17/04/2026
लोकसभा में शुक्रवार को महिला आरक्षण से जुड़े तीन बिलों पर वोटिंग कराई गई। इससे पहले इन विधेयकों पर लंबी बहस चली और विपक्ष की ओर से इन बिलों का लगातार विरोध किया गया। पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने विपक्ष से इस बिल का समर्थन करने की अपील की गई। हालांकि, आखिरकार महिला आरक्षण से जुड़े ये बिल लोकसभा में पास नहीं पाए। बिल को लेकर सरकार को विपक्ष का साथ नहीं मिल पाया। लोकसभा में शुक्रवार को तीन विधेयकों- संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026, केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक 2026 और परिसीमन विधेयक, 2026 पर वोटिंग कराई गई। बिल के पक्ष में 298 वोट पड़े तो वहीं, विपक्ष में 230 वोट पड़े। जबकि इस बिल को पास कराने के लिए सदन में दो तिहाई सांसदों के वोट चाहिए थे।
पूरी खबर कमेंट में-