026

वंदे मातरम्
विजयी विश्व तिरंगा प्यारा।
झंडा ऊंचा रहे हमारा।।
दिल्ली मूल ग्रामीण पंचायत के अध्यक्ष प्रो.(डॉ.) राजबीर सोलंकी एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी शिक्षाविद् डॉ.दयानंद वत्स भारतीय की और से सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

शेरे दिल्ली, दिल्ली के पहले सबसे युवा मुख्यमंत्री चौधरी ब्रह्म प्रकाश को उनकी 33वी पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए, ...
11/08/2026

शेरे दिल्ली, दिल्ली के पहले सबसे युवा मुख्यमंत्री चौधरी ब्रह्म प्रकाश को उनकी 33वी पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए, आजादी के 79सालों बाद भी अपने अधिकारों के लिए संघर्षरत हैं दिल्ली के 357गावों के लाखों ग्रामीण: शिक्षाविद् डॉ.दयानंद वत्स भारतीय
---------------------------------
दिल्ली मूल ग्रामीण पंचायत के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी शिक्षाविद् डॉ दयानंद वत्स भारतीय ने आज मुख्यालय बरवाला दिल्ली में शेरे दिल्ली, दिल्ली के पहले सबसे युवा मूल ग्रामीण (शकूरपुर गांव) मुख्यमंत्री चौधरी ब्रह्म प्रकाश की 33वी पुण्यतिथि पर उनकी पुण्य स्मृतियों को दिल्ली देहात के मूल ग्रामीणों की और से अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।। डॉ.वत्स ने कहा कि चौधरी ब्रह्म प्रकाश ना केवल दिल्ली के पहले मूल ग्रामीण मुख्यमंत्री थे बल्कि वे स्वाधीनता सेनानी भी थे। वे बाहरी दिल्ली से सांसद और केंद्रीय कृषि मंत्री भी रहे। वे दिल्ली की आन बान और शान थे। डॉ. दयानंद वत्स भारतीय ने कहा कि वह बड़े ही दुख और पीड़ा की बात है कि आजादी के 79सालों बाद आज भी दिल्ली देहात के राजस्व रिकार्ड में स्थापित 357 गांवों के मूल ग्रामीणों को आज भी अपने मूल भूत अधिकारों के लिए सभी राजनीतिक दलों की सरकारों के समक्ष हाथ फैलाने पर विवश होना पड़ रहा है। दिल्ली के मूल ग्रामीणों की भूमि पर ही दिल्ली शहर बसाने के लिए उनकी जमीनों को औने-पौने दामों पर सरकारों ने अधिग्रहित किया और अब भी अधिग्रहण की प्रक्रिया अनवरत जारी है। लेकिन उनकी अधिग्रहित भूमि का बाजार भाव उन्हें नहीं दिया जा रहा है। बरवाला गांव की जमीन 2005 में डीडीए ने 25लाख प्रति एकड़ ली थी। बाद में यह अधिग्रहण मुआवजा 53 लाख एकड़ किया गया। 53 लाख प्रति एकड़ जमीन का यह मुआवजा आज 2026 तक जारी है। पिछले 18 सालों में ना ज़मीन अधिग्रहण मुआवजा राशि बढ़ाई गई और ना ही दिल्ली के सर्किल रेट बढ़े। जबकि दिल्ली में सटे हरियाणा में जमीनों की कीमत 30 से 90 लाख प्रति एकड़ और कहीं कहीं उससे भी ज्यादा है। डॉ.दयानंद वत्स भारतीय ने कहा कि बरवाला गांव में डीडीए ने हमारी एक एकड़ जो जमीन 25 लाख रुपए प्रति एकड़ अधिग्रहित की थी आज उसी जमीन के 60मीटर का एक प्लाट की कीमत डेढ़ करोड़ रुपए है। यानि डीडीए हमारी 5000 गज जमीन 25 लाख में ले कर उसका एक 60 मीटर का प्लांट ही करोड़ों में बेच रहा है। यह कितनी बदकिस्मती ही है कि बरवाला गांव के मूल ग्रामीण आज अपने ही गांव की भूमि का 60मीटर का प्लांट तक खरीदने की स्थिति में नहीं है। डॉ. दयानंद वत्स भारतीय ने कहा कि कहने को हम आजाद हैं लेकिन दिल्ली के गांव आज भी अंग्रेजों के बनाए गए लाल डोरे में कैद हैं। ग्राम सभा की सारी जमीन डीडीए को सरकार ने सोंफ दी है । आजादी के 79सालों बाद भी हमें अपनी संपत्ति का मालिकाना हक तक नहीं दिया गया। प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना सारे देश में लागू है पर दिल्ली में नहीं। इसीलिए आज हमें चौधरी ब्रह्म प्रकाश जैसे मुख्यमंत्री की याद आती है। आज दिल्ली देहात के गांवों की हालत बंद से बद्तर है।

शिक्षाविद् डॉ दयानंद वत्स भारतीय
वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दिल्ली मूल ग्रामीण पंचायत
99910601710
11.8.2026

फिल्म अभिनेता, निर्देशक सुनील देव आनंद के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक जताया, प्रतिभावान एक्टर और डायरेक्टर थे सुनील आनंद, ल...
28/07/2026

फिल्म अभिनेता, निर्देशक सुनील देव आनंद के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक जताया, प्रतिभावान एक्टर और डायरेक्टर थे सुनील आनंद, लेकिन पिता जैसी सफलता नसीब नहीं हुई: शिक्षाविद् डॉ. दयानंद वत्स भारतीय
------------------

नेशनल मीडिया नेटवर्क फिल्म एंड टीवी अवार्ड्स फाउंडेशन नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिक्षाविद् डॉ.दयानंद वत्स भारतीय ने सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता निर्माता निर्देशक स्वर्गीय देव आनंद के इकलौते सुपुत्र फिल्म अभिनेता और निर्देशक रहे सुनील देव आनंद के लंदन में हुए आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। वत्स ने कहा कि सुनील आनंद ने आनंद और आनंद फिल्म से अपना अभियान करियर शुरू किया था। बाद में मैं तेरे लिए, कार थीफ और मास्टर फिल्म में अभिनय किया और मास्टर फिल्म का निर्देशन भी किया। सुनील आनंद ने बालीवुड के साथ साथ बालीवुड की फिल्म वैगेटर मिक्सर में अभिनय और निर्देशन किया था। सुनील आनंद अभिनेत्री कल्पना कार्तिक और दैव आनंद के इकलौते बेटे थे।

शिक्षाविद् डॉ दयानंद वत्स भारतीय
राष्ट्रीय अध्यक्ष
9910601710
28.7.2026

Address

Gurugram

Opening Hours

11am - 7pm

Telephone

+919911445480

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when National Media Network Newspaper posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to National Media Network Newspaper:

Shortcuts

Share

Category