14/04/2026
🌺 जय भीम! जय भारत! 🌺
आज 14 अप्रैल के पावन अवसर पर *भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की 135वीं जयंती* बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। ✨
बहुजन समाज पार्टी, विधानसभा बादशाहपुर (गुरुग्राम) की ओर से एक बस भरकर कार्यकर्ता पलवल ज़िले के हथीन विधानसभा, फिरोजपुर राजपूत गाँव पहुँचे, जहाँ हरियाणा जोन नंबर-2 की तरफ से *बाबा साहब की जयंती एवं बहुजन समाज पार्टी का स्थापना दिवस* बड़े धूमधाम से मनाया गया। 🎉
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में
*डॉ. मेघराज सिंह जी* (केंद्रीय राज्य प्रभारी, हरियाणा) एवं
*डॉ. महेंद्र सिंह जाजोरिया* जी (प्रभारी, हरियाणा) उपस्थित रहे तथा
*एडवोकेट नेतराम जी* (लोकसभा प्रभारी, गुरुग्राम) की अध्यक्षता में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
बादशाहपुर विधानसभा की ओर से लगभग 75 साथी बस से गए तथा अन्य साथी अपने-अपने साधनों से सैकड़ों गाड़ियो में पहुँचकर कार्यक्रम को सफल बनाया। 🚍🚗
इस कार्यक्रम की खास बात यह रही कि महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा बड़ी संख्या में बच्चे भी उपस्थित रहे। कई पदाधिकारी अपने परिवार के साथ शामिल हुए, जिससे कार्यक्रम का माहौल और भी उत्साहपूर्ण बन गया। 👨👩👧👦✨
🙏 विशेष धन्यवाद सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का, जिन्होंने बढ़-चढ़कर भाग लिया और साथियों को प्रेरित किया—
*धनप्रकाश शेरवाल जी* (प्रदेश सचिव)
*नरेन्द्र बौद्ध जी* (जोन प्रभारी)
*नेतराम बोध जी* (जिला अध्यक्ष)
*मुकेश खरेरा जी* (जिला उपाध्यक्ष)
*त्रिवेदी जी* (जिला महासचिव)
*प्रेमनाथ जी* (जिला कोषाध्यक्ष)
*राधेश्याम जी* (वरिष्ठ बसपा नेता)
*संदीप कुमार जी* (विधानसभा उपाध्यक्ष, बादशाहपुर)
*राजेश जी* (कोषाध्यक्ष, बादशाहपुर)
*मनोज तंवर जी* (महासचिव, बादशाहपुर)
*राजपाल जी* (BVF, बादशाहपुर)
*धर्मवीर जी* (विधानसभा महासचिव, गुरुग्राम)
तथा अंत में—
*पवन चौहान जी* (प्रभारी, विधानसभा बादशाहपुर)
*प्रवीण शोलंकी जी* (सेक्टर अध्यक्ष)
*रामकिशन जी* (सेक्टर अध्यक्ष, विधानसभा गुरुग्राम)
*साहब सिंह जी* (वरिष्ठ BSP नेता)
*योगेश जी* (BVF, विधानसभा गुरुग्राम)
👉 बस में हमारे साथ अनेक पदाधिकारी एवं साथी उपस्थित थे, जिनके नाम यहाँ लिख पाना संभव नहीं हो पाया। जिनका नाम छूट गया हो, उनसे विनम्र क्षमा प्रार्थना है—कृपया इसे अन्यथा न लें। 🙏
सभी साथियों का दिल से आभार, जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। 💙
👉 बाबा साहब का संघर्ष हमें सिखाता है कि संगठित होकर ही समाज में बदलाव संभव है।
👉 हम सभी का कर्तव्य है कि उनके विचारों को जन-जन तक पहुँचाएं और बहुजन समाज को सशक्त बनाएं।
🔥 हम संकल्प लेते हैं कि आने वाले समय में हम बहन कुमारी मायावती जी का हाथ मजबूत करेंगे और उन्हें देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए पूरी ताकत से कार्य करेंगे।
💙 जय भीम! जय BSP! 💙
— *हरीश कुमार*
विधानसभा अध्यक्ष, बादशाहपुर
गुरुग्राम, हरियाणा