Fuhaar

Fuhaar खबरों की रफ्तार लगातार..

10/09/2026

ग्वालियर...
राष्ट्रीय स्तर के खेल संस्थान में संस्थान में छात्रा की मौत पर सवाल..?
ग्वालियर में स्थित राष्ट्रीय स्तर के खेल संस्थान LNUPE से संबंध एक छात्रा की मौत का मामला..
संस्थान के गुवाहाटी स्थित केंद्र पर इलाज न मिलने के कारण श्रुति उपाध्याय नाम की छात्रा की हुई है मौत,

ग्वालियर के रेस कोर्स रोड स्थित LNNUPE के मुख्य द्वार पर छात्र-छात्राओं का धरना और प्रदर्शन जारी..

दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और मृतक छात्रा के परिजनों को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग कर रहे हैं प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राएं,

श्रुति उपाध्याय बीपीएड की थी छात्रा और गुवाहाटी सेंटर में कर रही थी अपना कोर्स,

प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं का आरोप... श्रुति ने अपनी तबीयत ठीक न होने पर हेल्थ सेंटर में मांगी थी मदद..

लेकिन वहां उसे पेन किलर और दूसरी दवाई देते रहे, लेकिन तबीयत अधिक बिगड़ने पर उसकी हो गई है मौत...
संस्थान की लापरवाही पर छात्र-छात्राएं हो गए हैं लामबंद...
#ग्वालियर

क्या इससे भी नाकारा हो सकता है ग्वालियर का प्रशासन या नगर निगम...जो भी जिम्मेदार हैँ इस सौंदर्यकरण के लिए   #ग्वालियर   ...
09/09/2026

क्या इससे भी नाकारा हो सकता है ग्वालियर का प्रशासन या नगर निगम...
जो भी जिम्मेदार हैँ इस सौंदर्यकरण के लिए


#ग्वालियर
#राजमाताचौराहा

09/09/2026

Kyon prasiddh Hai Anand Mart
ग्वालियर में आनंद मार्ट की छवि क्या है

ग्वालियर में आनंद फैमिली मार्ट..लूट का अड्डा या भरोसे का प्रतीक..योर कमेंट प्लीज..सबके अपने-अपने अनुभव है..
09/09/2026

ग्वालियर में आनंद फैमिली मार्ट..
लूट का अड्डा या भरोसे का प्रतीक..
योर कमेंट प्लीज..
सबके अपने-अपने अनुभव है..


मध्यप्रदेश में गेम डेवलपमेंट की नई प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, ‘एमपी गेम उड़ान’ की होगी शुरुआत..भोपाल, ग्वालियर और इंदौर मे...
09/09/2026

मध्यप्रदेश में गेम डेवलपमेंट की नई प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, ‘एमपी गेम उड़ान’ की होगी शुरुआत..

भोपाल, ग्वालियर और इंदौर में 24 से 26 सितंबर तक तीन दिवसीय गेम जैम

इंडी कनेक्ट पर उपलब्ध ‘एमपी गेम उड़ान’ पेज के माध्यम से करे पंजीयन

भोपाल... मध्यप्रदेश में उभरती गेम डेवलपमेंट प्रतिभाओं की पहचान करने और प्रोत्साहित कर उद्योग से जोड़ने के उद्देश्य से ‘एमपी गेम उड़ान – मध्यप्रदेश गेम जैम’ का आयोजन किया जा रहा है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के तहत मध्यप्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम द्वारा गेम डेवलपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सहयोग से आयोजित किया जाएगा। इसमें भागीदारी निःशुल्क है। विद्यार्थियों और पहली बार गेम डेवलपमेंट में भाग लेने वाले डेवलपर्स को विशेष रूप से आवेदन के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। प्रतिभागी इंडी कनेक्ट पर उपलब्ध ‘एमपी गेम उड़ान’ पेज के माध्यम से पंजीयन कर सकते हैं।

भोपाल, ग्वालियर और इंदौर में 24 से 26 सितंबर तक होगा आयोजन

भोपाल, ग्वालियर और इंदौर में ‘एमपी गेम उड़ान’ का आयोजन 24 से 26 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। इसमें विद्यार्थियों, गेम डेवलपर बनने के इच्छुक युवाओं, प्रोग्रामर्स, कलाकारों, डिजाइनर्स और स्टोरीटेलर्स को एक मंच मिलेगा। प्रदेश के क्रिएटर्स के लिए ऑनलाइन भागीदारी का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा। गेम जैम को केवल तीन दिवसीय प्रतियोगिता के रूप में नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश में जमीनी स्तर पर मजबूत गेम डेवलपमेंट इकोसिस्टम तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में तैयार किया गया है। इसके माध्यम से प्रतिभाओं, उद्योग विशेषज्ञों, शैक्षणिक संस्थानों और स्थानीय डेवलपर समुदाय को एक साथ लाया जाएगा।


उद्योग विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में तैयार होंगे गेम

प्रतिभागियों को गेम जैम की शुरुआत में, घोषित की जाने वाली थीम पर एक मौलिक और खेलने योग्य गेम तैयार करने की चुनौती दी जाएगी। गेम के विकास की पूरी प्रक्रिया के दौरान उन्हें उद्योग विशेषज्ञों का मार्गदर्शन, लर्निंग सेशंस और विशेषज्ञ सलाह उपलब्ध कराई जाएगी। जीडीएआई द्वारा गेम डेवलपमेंट की मूलभूत जानकारी और गेम जैम में भाग लेने की प्रक्रिया से संबंधित परिचयात्मक सत्र भी आयोजित किए जाएंगे। इससे यह पहल विद्यार्थियों और पहली बार गेम डेवलपमेंट में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के साथ अनुभवी क्रिएटर्स के लिए भी सुलभ होगी।

युवा और तकनीक आधारित प्रतिभाओं को प्रयोग एवं नवाचार का अवसर

प्रमुख सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी श्री एम. सेल्वेंद्रन ने कहा कि मध्यप्रदेश में युवा, रचनात्मक और तकनीक-आधारित प्रतिभाओं का एक बड़ा समूह है। इसका उद्देश्य प्रतिभाओं को प्रयोग करने, नवाचार करने और उभरते उद्योगों के लिए निर्माण करने का अवसर देना है। उन्होंने कहा कि गेमिंग तकनीक, डिजाइन, कला और कहानी कहने को एक साथ लाता है और इसमें उद्यमिता तथा रोजगार के नए अवसर सृजित करने की क्षमता है। ‘एमपी गेम उड़ान’ के माध्यम से प्रदेश के क्रिएटर्स की पहचान कर उन्हें उद्योग विशेषज्ञता से जोड़ने और मध्यप्रदेश में मजबूत गेम डेवलपमेंट समुदाय के निर्माण की शुरुआत की जाएगी। यह पहल विशेष रूप से स्थापित तकनीकी केंद्रों से आगे अवसरों का विस्तार करने और अनेक शहरों में स्थानीय समुदायों को सक्रिय करने पर केंद्रित होगी।

प्रतिभाओं को शुरुआती स्तर पर पहचानने का अवसर..

गेम डेवलपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के चेयरपर्सन श्रीधर मुप्पिडी ने कहा कि यदि क्रिएटर्स को सही ज्ञान, समुदाय और अवसर उपलब्ध हों, तो बेहतरीन गेम कहीं से भी बनाए जा सकते हैं। भारत में पारंपरिक गेम डेवलपमेंट हब से बाहर भी अपार प्रतिभाएं मौजूद हैं और ‘एमपी गेम उड़ान’ जैसी पहल इन प्रतिभाओं की शुरुआती स्तर पर पहचान करने का अवसर देती है। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य प्रदेश में डेवलपर्स का ऐसा टिकाऊ समुदाय तैयार करने में सहयोग करना है, जहां वे एक-दूसरे से सीखें, साथ मिलकर निर्माण करें और आगे चलकर ऐसे गेम और स्टूडियो तैयार करें, जो राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर सकें।

गेम जैम से गेम्स इकोसिस्टम की ओर

‘एमपी गेम उड़ान’ को गेम निर्माण के लिए आवश्यक विभिन्न विधाओं में प्रतिभागिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। प्रतिभागियों के लिए प्रोग्रामर होना आवश्यक नहीं है। गेम जैम में गेम डिजाइनर्स, डेवलपर्स, आर्टिस्ट्स, एनिमेटर्स, यूआई/यूएक्स डिजाइनर्स, राइटर्स, म्यूजिशियन्स और स्टोरीटेलर्स भी भाग ले सकते हैं। यह आधुनिक गेम डेवलपमेंट की बहुआयामी प्रकृति को दर्शाता है। प्रतिभागी व्यक्तिगत रूप से या टीम के रूप में शामिल हो सकते हैं और अपनी पसंद के डेवलपमेंट टूल्स तथा गेम इंजन्स का उपयोग करते हुए पीसी, मोबाइल या वेब के लिए गेम विकसित कर सकते हैं।

भौतिक और वर्चुअल माध्यम से उपलब्ध रहेंगे उद्योग विशेषज्ञ

गेम जैम के दौरान उद्योग विशेषज्ञ भौतिक और वर्चुअल दोनों माध्यमों से उपलब्ध रहेंगे। वे टीमों को गेम डिजाइन, डेवलपमेंट, आर्ट, टेक्नोलॉजी और प्रोडक्शन से जुड़ी चुनौतियों में मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। यह पहल जीडीएआई और राज्य सरकार को ऐसी होनहार प्रतिभाओं और टीमों की पहचान करने में भी सक्षम बनाएगी, जिन्हें भविष्य में मेंटॉरशिप, स्किलिंग, इन्क्यूबेशन, शोकेस और उद्योग से जुड़े अवसरों से जोड़ा जा सकेगा।

ग्वालियर के डीआईजी साहब.. कितने सख्त,कितने नर्म..
09/09/2026

ग्वालियर के डीआईजी साहब..
कितने सख्त,कितने नर्म..


09/09/2026

अफ्रीका से आकर जिसने संपूर्ण भारत पर कर लिया अपना कब्जा...जानते हैँ कौन है वो..,!
जिसने आपकी सेहत पर डाल दिया है डाका..?




09/09/2026

Stipend के मुद्दे को लेकर मेडिकल कॉलेज के छात्र आंदोलन की राह पर है.. वाटर कैनन से हुए हमले पर भी नाराजगी जता रहे हैं मेडिकल स्टूडेंट #ग्वालियर

Shout out to my newest followers! Excited to have you onboard! Praven Khandelwal, Er Vinod, Devendra Singh Kushwah Dev, ...
09/09/2026

Shout out to my newest followers! Excited to have you onboard! Praven Khandelwal, Er Vinod, Devendra Singh Kushwah Dev, Ravi Chaturvedi, Manish Agrawal, Mahendra Kumar Bhola, Chand Khan, Abid Khan, Honey Siddiqui, Hazi Gulam Nabi Shaikh, Abhishek Jain, Gabbar Singh Yadav, Reetish Dubey, Raj Yadav, Deepak Trivedi, Ismail Khan, Sajar Ahmad, Dileep Gurjar Bagwai, Jitendra Arya, Tinku Gurjar Kandil Kharauaa, Bhudatta Sagar, Anwar Khan, Irshad Rayen Irshad Rayen, Ashok Khare, RambabuAgrawal Agrawal, Kamlesh Ucchariya, Gopal Tiwari, Balveer Kushwah, Rajjan Kumar Jain, Rajkumar Jain Jain, Prakash Ahuja, Jahur Baksh, Dinesh Sharma, Raj Kumar Garg, Bill Chadha, Dilip Kushwah, Pooran Warech, Dhyanendra Singh, Jhony Chaudhary, Amit Kumar Kushwah, Mohan Gupta, Nagesh Kesariya, Ravindra Rawat, Suraj Sahu, Jagdish Kevre, Ashutosh Mulye, Manoj Bhadkaria, Sumit Yadav, Jitendra Rathor, Jitendre Baroliya

Address

Gwal

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Fuhaar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Fuhaar:

Shortcuts

Share