26/07/2026
*नशा मुक्ति जनजागृति अभियान - ‘‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’’*
*नशा मुक्ति अभियान के तहत सभी वर्गों को जागरूक करने का ग्वालियर पुलिस द्वारा किया जा रहा सार्थक प्रयास*
🔴 *थाना कोतवाली पुलिस द्वारा महाराज बाड़ा पर कारगिल विजय दिवस पर एनसीसी कैडेट्स को दिलाया नशामुक्ति का संकल्प।*
🔴 *जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक किया गया।*
ग्वालियरः 26.07.2026- मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशानुसार संपूर्ण मध्यप्रदेश में दिनांक 15.07.2026 से 30.07.2026 तक 15 दिवसीय “नशे से दूरी है जरूरी 2.0“ जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के तहत आज दिनांक 26.07.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर तथा अभियान के नोड़ल अधिकारी अति. पुलिस अधीक्षक श्री जयराज कुबेर के मार्गदर्शन में जिले के थाना क्षेत्रोें में जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया और सार्वजनिक स्थानों पर नशा मुक्ति जागरूकता हेतु हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया।
*कारगिल विजय दिवस पर एनसीसी कैडेट्स को दिलाया नशामुक्ति का संकल्प-*
आज कारगिल विजय दिवस के अवसर पर थाना कोतवाली पुलिस द्वारा महाराज बाड़ा, ग्वालियर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर पुलिस अधीक्षक लश्कर श्रीमती किरन अहिरवार की गरिमामयी उपस्थिति में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक विनोद विनायक करकरे ने एनसीसी के छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए उन्हें नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने एवं समाज में नशामुक्ति का संदेश प्रसारित करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर सीएसपी लश्कर श्रीमती किरन अहिरवार ने कहा कि युवा शक्ति ही देश का भविष्य है। यदि हमारे युवा नशे से दूर रहकर अनुशासन, शिक्षा और राष्ट्रसेवा को अपना लक्ष्य बनाएंगे, तो एक स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त समाज का निर्माण होगा। कारगिल के वीर सैनिकों का त्याग हमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने और हर प्रकार की बुराइयों, विशेषकर नशे से दूर रहने की प्रेरणा देता है। प्रत्येक युवा स्वयं नशामुक्त रहने के साथ-साथ अपने परिवार और समाज को भी नशामुक्त बनाने का संकल्प ले। उपस्थित कैडेट्स ने नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया।
थाना जनकगंज पुलिस द्वारा छत्री मंडी क्षेत्र में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधान आरक्षक शिव ओम एवं पुलिस बल के आरक्षक रणवीर, मनोज तथा रामकेश द्वारा उपस्थित आमजन को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सुरक्षित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर लोगों को जागरूकता संबंधी पम्पलेट वितरित किए गए तथा सभी को नशा न करने और समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने अभियान का समर्थन करते हुए स्वयं भी नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। थाना जनकगंज पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील की गई कि नशे के विरुद्ध इस जनआंदोलन में सहभागी बनकर एक स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान दें।
‘‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0‘‘ जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज थाना बेहट पुलिस द्वारा बेहट कस्बे के तानसेन तिराहा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधान आरक्षक प्रतिभा कुशवाह द्वारा क्षेत्र के दुकानदारों, व्यापारियों एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशे से दूर रहने एवं अपने परिवार तथा समाज को नशामुक्त बनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर जागरूकता संबंधी पम्पलेट वितरित एवं प्रमुख स्थानों पर चस्पा किए गए तथा उपस्थित सभी लोगों को नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दिलाते हुए शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में दुकानदार, व्यापारी एवं आमजन उपस्थित रहे, जिन्होंने अभियान का समर्थन करते हुए नशे के विरुद्ध जनजागरूकता फैलाने में सहयोग का विश्वास दिलाया। थाना बेहट पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और दूसरों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक कर समाज को सुरक्षित एवं स्वस्थ बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। इसी प्रकार जिले के अन्य थाना क्षेत्रोें में भी नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक किया गया।