Kavi Creation#

Kavi Creation# Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Kavi Creation #, Digital creator, Gurugram.

18/08/2024

[ *महाभारत एक पूर्ण न्यायशास्त्र है, और चीर हरण उसका केन्द्रबिन्दु*

इस प्रसङ्ग के बाद की पूरी कथा इस घिनौने अपराध के अपराधियों को मिले दण्ड की कथा है। वह दण्ड, जिसे निर्धारित किया भगवान श्रीकृष्ण ने और किसी को नहीं छोड़ा... किसी को भी नहीं।

दुर्योधन ने उस अबला स्त्री को दिखा कर अपनी जंघा ठोकी थी, तो उसकी जंघा तोड़ी गयी। दुशासन ने छाती ठोकी तो उसकी छाती फाड़ दी गयी। महारथी कर्ण ने एक असहाय स्त्री के अपमान का समर्थन किया, तो श्रीकृष्ण ने असहाय दशा में ही उसका वध कराया।

भीष्म ने यदि प्रतिज्ञा में बंध कर एक स्त्री के अपमान को देखने और सहन करने का पाप किया, तो असँख्य तीरों में बिंध कर अपने पूरे कुल को एक-एक कर मरते हुए भी देखे... भारत का कोई बुजुर्ग अपने सामने अपने बच्चों को मरते देखना नहीं चाहता, पर भीष्म अपने सामने चार पीढ़ियों को मरते देखते रहे। जबतक सब देख नहीं लिया, तबतक मर भी न सके... यही उनका दण्ड था।

धृतराष्ट्र का दोष था पुत्रमोह, तो सौ पुत्रों के शव को कंधा देने का दण्ड मिला उन्हें। सौ हाथियों के बराबर बल वाला धृतराष्ट्र सिवाय रोने के और कुछ नहीं कर सका।

दण्ड केवल कौरव दल को ही नहीं मिला था। दण्ड पांडवों को भी मिला। द्रौपदी ने वरमाला अर्जुन के गले में डाली थी, सो उनकी रक्षा का दायित्व सबसे अधिक अर्जुन पर था। अर्जुन यदि चुपचाप उनका अपमान देखते रहे, तो सबसे कठोर दण्ड भी उन्ही को मिला। अर्जुन पितामह भीष्म को सबसे अधिक प्रेम करते थे, तो कृष्ण ने उन्ही के हाथों पितामह को निर्मम मृत्यु दिलाई। अर्जुन रोते रहे, पर तीर चलाते रहे... क्या लगता है, अपने ही हाथों अपने अभिभावकों, भाइयों की हत्या करने की ग्लानि से अर्जुन कभी मुक्त हुए होंगे क्या? नहीं... वे जीवन भर तड़पे होंगे। यही उनका दण्ड था।

युधिष्ठिर ने स्त्री को दाव पर लगाया, तो उन्हें भी दण्ड मिला। कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी सत्य और धर्म का साथ नहीं छोड़ने वाले युधिष्ठिर ने युद्धभूमि में झूठ बोला, और उसी झूठ के कारण उनके गुरु की हत्या हुई। यह एक झूठ उनके सारे सत्यों पर भारी रहा... धर्मराज के लिए इससे बड़ा दण्ड क्या होगा?

दुर्योधन को गदायुद्ध सिखाया था स्वयं बलराम ने। एक अधर्मी को गदायुद्ध की शिक्षा देने का दण्ड बलराम को भी मिला। उनके सामने उनके प्रिय दुर्योधन का वध हुआ और वे चाह कर भी कुछ न कर सके...

उस युग में दो योद्धा ऐसे थे जो अकेले सबको दण्ड दे सकते थे, कृष्ण और बर्बरीक। पर कृष्ण ने ऐसे कुकर्मियों के विरुद्ध शस्त्र उठाने तक से इनकार कर दिया, और बर्बरीक को युद्ध मे उतरने से ही रोक दिया। लोग पूछते हैं कि बर्बरीक का वध क्यों हुआ? यदि बर्बरीक का बध नहीं हुआ होता तो द्रौपदी के अपराधियों को यथोचित दण्ड नहीं मिल पाता। कृष्ण युद्धभूमि में विजय और पराजय तय करने के लिए नहीं उतरे थे, कृष्ण कृष्णा के अपराधियों को दण्ड दिलाने उतरे थे।

कुछ लोगों ने कर्ण का बड़ा महिमामण्डन किया है। पर सुनिए! कर्ण कितना भी बड़ा योद्धा क्यों न रहा हो, कितना भी बड़ा दानी क्यों न रहा हो, एक स्त्री के वस्त्र-हरण में सहयोग का पाप इतना बड़ा है कि उसके समक्ष सारे पुण्य छोटे पड़ जाएंगे। द्रौपदी के अपमान में किये गए सहयोग ने यह सिद्ध कर दिया कि वह महानीच व्यक्ति था, और उसका वध ही धर्म था।

स्त्री कोई वस्तु नहीं कि उसे दाव पर लगाया जाय। कृष्ण के युग में दो स्त्रियों को बाल से पकड़ कर घसीटा गया। देवकी का बाल पकड़ा कंस ने, और द्रौपदी का बाल पकड़ा दुशासन ने। श्रीकृष्ण ने स्वयं दोनों के अपराधियों का समूल नाश किया। किसी स्त्री के अपमान का दण्ड अपराधी के समूल नाश से ही पूरा होता है, भले वह अपराधी विश्व का सबसे शक्तिशाली व्यक्ति ही क्यों न हो... यही न्याय है, यही धर्म है।

*🕉️जय श्री कृष्ण...🚩*

18/08/2024

भगवान जो करते हैं अच्छे के लिए ही करते हैं*

प्रभु तेरा शुक्रिया
एक विद्वान् संत को आदत थी हर बात पे ये कहने की - *प्रभु तेरा शुक्रिया है तू जो करता है अच्छा ही करता है ..!!*
उनके चेलों को बड़ा अजीब लगता था हर अच्छे काम व् बुरे काम पे ये कहना !!
उनको चिड़ होती थी !!
एकदिन महात्मा तुलसी का पौधा लगाने के लिए खुरपे से ज़मीन खोद रहे थे की खुरपा उनकी उंगलियों पर लग गया ! खूब खून बहने लगा !! उनके चेलों ने ज़ख्म धो कर पट्टी बाँधी !!
संत बार बार बोल रहे थे ; *प्रभु तेरा शुक्रिया है तू जो करता है अच्छा ही करता है !!*
चेले हैरान थे और कह रहे थे क्या ये अच्छा हुआ कि आपकी ऊँगली कट गयी ???
अगले दिन गुरु जी एक ख़ास शिष्य के साथ जंगल के अन्दर बने माँ काली के मंदिर मे दर्शन के लिए निकल पड़े !!
शिष्य भी साथ था दोपहर हुई तो गुरू जी ने कहा प्यास लगी होगी तुमको जाओ थोडा जल ले आओ हम इस पेड़ के नीचे विश्राम करते है !!
शिष्य पानी लेने निकला तो रास्ता भूल गया ! शाम हो गयी !! शिष्य को रास्ता न मिला गुरू जी वहीँ उसका इंतज़ार कर रहे थे !!
तभी वहीँ एक जंगली आदि वासी लोगों का झुण्ड ढोल नगारे बजा कर वहाँ आ पहुंचा ! उन्होंने विद्वान् संत को पकड़ लिया व् ख़ुशी से नाचते गाते उनको बाँध कर लेकर चल पड़े !!
संत बार बार बोल रहे थे ; *प्रभु तेरा शुक्रिया है तू जो करता है अच्छा ही करता है !!*
वो उनको काली मंदिर ले गए व् उनको बोले कि हम हर साल माँ काली को मनुष्य की बलि देते है !!
सुबह आपकी बलि देंगे व् आपका रक्त माँ काली भोग लगा लेंगी !!
सारी रात उनको बाँध के रक्खा !!
उधर शिष्य सारी रात जंगल मे डरा सहमा बैठा रहा व् गालियां निकालता रहा भगवान् को कि तू बेरहम है तू दया नही करता आदि !!
सुबह हुई संत को बोला स्नान कर के आओ ये काला चोला पहनो आपकी बलि देंगे !! संत तैय्यार हुए व् माँ के आगे आ कर बैठ गए !! चेहरे पर कोई शिकन नही !!
संत बार बार बोल रहे थे *प्रभु तेरा शुक्रिया है तू जो करता है अच्छा ही करता है !!*
आदिवासी जल्लाद बोला ,आप साष्टांग प्रणाम की मुद्रा मे लेट जाओ वो लेट गए !!
वो बोला अपने दोनों हाथ जोड़ कर माँ काली को प्रणाम करो !!
संत ने दोनों हाथ ऊपर उठाये व् फिर बोले - *प्रभु तेरा शुक्रिया है तू जो करता है अच्छा ही करता है !!*
जल्लाद गुस्से से बोल पड़ा - ये किसको पकड़ लाये तुम इसका तो अंग भंग हुआ है ! इसकी बलि नहीं दी जा सकती माँ रुष्ट हो जायेगी !!
उन्होंने संत को धक्के मार कर बाहर निकाल दिया मंदिर से !! संत वापिस आ रहे थे की शिष्य उनको मिल गया !!
उसने बताया की मै रास्ता भूल गया था बहुत बुरी रात कटी !!
संत ने उसको बताया की आज कैसे भगवान् ने जो किया अच्छा किया !! मेरी जान आदिवासी लोगों ने बक्श दी !!
अगर मेरी ऊँगली ना कटी होती तो मेरी बलि दे दी जाती !!
शिष्य बोला चलो वो तो जो अच्छा हुआ ठीक है पर मेरा रास्ता भूल जाना कैसे अच्छा हुआ ????
संत बोले - प्यारे अगर तू मेरे साथ होता तो मुझे छोड़ दिया जाते पर तू तो पक्का बलि चढ़ जाता क्योंकि तेरा तो कोई अंग भंग नहीं हुआ था !!
इसलिए हमेशा उस परमात्मा की रज़ा मे ही राज़ी रहा करो और बोलो - *प्रभु तेरा शुक्रिया है तू जो करता है अच्छा ही करता है !!*
अब तो शिष्य भी बोलने लगा - *प्रभु तेरा शुक्रिया है तू जो करता है अच्छा ही करता है !!*

03/06/2024
02/06/2024

Bollywood South movie... worth to watch...

Address

Gurugram

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kavi Creation# posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Videos

Share