Gwalior Reality news

Gwalior Reality news ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, धौलपुर, डबरा, शिवपुरी , गुना व मध्य प्रदेश की खबरों का चैनल
खबर व्हाट्सएप करें 7827189092

सिंध नदी में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, पनडुब्बी नष्ट और लोडर जब्तग्वालियर। जिले में खनिज पदार्थों के अवैध उत्खनन...
19/08/2026

सिंध नदी में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, पनडुब्बी नष्ट और लोडर जब्त

ग्वालियर। जिले में खनिज पदार्थों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत खनिज विभाग की टीम ने डबरा तहसील के सिंध नदी घाटों पर औचक निरीक्षण किया।

कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर की गई कार्रवाई के दौरान ग्राम बाबूपुर में अवैध रेत उत्खनन में संलग्न एक पनडुब्बी को मौके पर नष्ट किया गया। वहीं एक अन्य पनडुब्बी और लोडर वाहन को जब्त किया गया।

प्रभारी खनिज अधिकारी पंकज ध्वज मिश्रा के अनुसार जब्त पनडुब्बी और लोडर को संबंधित पुलिस थाने की अभिरक्षा में रखा गया है। अवैध उत्खनन में संलिप्त लोगों के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई प्रस्तावित की गई है।

जिले के युवाओं के लिये भी सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर एमपी ईएसबी के माध्यम से हजारों पदों की भर्ती प्रक्रिया प्रचलन में ...
19/08/2026

जिले के युवाओं के लिये भी सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर

एमपी ईएसबी के माध्यम से हजारों पदों की भर्ती प्रक्रिया प्रचलन में

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) के माध्यम से राज्य शासन के विभिन्न विभागों, मंडलों एवं नगर निगम इत्यादि में हजारों पदों की भर्ती प्रक्रिया प्रचलन में है। ग्वालियर जिले के अभ्यर्थी भी ऑनलाइन आवेदन भरकर इन पदों की भर्ती में शामिल हो सकते हैं। रिक्त पदों एवं आवेदन करने की प्रक्रिया व तिथि इत्यादि के बारे में विस्तृत जानकारी वेबसाइट https://esb.mp.gov.in पर उपलब्ध है।

Collector Office Gwalior
CM Madhya Pradesh

🏥 मुरैना में 23 अगस्त को लगेगा निःशुल्क मेगा हेल्थ चेक-अप कैंपरोटरी क्लब चंबल एवं शारदा हॉस्पिटल, नोएडा के संयुक्त सहयोग...
19/08/2026

🏥 मुरैना में 23 अगस्त को लगेगा निःशुल्क मेगा हेल्थ चेक-अप कैंप

रोटरी क्लब चंबल एवं शारदा हॉस्पिटल, नोएडा के संयुक्त सहयोग से मुरैना में विशाल निःशुल्क मेगा हेल्थ चेक-अप कैंप आयोजित किया जा रहा है। कैंप में विभिन्न गंभीर एवं सामान्य बीमारियों के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों को जांच और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श देंगे।

📅 दिनांक: रविवार, 23 अगस्त 2026
⏰ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक
📍 स्थान: गवर्नमेंट एक्सीलेंस हायर सेकेंडरी स्कूल नंबर-1, एम.एस. रोड, मुरैना

कैंप में कैंसर, किडनी, हृदय रोग, डायलिसिस, बुजुर्गों की स्वास्थ्य समस्याओं सहित कई बीमारियों के विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे।

🔬 निःशुल्क जांच

रैंडम ब्लड शुगर

हीमोग्लोबिन

ब्लड प्रेशर

ECG

बोन डेंसिटी

न्यूरोपैथी टेस्ट

पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट

जांच एवं विशेषज्ञ परामर्श के बाद आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया जाएगा।

कार्यक्रम संयोजक: श्रीराम हॉस्पिटल
डायरेक्टर: राजकुमार यादव, तिजेंद्र खेड़ा
को-ऑर्डिनेटर: शेलेष मित्तल, कुशल वर्मा, जुगल वर्मा

📞 अपॉइंटमेंट एवं जानकारी:
अनिकेत सेंगर – 74152 70365
नीरज बांदिल – 70003 21936
कमल गोयल – 94250 26904

मुरैना के लोगों के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श और जरूरी स्वास्थ्य जांच का यह विशेष अवसर है।

 #मुरैना: थाना कोतवाली पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास-फायरिंग संबंधी गंभीर मामले में वांछित 02 आरोपियों को घटना के 48 घंटे...
19/08/2026

#मुरैना: थाना कोतवाली पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास-फायरिंग संबंधी गंभीर मामले में वांछित 02 आरोपियों को घटना के 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया गया।

आरोपीगण के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध हथियार- 315 बोर का कट्टा मय खाली खोखा कुल मशरूका कीमती ₹5 हज़ार से अधिक का जब्त किया गया।Home Department of Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Madhya Pradesh Police IGP Chambal Zone PRO Morena

19/08/2026

जिले में 'एग्रीस्टेक पंजीयन, पैक्स सदस्यता एवं अग्रिम उर्वरक उठाव अभियान' 20 अगस्त से

15 सितंबर तक ग्राम पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविर

किसानों को मिलेगी फार्मर आईडी, केसीसी और अग्रिम खाद की सुविधा

ग्वालियर जिले में आगामी रबी सीजन 2026-27 की तैयारियों को गति देने के लिए 20 अगस्त से 15 सितंबर तक “एग्रीस्टेक पंजीयन, पैक्स सदस्यता एवं अग्रिम उर्वरक उठाव अभियान” संचालित किया जाएगा। राज्य शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार आयोजित होने जा रहे इस अभियान के तहत किसानों की फार्मर आईडी तैयार करने, भूमि संबंधी त्रुटियों के सुधार, पैक्स सदस्यता, किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराने और समय पर उर्वरक वितरण सुनिश्चित करने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने कृषि एवं उससे जुड़े विभागों के अधिकारियों को सरकार की मंशा के अनुरूप प्रभावी ढंग से अभियान की गतिविधियों को मूर्तरूप देने के निर्देश दिए हैं। इस अभियान को पंचायत एवं ग्रामीण विकास, राजस्व, सहकारिता तथा किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के संयुक्त सहयोग से क्रियान्वित किया जाएगा। यह अभियान किसानों को एकीकृत सेवाएं उपलब्ध कराकर रबी फसलों की तैयारी को और अधिक व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से आयोजित होने जा रहा है।

मिशन मोड में होगा फार्मर आईडी पंजीयन एवं त्रुटि सुधार

उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास श्री भानु प्रकाश शर्मा ने बताया कि अभियान के दौरान उन किसानों की पहचान की जाएगी, जिनकी फार्मर आईडी अभी तक नहीं बनी है अथवा जिनके भूमि खाते या सर्वे नंबर फार्मर आईडी से नहीं जुड़े हैं। शिविरों में संबंधित पटवारी द्वारा ऐसे किसानों की सूची का वाचन किया जाएगा और मौके पर ही नए पंजीयन तथा त्रुटि सुधार की कार्रवाई मिशन मोड में की जाएगी।

पैक्स सदस्यता से मिलेगा बिना ब्याज ऋण और अग्रिम खाद

अधिक से अधिक किसानों को प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (पैक्स) का सदस्य बनाकर किसान क्रेडिट कार्ड जारी किए जाएंगे। इससे पात्र कृषकों को बिना ब्याज के ऋण सुविधा उपलब्ध होने के साथ-साथ रबी सीजन के लिए अग्रिम खाद प्राप्त करने में भी आसानी होगी।

ई-टोकन प्रणाली का होगा लाइव प्रदर्शन

खाद वितरण व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और सुगम बनाने के लिए शिविरों में ई-विकास एवं ई-टोकन प्रणाली का लाइव प्रदर्शन भी किया जाएगा। किसानों को टोकन जनरेट करने की प्रक्रिया की जानकारी देकर उन्हें डिजिटल प्रणाली से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
शिविरों में मृदा स्वास्थ्य कार्ड के आधार पर संतुलित उर्वरक उपयोग, जैविक खाद के महत्व, उन्नत किस्मों के चयन तथा दलहन एवं तिलहन फसलों के रकबे में वृद्धि के संबंध में भी तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।

किसानों से अपील शिविर का लाभ उठाने के लिये आगे आएं

जिला प्रशासन ने जिले के सभी किसानों से अपील की है कि वे अपनी ग्राम पंचायत में आयोजित शिविरों में पहुंचकर अपनी फार्मर आईडी का सत्यापन कराएं और आगामी रबी सीजन के लिए अग्रिम खाद व्यवस्था सहित विभिन्न कृषि सुविधाओं का लाभ उठाएं।

Collector Office Gwalior
CM Madhya Pradesh

🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | ग्वालियरउधारी के विवाद में जानलेवा हमला: फरार 2 आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल और डंडा बरामदग्वालियर के बिजौ...
19/08/2026

🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | ग्वालियर

उधारी के विवाद में जानलेवा हमला: फरार 2 आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल और डंडा बरामद

ग्वालियर के बिजौली थाना क्षेत्र में उधारी के पैसों को लेकर हुए विवाद में जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 32 बोर की पिस्टल और बांस का डंडा बरामद किया है।

पुलिस के मुताबिक, 1 जुलाई 2026 को ग्राम खेरिया मोदी में ₹11 हजार की उधारी को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर मारपीट और फायरिंग की घटना सामने आई थी। फायरिंग में शिवराम सिंह घायल हुए थे, जबकि एक महिला के भी घायल होने की जानकारी पुलिस ने दी है।

मामले में फरार आरोपी मोहर सिंह बघेल (56) और राजेश बघेल (24), दोनों निवासी खेरिया मोदी, को पुलिस ने 18 अगस्त को थाना बिजौली के पास से गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि इस प्रकरण में क्रॉस कायमी की गई थी और दोनों पक्षों के सभी 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

 #ग्वालियर नगर निगम आयुक्त ने कन्वेंशन सेंटर का किया निरीक्षण, काम में तेजी लाने के निर्देशग्वालियर। नगर निगम आयुक्त श्र...
19/08/2026

#ग्वालियर नगर निगम आयुक्त ने कन्वेंशन सेंटर का किया निरीक्षण, काम में तेजी लाने के निर्देश
ग्वालियर। नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने कटारे फार्म स्थित गले का मंदिर के पास निर्माणाधीन कन्वेंशन सेंटर का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित ठेकेदार को काम में तेजी लाकर निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
आयुक्त ने निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने की बात भी कही !!

 #शिवपुरीनरवर में शराब दुकान के मैनेजर की गोली लगने से मौत, हत्या या हादसा?शिवपुरी जिले के नरवर के लोड़ी क्षेत्र में संच...
19/08/2026

#शिवपुरी

नरवर में शराब दुकान के मैनेजर की गोली लगने से मौत, हत्या या हादसा?

शिवपुरी जिले के नरवर के लोड़ी क्षेत्र में संचालित शराब की दुकान के मैनेजर की गोली लगने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

मामला हत्या का है या हादसा, इसे लेकर पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस द्वारा घटनास्थल की जांच कर मौत के कारणों और घटना की परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है।

🔴 पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

#मध्यप्रदेश

🐅 शिवपुरी के माधव टाइगर रिजर्व में गूंजी खुशियों की दहाड़!माधव टाइगर रिजर्व, शिवपुरी में 10 मार्च 2025 को लाई गई बाघिन M...
19/08/2026

🐅 शिवपुरी के माधव टाइगर रिजर्व में गूंजी खुशियों की दहाड़!

माधव टाइगर रिजर्व, शिवपुरी में 10 मार्च 2025 को लाई गई बाघिन MT4 अपने दो नन्हे शावकों के साथ नजर आई। बाघिन को शावकों के साथ देखकर वन्यजीव प्रेमियों में खुशी की लहर है।

यह दृश्य न सिर्फ माधव टाइगर रिजर्व में बाघों की बढ़ती संख्या का संकेत है, बल्कि मध्य प्रदेश की समृद्ध वन्यजीव विरासत और संरक्षण प्रयासों की सफलता को भी दर्शाता है।

माधव के जंगल में बाघों की यह नई पीढ़ी यूं ही फलती-फूलती रहे और प्रदेश का वन्यजीव संसार और समृद्ध हो—यही मंगलकामना। 🐅🌳🇮🇳

माननीय मुख्यमंत्री Dr Mohan Yadav जी का आज मैहर आगमन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने आत्मीय स्वागत किया।
19/08/2026

माननीय मुख्यमंत्री Dr Mohan Yadav जी का आज मैहर आगमन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने आत्मीय स्वागत किया।

Address

Sainik Colony Pinto Park Morar Gwalior
Gwalior
474006

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Gwalior Reality news posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share