Gwalior wale buzz

Gwalior wale buzz आपका अपना पुराना खबरो का विश्वसनीय सूत्र ग्वालियर वाले लौट आया है शहर प्रदेश और देश की खबर तुरन्त पाए👍

गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज ग्वालियर में आयोजित 'अभ्युदय मध्य प्रदेश ग्रोथ समिट' के अवसर पर व...
25/12/2025

गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज ग्वालियर में आयोजित 'अभ्युदय मध्य प्रदेश ग्रोथ समिट' के अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई राज्य के विकास को दर्शाने वाली प्रदर्शनी का दौरा किया।

#ग्वालियरवाले #अमित_शाह #मोहनयादव #ज्योतिरादित्य_सिंधिया #नरेंद्र_सिंह_तोमर

25/12/2025

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमितशाह ने ग्वालियर में 121वें श्रीमंत माधवरावसिंधिया व्यापार मेले का उद्घाटन किया।

#ग्वालियरवाले #ज्योतिरादित्य_सिंधिया #अमित_शाह #ग्वालियरव्यापारमेला #मोहनयादव

ग्वालियर की राजनीति⤵️गजब की धरती है ग्वालियर और गजब है इसके नागरिक और सबसे गजब यहां के जनप्रतिनिधि , इस बात से कोई फर्क ...
25/12/2025

ग्वालियर की राजनीति⤵️

गजब की धरती है ग्वालियर और गजब है इसके नागरिक और सबसे गजब यहां के जनप्रतिनिधि , इस बात से कोई फर्क नही पड़ता इस शहर को की यहाँ सत्ता मैं पक्ष की पार्टी ये या विपक्ष की पार्टी कोई भी हो हर बार छला सिर्फ ये शहर गया है । पिछले साल से ग्वालियर की स्तिथि दयनीय है और यहां के जनप्रतिनिधि चाहे वो पार्षद हो महापौर हो विधायक हो या सांसद हो एक दूसरे पर ग्वालियर की खराब व्यवस्थाओ के लिए इल्जाम लगाते है कि पार्षद भाजपा के ज्यादा है महापौर कांग्रेस से है इसलिए विकास के लिए राशि नही मिल पाती सड़के पानी सारी व्यवस्था दुसरुस्त नही रह पाती वही दूसरी और जैसे ही अमित शाह हमारे देश के माननीय गृहमंत्री का दौरा ग्वालियर के लिए सुनिश्चित होता है शहर का एक हिस्सा ऐसे चमक जाता है जैसे नया ही बसाया गया हो । फिर इस बात को लेकर पक्ष विपक्ष मैं राजनीति भी शुरू हो जाती है । हमारा कहना सिर्फ इतना है कि जिस शहर से आप पार्षद, महापौर, विधायक, सांसद बने जिस शहर से देश की राजनीतिक पटल पर आपका नाम आगया जिस शहर से आपका भी विकास हुआ तो उसका विकास कछुआ गति से क्यों हो , क्यों किसी विशिष्ट अथिति के आगमन का इंतज़ार हो कि जब कोई आएगा तब सड़के चमकेगी तब साफ सफाई की जाएगी अगर इस तरह की तैयारी नियमित ही रहे तो ऐसा ना करना पड़े और शहर सदैव चमचमाता है । मध्यप्रदेश मैं एक अलग पहचान रखने वाला शहर अब अपनी पहचान खोता जा रहा है सभी माननीय जनप्रतिनिधियों से हमारी विनती है इस शहर का गौरव बनाए रखे आप चाहें पक्ष मे रहे या विपक्ष मैं इसका खामियाजा शहर को ना भुगतना पड़े ।

#ग्वालियरवाले #ग्वालियर #अमित_शाह #ज्योतिरादित्य_सिंधिया #डॉशोभासिकरवार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर मप्र में आयोजित दो बड़े आयोजनों में...
25/12/2025

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर मप्र में आयोजित दो बड़े आयोजनों में शामिल होंगे। राज्य सरकार वाजपेयी की जन्मस्थली ग्वालियर में अभ्युदय मप्र ग्रोथ समिट और रीवा में प्राकृतिक खेती पर केंद्रित किसान सम्मेलन का आयोजन कर रही है।

ग्वालियर ग्रोथ समिट का उद्देश्य निवेश और रोजगार को बढ़ावा देना है, जहां 2 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्तावों के लिए भूमि आवंटन होगा। करीब 10 हजार करोड़ रुपए की औद्योगिक इकाइयों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया जाएगा।

वहीं रीवा के बसामन मामा गौ अभयारण्य में अमित शाह प्राकृतिक खेती प्रकल्प का शुभारंभ करेंगे।

#ग्वालियरवाले #ग्वालियर #अमित_शाह िहारी_वाजपेयी #गृहमंत्री

लौट कर आऊँगा, कूच से क्यों डरूँ…पूर्व प्रधानमंत्री, युगपुरुष, भारत रत्न, श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर...
25/12/2025

लौट कर आऊँगा, कूच से क्यों डरूँ…

पूर्व प्रधानमंत्री, युगपुरुष, भारत रत्न, श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर सादर नमन-वंदन 🙏🏻

िहारी_वाजपेयी #प्रधानमंत्री #जयंती #भारत #ग्वालियरवाले

बॉलीवुड के जाने-माने सुपरस्टार धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया, वे इंडियन सिनेमा में एक बेमिसाल विरासत छोड़ ...
24/11/2025

बॉलीवुड के जाने-माने सुपरस्टार धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया, वे इंडियन सिनेमा में एक बेमिसाल विरासत छोड़ गए। उन्हें 'बॉलीवुड के ही-मैन' के तौर पर प्यार से याद किया जाता है, उन्होंने अपने मैग्नेटिक चार्म, दमदार परफॉर्मेंस और टाइमलेस स्क्रीन प्रेजेंस से छह दशकों से ज़्यादा समय तक दर्शकों को बांधे रखा।

एक आइकॉन जिनका इंडियन सिनेमा में योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। 🙏

#धर्मेंद्र #बॉलीवुड

ग्वालियर की सड़कों को मिलेगा नया रूप नगर निगम ने शुरू किया अत्याधुनिक तकनीक से पेच रिपेरिंग कार्य महापौर डाॅ सिकरवार ने ह...
21/11/2025

ग्वालियर की सड़कों को मिलेगा नया रूप नगर निगम ने शुरू किया अत्याधुनिक तकनीक से पेच रिपेरिंग कार्य महापौर डाॅ सिकरवार ने हरीझंडी दिखाकर किए वाहन रवाना ⤵️

शहर की सड़कों को स्मूथ और सुरक्षित और लंबे समय तक चलने वाली बनाने के लिए नगर निगम ग्वालियर अब पेच रिपेरिंग में अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग करने जा रहा है। नई टेक्नोलॉजी से किए जाने वाले कार्य का औपचारिक शुभारंभ शुक्रवार को महापौर डाॅ शोभा सतीश सिकरवार द्वारा नवीन तकनीकि के वाहनों को हरीझंडी दिखाकर रवाना किया तथा बालभवन के सामने वाली रोड पर गडडे भरे गए। इस अवसर पर अपर आयुक्त श्री मुनीष सिंह सिकरवार, कार्यपालन यंत्री श्री सुशील कटारे, पेच रिपेरिंग के नोडल अधिकारी श्री अमित गुप्ता, उपयंत्री सुश्री वर्षा मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी एवं ठेकेदार उपस्थित रहे।
पेच रिपेरिंग के नोडल अधिकारी श्री अमित गुप्ता ने बताया कि नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय के मार्गदर्शन में नगर निगम द्वारा प्रारंभ की गई नई तकनीक से सड़क मरम्मत पारंपरिक तरीके की तुलना में ज्यादा टिकाऊ, तेज और किफायती होगी। इससे शहर के प्रमुख मार्गों पर होने वाले गड्ढों और खराब हिस्सों की मरम्मत लंबे समय तक बेहतर स्थिति में बनी रहेगी।
उन्होंने बताया कि नवीन तकनीक को लागू करने के लिए ग्राम इन्फ्राटेक एजेंसी को चुना गया है। निगम द्वारा एजेंसी की दर 1692 रुपये प्रति वर्गमीटर तय की गई है। ग्राम इन्फ्राटेक को पॉट और हॉल रिपेयर कार्यों के लिए तीन वर्ष की अवधि के लिए अनुबंधित किया गया है। प्रथम चरण में कंपनी 20,000 वर्गमीटर क्षेत्र में सुधार कार्य करेगी। नगर निगम का कहना है कि नयी तकनीक से किए जाने वाले पेच रिपेरिंग से सड़कों की गुणवत्ता बेहतर होगी, यातायात सुगम होगा और वाहनों की आवाजाही भी सुरक्षित बनेगी। आने वाले महीनों में शहर के कई महत्वपूर्ण मार्गों को इस तकनीक से दुरुस्त करने की योजना है।

#ग्वालियरवाले #ग्वालियर #नगरनिगमग्वालियर

जय जवान, जय किसान का नारा देकर देश को नई दिशा देने वाले भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उ...
02/10/2025

जय जवान, जय किसान का नारा देकर देश को नई दिशा देने वाले भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।

#ग्वालियर #ग्वालियरवाले #लाल_बहादुर_शास्त्री

आप सभी को दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं🙏 #ग्वालियर  #ग्वालियरवाले  #दशहरा_की_हार्दिक_शुभकामनाएं  #जयश्रीराम🚩
02/10/2025

आप सभी को दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं🙏

#ग्वालियर #ग्वालियरवाले #दशहरा_की_हार्दिक_शुभकामनाएं #जयश्रीराम🚩

मां दुर्गाजी की नौवीं शक्ति का नाम सिद्धिदात्री हैं। ये सभी प्रकार की सिद्धियों को देने वाली हैं। नवरात्रि-पूजन के नौवें...
30/09/2025

मां दुर्गाजी की नौवीं शक्ति का नाम सिद्धिदात्री हैं। ये सभी प्रकार की सिद्धियों को देने वाली हैं। नवरात्रि-पूजन के नौवें दिन इनकी उपासना की जाती है। इस दिन शास्त्रीय विधि-विधान और पूर्ण निष्ठा के साथ साधना करने वाले साधक को सभी सिद्धियों की प्राप्ति हो जाती है। सृष्टि में कुछ भी उसके लिए अगम्य नहीं रह जाता है। ब्रह्मांड पर पूर्ण विजय प्राप्त करने की सामर्थ्य उसमें आ जाती है।

मां सिद्धिदात्री भक्तों और साधकों को ये सभी सिद्धियां प्रदान करने में समर्थ हैं। देवीपुराण के अनुसार भगवान शिव ने इनकी कृपा से ही इन सिद्धियों को प्राप्त किया था। इनकी अनुकम्पा से ही भगवान शिव का आधा शरीर देवी का हुआ था। इसी कारण वे लोक में 'अर्द्धनारीश्वर' नाम से प्रसिद्ध हुए।



मां सिद्धिदात्री चार भुजाओं वाली हैं। इनका वाहन सिंह है। ये कमल पुष्प पर भी आसीन होती हैं। इनकी दाहिनी तरफ के नीचे वाले हाथ में कमलपुष्प है। प्रत्येक मनुष्य का यह कर्तव्य है कि वह मां सिद्धिदात्री की कृपा प्राप्त करने का निरंतर प्रयत्न करें। उनकी आराधना की ओर अग्रसर हो। इनकी कृपा से अनंत दुख रूप संसार से निर्लिप्त रहकर सारे सुखों का भोग करता हुआ वह मोक्ष को प्राप्त कर सकता है।



नवदुर्गाओं में मां सिद्धिदात्री अंतिम हैं। अन्य आठ दुर्गाओं की पूजा उपासना शास्त्रीय विधि-विधान के अनुसार करते हुए भक्त दुर्गा पूजा के नौवें दिन इनकी उपासना में प्रवत्त होते हैं। इन सिद्धिदात्री मां की उपासना पूर्ण कर लेने के बाद भक्तों और साधकों की लौकिक, पारलौकिक सभी प्रकार की कामनाओं की पूर्ति हो जाती है।



सिद्धिदात्री मां के कृपापात्र भक्त के भीतर कोई ऐसी कामना शेष बचती ही नहीं है, जिसे वह पूर्ण करना चाहे। वह सभी सांसारिक इच्छाओं, आवश्यकताओं और स्पृहाओं से ऊपर उठकर मानसिक रूप से मां भगवती के दिव्य लोकों में विचरण करता हुआ उनके कृपा-रस-पीयूष का निरंतर पान करता हुआ, विषय-भोग-शून्य हो जाता है। मां भगवती का परम सान्निध्य ही उसका सर्वस्व हो जाता है। इस परम पद को पाने के बाद उसे अन्य किसी भी वस्तु की आवश्यकता नहीं रह जाती।

#नवरात्र #जयमातादी #सिद्धिदात्रीमाता #शारदीयनवरात्र

Address

Nai Sadak Gwalior
Gwalior
474001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Gwalior wale buzz posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share