29/07/2026
ग्वालियर के लिए एक बड़ी औद्योगिक उपलब्धि। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया के नेतृत्व में ग्वालियर में देश के पहले Telecom Manufacturing Zone (TMZ) की स्थापना की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया जा रहा है। 30 जुलाई को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में दूरसंचार विभाग, भारत सरकार और मध्य प्रदेश शासन के उद्योग विभाग के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद रहेंगे।
करीब 350 एकड़ में विकसित होने वाले इस अत्याधुनिक Telecom Manufacturing Zone के लिए केंद्र सरकार ने पहले चरण के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास हेतु ₹493 करोड़ की 100% वित्तीय सहायता मंजूर की है। यहां मोबाइल फोन, नेटवर्क उपकरण, फाइबर ऑप्टिक्स, सेमीकंडक्टर और 5G-6G तकनीक के अनुसंधान एवं निर्माण की सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
इस परियोजना से ग्वालियर देश के दूरसंचार विनिर्माण का नया केंद्र बनेगा, हजारों रोजगार के अवसर पैदा होंगे, निवेश बढ़ेगा और आत्मनिर्भर भारत, मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया तथा विकसित भारत 2047 के विजन को नई गति मिलेगी।