Aao Hath Badhayen Seva Sanstha

Aao Hath Badhayen Seva Sanstha एक अनूठा प्रयास
(1)

02/08/2026
19/07/2026

प्रिय आत्मीय जन एवं दानदाता महानुभावों,

आप सभी के असीम सहयोग, अटूट विश्वास और पावन आशीर्वाद से कल शनिवार, दिनांक 18.07.2026 (आषाढ़ गुप्त नवरात्रि पंचमी) को *"आओ हाथ बढ़ायें सेवा संस्था"* ने अपनी सेवा यात्रा का एक अत्यंत महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक पड़ाव पार कर लिया है।
यह हमारे लिए परम सौभाग्य और हर्ष का विषय है कि आप सभी के सहयोग से कल जिला अस्पताल, मुरार (ग्वालियर) में मरीज़ों और उनके परिजनों के लिए नि:शुल्क भोजन सेवा का अष्टोत्तरशत कार्यक्रम (108वाँ सेवा कार्यक्रम) सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

“नर सेवा ही नारायण सेवा है” — आपके द्वारा दी गई आहुति से ही निरंतर 108 बार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े ज़रूरतमंदों तक मदद का हाथ पहुँच सका है। आपकी यही दानशीलता और सेवा भावना इस संस्था की असली शक्ति है।
हम हृदय की गहराइयों से आप सभी दानदाताओं का आभार व्यक्त करते हैं।

गिर्राज जी महाराज से प्रार्थना है कि वे आप सभी पर और आपके परिवार पर अपनी कृपा सदैव बनाए रखें, आपको उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और दीर्घायु प्रदान करें। आशा है कि आपकी प्रेरणा और सहयोग से यह सेवा यात्रा यूँ ही निरंतर अनवरत चलती रहेगी।
पुनः आप सभी का कोटि-कोटि धन्यवाद एवं साधुवाद! 🙏
✨ सेवा ही परमो धर्म: ✨

-"आओ हाथ बढ़ायें सेवा संस्था" 🤝

🙏जय गिर्राज जी महाराज की 🙏शुक्रवार दिनांक 10.07.2026  को योगिनी एकादशी के पावन पर्व पर श्रीमती साधना झा जी के सौजन्य से ...
12/07/2026

🙏जय गिर्राज जी महाराज की 🙏

शुक्रवार दिनांक 10.07.2026 को योगिनी एकादशी के पावन पर्व पर श्रीमती साधना झा जी के सौजन्य से *आओ हाथ बढ़ायें सेवा संस्था* के माध्यम से *नारायण वृद्धाश्रम* पर सभी वृद्धजनों एवं असहाय जनों हेतु शाम के भोजन की व्यवस्था की गई ।
जोकि संस्था का सप्ताधिकशतम् कार्यक्रम (107th Programme) था । प्रायोजक *झा परिवार* एवं समस्त सहयोगियों का सहृदय धन्यवाद।🙏🙏

🙏 जय श्री राम 🙏*।। सेवा ही परम धर्म है ।।* दिनांक 29.जून.2026 सोमवार पूर्णमा को *श्री अवशेष खंडेलवाल जी और उनके परिवार क...
30/06/2026

🙏 जय श्री राम 🙏
*।। सेवा ही परम धर्म है ।।*
दिनांक 29.जून.2026 सोमवार पूर्णमा को *श्री अवशेष खंडेलवाल जी और उनके परिवार के सौजन्य से, *'आओ हाथ बढ़ायें सेवा संस्था'* के माध्यम से नारायण वृद्धाश्रम, लक्ष्मीगंज (ग्वालियर) में वृद्धजनों हेतु शाम के भोजन (प्रसाद) की व्यवस्था की गई थी।
यह संस्था का 106वां सेवा कार्यक्रम था
*प्रायोजक -श्री खंडेलवाल परिवार एवं समस्त सहयोगियों का सहृदय से धन्यवाद*

🙏🙏🙏🙏🙏

Thank you all of you ❤️❤️
20/06/2026

Thank you all of you ❤️❤️

Address

Gwalior
474001

Telephone

+919424656513

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Aao Hath Badhayen Seva Sanstha posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Aao Hath Badhayen Seva Sanstha:

Shortcuts

Share

Category