11/01/2026
ग्वालियर।
श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण एवं गोल्डन यूथ एंड कल्चर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रयास बाल महोत्सव 2026 के अंतर्गत आज एकल नृत्य एवं समूह नृत्य प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।
गोल्डन यूथ एंड कल्चर सोसायटी के अध्यक्ष आशीष चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में बच्चों का उत्साह देखने लायक रहा। प्रतियोगिता में 180 बच्चों ने एकल नृत्य की शानदार प्रस्तुतियाँ दीं, जबकि 18 समूहों ने समूह नृत्य में भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री हरिओम गौतम जी उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर
श्री जय नारायण श्रीवास्तव, श्री बंटी भदौरिया, श्री कौशलेंद्र कौरव, श्रीमती चेतना विनय तिवारी, तृप्ति भटनागर, श्रीमती पूनम, श्रीमती रेनू साहू, श्रीमती पूनम कुशवाह, डी.जे. पवार एवं अभिषेक गोस्वामी मौजूद रहे।
निर्णायक मंडल की भूमिका में श्रीमती पूजा सिंह एवं श्रीमती मेघा सोनी रहीं।
कार्यक्रम का सफल संचालन धर्मेंद्र ख्याति सेंगर द्वारा किया गया।
इस अवसर पर विशेष रूप से श्रीमती डॉ. सपना मिश्रा, श्रीमती निधि भटनागर, श्रीमती संगीता चतुर्वेदी, श्रीमती हेमलता रूईया, मोहिनी श्रीवास्तव, श्रीमती कल्पना अग्रवाल, निक्की, संदीप कुशवाह, दीपक शर्मा, श्रीमती प्रीति चौहान, कु. नेहा बाथम एवं मुकेश भदकारिया की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में विभिन्न डांस क्लासेज द्वारा आकर्षक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनमें
के.डी.एस. कॉन्वेंट स्कूल, नृत्य कला केंद्र सब जूनियर ग्रुप (तराना क्लासिकल), नृत्य कला केंद्र जूनियर (सरगम), स्वर्णा डांस क्लासेज, हेमलता डांस क्लासेज, नृत्य कला केंद्र सीनियर (आज सनम मधुर चांदनी में) एवं नाट्य डांस क्लास (हरियाणवी रिमिक्स) शामिल रहीं।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में जय कैला मां एम्यूजमेंट, लायंस क्लब एक्सीलेंसी, विशाल फर्नीचर, रेशुल इलेक्ट्रॉनिक्स एवं विनायक इंस्टीट्यूट का विशेष सहयोग रहा।
आयोजकों ने
📅 कार्यक्रम विवरण
🔹 12 जनवरी (सोमवार)
चित्रकला, रंगोली एवं फैंसी ड्रेस(dress charge alagse) प्रतियोगिता
🔹 13 जनवरी (मंगलवार)
एकल नृत्य, युगल नृत्य एवं समूह नृत्य प्रतियोगिता
🔹 14 जनवरी (बुधवार)
बैंड, गायन प्रतियोगिता एवं फायरलेस कुकिंग
👉 अगर आपके अंदर भी कोई हुनर, कला या टैलेंट है,
तो आज भी है हमारे साथ जुड़ने का सुनहरा मौका।
आइए, अपने सपनों को मंच दें और इस महोत्सव का हिस्सा बनें। 🎨🎤💃
📍 स्थान: मेला ग्राउंड, ग्वालियर व्यापार मेला
⏰ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक
#प्रयास_बाल_महोत्सव_2026