16/05/2026
पिता लोगों को बचाता रहा, बेटे की जलकर मौत
शिवपुरी के अभिषेक जैन का चार साल के बेटे की इंदौर से ग्वालियर आ रही बस में जलकर मौत हो गई।
अभिषेक ने बस में फंसे कई लोगों की जान बचाई। उनका बेटा सीट के नीचे फंस गयाए आग विकराल हो गई और वे उसे नहीं निकाल सके। करीब दो घंटे बाद उन्हें सिर्फ कंकाल मिला। बस में बेटे को ढूंढते समय उन्हें किसी यात्री के सोने के जेवर मिले। अभिषेक ने गहनों को टीआई को सौंप दिया।
बस में वायरिंग जलने की बदबू आ रही थी। यात्रियों ने इसकी शिकायत ड्राइवर से की थी, लेकिन नजरअंदाज कर दिया।