27/08/2026
ग्वालियर में फिल्मी अंदाज में लूट: चलती बाइक के आगे कार अड़ाकर पंचायत कर्मी से बैग झपटा, CCTV खंगाल रही पुलिसग्वालियर के मुरार-बेहट रोड पर बदमाशों ने राह चलते पंचायतकर्मी को निशाना बनाया। लंगड़ा बाबा मंदिर के पास सुनसान मोड़ पर बिना नंर की ग्रेरंग की कार से आए 3-4 नकाबपोश बदमाशों ने बाइकसवार पंचायतकर्मी राजीव यादव की गाड़ी के आगे कार अड़ाकर रास्ता रोक लिया। इसके बाद बदमाश उसका लेदर का बैग छीनकर मुरार हाईबे की और फरार हो गए।
मंगलवार देर रात हुई वारदात के बाद घबराया राजीव सीधे घर चला गया। अगले दिन उटीला थाने पहुंचकर उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने जांच के बाद गुरुवार को अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
मुरार से घर लौटते समय हुई वारदात
ग्राम सौंसा निवासी राजीव यादव मंगलवार रात करीब 10:30 बजे मोटरसाइकिल से मुरार से धर लौट रहे थे। मुरार-बेहट मार्ग पर मंडे बाबा मंदिर से आगे लंगड़ा बाबा मंदिर के मोड़ पर पहुंचते ही सामने से तेज रफ्तार ग्रेरंग की कार आकर रुकी। कार से मुंह पर कपड़़ा बांधे 3-4 युवक उतरे और राजीव को घेर लिया। बदमाशों ने कुछ ही सेकेंड में उनका लेदर 'का बैंग छीना और कार में बैठकर मुरार हाईव की