Datia Dastak दतिया दस्तक

Datia Dastak दतिया दस्तक दतिया जिले की हर छोटी-बड़ी खबरों के लिए पेज को Follow करें
Mob: 8889481220

22/08/2026

दतिया दस्तक नाम से फेसबुक पर एक और चैनल संचालित हो रहा है जिससे हमारे चैनल का कोई लेना देना नहीं है

22/08/2026

: कलेक्टर के दरबार में पहुंची जनता, सुनी गईं लोगों की समस्याएं—देखें पूरा इंटरव्यू....

#दतिया #कलेक्टर #कलेक्टर_दरबार #जनता_की_समस्या #जनसुनवाई #जनता_की_आवाज #प्रशासन #समस्याओं_का_समाधान #मध्यप्रदेश #दतिया

22/08/2026

: जमीन विवाद में पति-पत्नी का छलका दर्द, कलेक्टर के सामने रोते हुए लगाई मदद की गुहार...
दतिया जिले की सेवढ़ा तहसील के ग्राम कंजौली का है पूरा मामला...

21/08/2026

: सेवढ़ा जनपद की ग्राम पंचायत में ₹24.84 लाख के निर्माण कार्यों पर बवाल! सचिव पर गंभीर आरोप, कलेक्टर तक पहुंची शिकायत—आखिर कामों में क्या है पूरा मामला? देखें पूरा वीडियो..

#सेवढ़ा #दतिया #ग्रामपंचायत #निर्माणकार्य #सचिव #कलेक्टर #शिकायत #विकासकार्य #भ्रष्टाचार #जांच #मध्यप्रदेश #सरपंच

16/08/2026

दतिया। शहर के वार्ड नंबर 29 में पशुपतिनाथ मंदिर के पास विद्युत विभाग की कथित लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां खुले और असुरक्षित तरीके से लगे ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से एक गाय की मौत हो गई।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर ट्रांसफार्मर लगा है, वहां लोगों और मवेशियों की आवाजाही रहती है। ऐसे में अगर समय रहते विद्युत व्यवस्था को सुरक्षित नहीं किया गया, तो किसी भी समय बड़ी जनहानि हो सकती है।

स्थानीय लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है और विद्युत विभाग से ट्रांसफार्मर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की है।

लोगों का आरोप है कि विद्युत विभाग को कई बार ऐसी स्थिति को लेकर अवगत कराया गया, लेकिन इसके बावजूद सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए।

अब सवाल यह है कि क्या विद्युत विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? क्या जिम्मेदार अधिकारी समय रहते ट्रांसफार्मर को सुरक्षित कराएंगे?

फिलहाल स्थानीय लोगों ने प्रशासन और विद्युत विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी इंसान या पशु के साथ ऐसी घटना दोबारा न हो।

कैमरे पर वायरल वीडियो में दिखाई दे रही स्थिति को लेकर जिम्मेदार विभाग का पक्ष सामने आना अभी बाकी है।

#दतिया #विद्युतविभाग #ट्रांसफार्मर #गायकीमौत #जनहानिका_खतरा #विद्युतविभागकीलापरवाही #वार्ड29 #पशुपतिनाथमंदिर #हिन्दीवार्तान्यूज़ #जनताकीआवाज

14/08/2026

: मकान पर कब्जे का आरोप, बेबस होकर सड़क पर रोते नजर आए पीड़ित...

#दतिया #दतियान्यूज़ #मकानकब्जा #कब्जेकाआरोप #पीड़ितकीगुहार #प्रशासनसेगुहार #न्यायकीगुहार #जमीनविवाद #मकानविवाद #ग्रामीणसमाचार #मध्यप्रदेश #दतियादस्तक #पीड़ितपरिवार

13/08/2026

: थाना प्रभारी लांच के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के गीतों से गूंजा ग्राम लांच..

#तिरंगा_यात्रा
#ग्राम_लांच
#स्वतंत्रता_दिवस
#80वां_स्वतंत्रता_दिवस
िरंगा
#देशभक्ति
#राष्ट्रभक्ति
#तिरंगा
िंद
#भारत_माता_की_जय
#पुलिस_प्रशासन
#लांच_थाना
#तिरंगा_यात्रा2026


13/08/2026

बच्चों की आंखों में आंसू, जुबां पर एक ही सवाल—मां को इंसाफ कब मिलेगा? मां की मौत का दर्द... बच्चों की इंसाफ की पुकार ने झकझोरा..

#काजल_गुर्जर
#काजल_गुर्जर_मौत_मामला
#इंसाफ_की_मांग
#न्याय_की_गुहार
#बच्चों_की_गुहार
#मां_के_लिए_इंसाफ
#इंसाफ_कब_मिलेगा
#न्याय_की_आस




दतिया विधानसभा उपचुनाव में नवनिर्वाचित विधायक घनश्याम सिंह और प्रदेश महासचिव अवधेश नायक का भोपाल में हुआ भव्य स्वागत ......
12/08/2026

दतिया विधानसभा उपचुनाव में नवनिर्वाचित विधायक घनश्याम सिंह और प्रदेश महासचिव अवधेश नायक का भोपाल में हुआ भव्य स्वागत ...

दतिया। दतिया विधानसभा क्षेत्र के लिए हाल ही में संपन्न हुए उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी के नव निर्वाचित विधायक घनश्याम सिंह का मंगलवार को भोपाल पहुंचने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी जी के निवास पर भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर विधायक घनश्याम सिंह का प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, राज्यसभा सांसद विवेक तंखा, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार,प्रदेश महासचिव अवधेश नायक सहित बड़ी संख्या में उपस्थित प्रदेश पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विधायक घनश्याम सिंह को फूल माला पहनाकर, पुष्प गुच्छ भेंटकर, शॉल ओढ़ाकर, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर आत्मीय स्वागत, अभिनन्दन किया।
कांग्रेस की जीत से उत्साहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, खड़गे- राहुल जी जिंदाबाद, जीतू पटवारी जिंदाबाद के नारे लगाए।
नव निर्वाचित विधायक घनश्याम सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर कहा कि दतिया विधानसभा चुनाव में मिली जीत मप्र कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी की कड़ी मेहनत एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त सेक्टर, क्लस्टर प्रभारियों की रणनीति, दतिया जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नेताओं के जमीनी संघर्ष एवं दतिया की आम जनता के भरपूर सहयोग एवं समर्थन से मिली है। जिन्होंने कांग्रेस के सिद्धांतों, नीतियों में विश्वास करते हुए दतिया से उपचुनाव में विषम परिस्थितियों में कांग्रेस को जीत दिलाई। उपचुनाव को जीतने के लिए सत्ताधारी पार्टी ने साम- दाम- दंड- भेद सभी तरह की हाथ कंधे अपनाएँ, परंतु दतिया की जनता ने कांग्रेस पार्टी को भरपूर सहयोग और समर्थन दिया और भाजपा की जन विरोधी नीतियों का करारा जवाब देकर कांग्रेस को विजय बनाया, दतिया की जनता को भी बहुत बहुत धन्यवाद।

12/08/2026

लोक निर्माण विभाग (PWD) की सड़क पर गड्ढा दिखे तो क्या करें?

अब सड़क के गड्ढे या क्षतिग्रस्त सड़क की शिकायत करना पहले से कहीं अधिक आसान है।

मध्यप्रदेश शासन के लोक निर्माण विभाग द्वारा विकसित लोकपथ मोबाइल ऐप के माध्यम से अपने मोबाइल से सड़क के गड्ढे की फोटो लेकर कुछ ही क्षणों में शिकायत दर्ज करें।

आपकी शिकायत के साथ फोटो और लोकेशन सीधे संबंधित अधिकारी तक पहुंचती है, जिससे समस्या के त्वरित निराकरण की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। शिकायत की प्रगति की जानकारी भी आपको ऐप पर मिलती रहती है।

मैं दतिया जिले के सभी नागरिकों से आग्रह करता हूं कि यदि कहीं भी लोक निर्माण विभाग की सड़क पर कोई गड्ढा या क्षति दिखाई दे, तो उसे अनदेखा न करें।

लोकपथ ऐप का उपयोग करें और सड़क को सुरक्षित एवं बेहतर बनाने में प्रशासन का सहयोग करें।

Address

Gwalior

Telephone

+917691972783

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Datia Dastak दतिया दस्तक posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Datia Dastak दतिया दस्तक:

Shortcuts

Share