Billu Badshah News by Harish chandra

Billu Badshah News by Harish chandra Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Billu Badshah News by Harish chandra, News & Media Website, ग्वालियर मप्र, Gwalior.
(4)

पत्रकारिता की आत्मा मर चुकी है। पत्रकारिता ने अब इवेंट एजेंसी या ब्रांडिंग एजेंसी का रूप ले लिया है, जन सरोकार पीछे छूटने लगा है। भ्रष्ट नौकरशाही और पूंजी पतियों की चाटुकारिता होने लगी है। हमारे YouTube, Instagram को भी लाइक,फॉलो कीजिये।
9893725025

31/08/2026

Gwalior ....विहिप नेता के भाई डिलेवरी बॉय विवेक मीणा की आनंद नगर में गोली मारकर हत्या के आरोपियों के अब तक न पकडे जाने पर पीड़ित के परिजनों और समर्थकों में आक्रोश, वे लगातार कैंडल मार्च निकाल रहे हैं। आज महाराज बाड़े पर कैंडल मार्च निकाला और धरना दिया। पीड़ित के परिजनों ने अपनी ओर से तीनों आरोपियों सौरव यादव, राहुल यादव और लाला अग्रवाल पर अपनी ओर से 51 -51 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया। हालांकि पुलिस तीन आरोपियों 10-10 हजार का नाम घोषित कर चुकी है

31/08/2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी से दो दो हाथ करने को हर समय हर चीज में तैयार है, चाहे पहनावा ही क्यों ना हो

31/08/2026

ग्वालियर ...वार्ड 53, मेवाती नगर 13 बटालियन सिकंदर कंप, 5 दिन से वह रहा सीवर

31/08/2026

जमीन विवाद में इंसानियत शर्मसार:
दफनाई गई तीन माह की बच्ची का शव कब्र से निकालकर घर के बाहर फेंकने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों राजेंद्र गुर्जर, योगेंद्र गुर्जर व रसवेंद्र गुर्जर के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला किया दर्ज.... आरोपियों को पकड़ने के लिए करहिया पुलिस ने घर पर दी दबिश...
भितरवार के करहिया थाना के चैतगांव, मुंशी का पुरा में मानवता शर्मसार हुई।
बीरबल बंजारा की 3 माह की बेटी की रविवार को मौत हो गई थी। परिवार ने भीमवाड़ा नदी किनारे उसे दफना दिया।
आरोप है कि जमीन को लेकर गुर्जर समाज के पप्पू गुर्जर, राजेंद्र और रामनिवास ने विरोध किया और कब्र खोदकर शव को बंजारा परिवार के दरवाजे पर फेंक दिया।
नाराज परिजनों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगाया, दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया और शव को दूसरी जगह दफन कराया। पुलिस जांच कर रही है।

गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में हुआ ग्वालियर-चंबल संभाग का पहला सफल किडनी ट्रांसप्लांटग्वाल...
31/08/2026

गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में हुआ ग्वालियर-चंबल संभाग का पहला सफल किडनी ट्रांसप्लांट
ग्वालियर के चिकित्सा इतिहास में रविवार को एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया। शासकीय गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सफल किडनी ट्रांसप्लांट किया गया। ग्वालियर-चंबल संभाग के किसी शासकीय चिकित्सीय संस्थान में पहली बार किडनी ट्रांसप्लांट किया गया है।

पत्नी ने दिया जीवनदान, पति का हुआ सफल किडनी ट्रांसप्लांट
छतरपुर निवासी 60 वर्षीय कृष्णकांत गुप्ता की दोनों किडनियां खराब हो गई थीं। जीवन के इस कठिन दौर में उनकी 55 वर्षीय पत्नी मीना गुप्ता ने पति को अपनी किडनी दान कर जीवनदान देने का निर्णय लिया।

हो गया बड़ा खेला, ग्वालियर नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों के षड्यंत्र के चलते 50 करोड़ की जमीन हाथ से निकली, हाई कोर्ट...
31/08/2026

हो गया बड़ा खेला, ग्वालियर नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों के षड्यंत्र के चलते 50 करोड़ की जमीन हाथ से निकली, हाई कोर्ट ने लापरवाह अधिकारियों की पहचान और उन पर कार्रवाई के दिए थे आदेश, अभी तक आरोपी तय नहीं

31/08/2026

ग्वालियर कंपू थाना क्षेत्र के कैंसर पहाड़िया पर 16 साल की नाबालिग युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवती की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया। मृतका की पहचान अवाड़पुरा निवासी अजमेरा खान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवती घर से कपड़ों की दुकान पर काम करने के लिए निकली थी, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। आज सुबह कैंसर पहाड़ की झाड़ियों में उसका शव पड़ा मिला।
#ग्वालियर #क्राइम

30/08/2026

ग्वालियर की बदहाल सड़कों का मामला, हाई कोर्ट के निर्देशन में सैंपलिंग की की जा रही है कार्रवाई, रविवार को NSV तकनीक से की गई सड़कों की स्कैनिंग, लिया गया सड़कों का एक्स-रे

कोर्ट द्वारा नियुक्त कमीशन और एक्सपर्ट ने NSV से सड़कों की स्कैनिंग की, लिया गया सड़कों का एक्स-रे
AG ऑफिस से झांसी रोड चौराहा और चेतकपुरी-कुलदीप नर्सरी तक सर्वे (यह वही सड़क है जो दुनिया भर में सेटेलाइट से देखी गई और इसे लेकर पिछले साल काफी बवाल खड़ा हुआ था)
सिकरौदा चौराहे पर भी की सड़क की NSV स्कैनिंग
अब 3 सितंबर और 6 सितंबर को सैंपलिंग की तारीख निर्धारित
19 अगस्त को गुढ़ी गुड़ा नाका और बेटी बचाओ चौराहे से लिए गए थे सैंपल

30/08/2026

अपराधियों की धर पकड़ के लिए ग्वालियर पुलिस ने शुरू किया ऑपरेशन ईगल अभियान

30/08/2026

ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के आनंद नगर में डिलीवरी बॉय विवेक मीणा की हत्या के मामले ने तूल पकड़ा, मृतक के परिजन और समर्थको ने मशाल जुलूस निकाला तो दूसरी ओर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उनके मकान तलाशना शुरू कर दिए हैं, एक आरोपी के मकान चिन्हित किए गए, उनकी नपाई की गई है, अब उनकी तुड़ाई की जाएगीl
#

Address

ग्वालियर मप्र
Gwalior
474012

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Billu Badshah News by Harish chandra posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Billu Badshah News by Harish chandra:

Shortcuts

Share