Raavi n Raagvi

Directions Website

Raavi n Raagvi Mom's Girls

05/06/2026

सोशल मीडिया पर हम जो पोस्ट करते हैं, वो ज़्यादातर हमारे personal thoughts होते हैं।
ज़रूरी नहीं कि हर पोस्ट हमारी व्यक्तिगत ज़िंदगी की कहानी बयां कर रही हो। हुआ कुछ यूँ कि मेरी कुछ पोस्ट पढ़कर एक-दो भाई-बहनों के संदेश आए— "क्या हुआ? सब ठीक चल रहा है ना?"
सबसे पहले, आपकी चिंता और हालचाल पूछने की कोशिश के लिए दिल से धन्यवाद। ❤️
रही बात "कुछ हुआ है क्या?" की...
तो नहीं जी, ये मेरे व्यक्तिगत विचार हैं। हाँ, ये मेरी जिंदगी के अनुभवों से प्रेरित हो सकते हैं, लेकिन ज़रूरी नहीं कि हर विचार मेरी वर्तमान परिस्थिति से जुड़ा हो।


23/04/2026

Unnecessary झूठ — एक छोटा सा शब्द, लेकिन बड़ा असर

झूठ बोलना आसान लगता है…
बस कुछ सेकंड लगते हैं एक बात छुपाने में या सच को मोड़ देने में।
लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि उस एक झूठ का बोझ कितना भारी होता है?

मुझे झूठ से बहुत नफरत है।
ऐसा नहीं है कि मैं कभी झूठ नहीं बोलती…
जीवन की परिस्थितियाँ कई बार हमें झूठ बोलने पर मजबूर कर देती हैं।
लेकिन सवाल ये है — अनावश्यक झूठ क्यों?

मेरा मानना है कि जब तक बहुत जरूरी न हो, झूठ नहीं बोलना चाहिए।
क्योंकि जब कभी मुझे झूठ बोलना पड़ता है,
तो मेरी धड़कन तेज हो जाती है, पूरा शरीर सिहर जाता है…
और तब कहीं जाकर गले से एक झूठ निकल पाता है।

लेकिन मैंने अपने आसपास, यहाँ तक कि घर-परिवार में भी देखा है—
जहाँ जरूरत नहीं होती, वहाँ भी लोग बड़ी आसानी से झूठ बोल देते हैं।
क्यों भाई? जरूरत ही क्या है?

और सबसे अजीब बात ये है कि लोग सामने वाले को बेवकूफ समझ लेते हैं,
कि वो उनका झूठ पकड़ नहीं पाएगा।
पता नहीं ये पावर मुझमें ही है या सबमें, लेकिन मुझे तो 90% बार तुरंत एहसास हो जाता है
कि सामने वाला झूठ बोल रहा है।

सच कड़वा जरूर होता है,
लेकिन उसमें एक सुकून होता है — एक आज़ादी।
जहाँ झूठ आपको बार-बार डराता है कि “कहीं सच सामने न आ जाए”,
वहीं सच आपको निडर बनाता है।

झूठ रिश्तों को धीरे-धीरे खत्म करता है,
विश्वास को तोड़ देता है।
और एक बार विश्वास टूट जाए, तो उसे दोबारा बनाना आसान नहीं होता।

👉 सोचिए…
क्या हम बिना वजह झूठ बोलकर अपने रिश्तों को कमजोर कर रहे हैं?

क्योंकि सच्चाई भले मुश्किल हो,
लेकिन वही आपको अंदर से मजबूत बनाती है। 💫

With Sonu Verma – I just got recognized as one of their top fans! 🎉
24/09/2024

With Sonu Verma – I just got recognized as one of their top fans! 🎉

18/08/2024
I've received 100 reactions to my posts in the past 30 days. Thanks for your support. 🙏🤗🎉
14/08/2024

I've received 100 reactions to my posts in the past 30 days. Thanks for your support. 🙏🤗🎉

Address

Gurugram
122001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Raavi n Raagvi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share