CB Trending News

CB Trending News I am Sharing News Which are Trending on ShareChat .

� Share Chat �

user name -

एमपी के भिंड जिले में दर्दनाक हादसा; बस-वैन की टक्कर में  5 लोगों की मौत, 6 घायलमध्य प्रदेश के भिंड जिले में शनिवार तड़क...
22/02/2026

एमपी के भिंड जिले में दर्दनाक हादसा; बस-वैन की टक्कर में 5 लोगों की मौत, 6 घायल

मध्य प्रदेश के भिंड जिले में शनिवार तड़के एक तेज रफ्तार बस और वैन के बीच भीषण टक्कर हो गई, जिससे कई परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग-719 पर गोहद चौराहा थाना क्षेत्र में हुआ, जहां टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में कई लोगों की मौत हो गई, जबकि घायलों को बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-719 पर गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के छिमका गांव के पास हुई। थाना प्रभारी मनीष धाकड़ ने बताया कि खाली लौट रही बस ने वैन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए।

थाना प्रभारी के अनुसार इस दुर्घटना में चार लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक अन्य घायल की अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस ने बताया कि घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए ग्वालियर भेजा गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया तथा इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस के अनुसार वैन में बैठे लोग ग्वालियर से भिंड की ओर जा रहे थे। वहीं, बस एक शादी समारोह में यात्रियों को छोड़ने के बाद खाली अवस्था में ग्वालियर वापस लौट रही थी। प्रारंभिक जांच में तेज गति को दुर्घटना की प्रमुख वजह माना गया है। हादसे के चलते कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित हो गया था। बाद में क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर रास्ता साफ किया गया, जिसके बाद आवागमन फिर से सामान्य हो सका।

अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) रवींद्र वास्कले के मुताबिक, इस हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान भारत शर्मा, अतुल शिवहरे, जगदीश भदौरिया, प्रदीप प्रजापति और आनंद भदौरिया के रूप में की गई है। सभी मृतकों की आयु 25 से 50 वर्ष के बीच बताई गई है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि घायलों में केतु शर्मा (10), संतोष शर्मा (37), मेवाराम भदौरिया (61), रामलखन (59), मीरा (30) और सुखवीर शर्मा (50) शामिल हैं। सभी घायलों का ग्वालियर में इलाज जारी है।

21.02.2016

13.02.2026
13/02/2026

13.02.2026

30/01/2026
                  28.01.26
30/01/2026



28.01.26

30/01/2026

ग्वालियर में शुक्रवार सुबह घने कोहरे के बीच सड़क हादसा हो गया। भिंड रोड हाईवे पर बंटू ढाबा के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने वैगनआर कार को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसा इतना भीषण था कि कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं।

सभी भिंड जिले के हैं। सुबह करीब 8 बजे जैसे ही इनकी कार बंटू ढाबा के पास पहुंची, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कार को रौंद दिया।

पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान सौरभ शर्मा निवासी मेहगांव (भिंड), ज्योति यादव (भिंड), भूरे प्रजापति (गोरमी) भिंड और उमा राठौर पत्नी पति राम राठौर, निवासी मोरोली भिंड के रूप में हुई है।
पेपर देने जा रहा था सौरभ, रास्ते में मिली सवारी सौरभ बीएससी एग्रीकल्चर का पेपर देने आगरा जा रहा था। कार उसके भाई की है। रास्ते में उसे ग्वालियर के लिए सवारी मिल गई, जिनकी हादसे में मौत हो गई।

ज्योति की बहन नीलम यादव ने बताया कि हमें सुबह सूचना मिली थी कि मालनपुर में एक्सीडेंट हुआ है। कार में मेरी बहन भी आ रही थी। उसे मथुरा जाना था, इसलिए वह गोरमी से निकली थी। ज्योति के 2 बच्चे हैं। वह अकेली घर से निकली थी।

सौरभ के भाई अंकित ने बताया कि सुबह करीब 6 बजे सौरभ घर से निकला था। उसकी उम्र 24 साल थी। परिवार में 2 भाई और एक बहन है। बता दें आज सुबह ग्वालियर में विजिबिलिटी 200 से 500 मीटर तक थी।
टक्कर मारने के बाद झाड़ियों में जा घुसा ट्रक टक्कर के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के दाहिने हिस्से में झाड़ियों में जा घुसा। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने चारों शवों को कार से बाहर निकालकर कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

ट्रक छोड़कर ड्राइवर फरार, यातायात प्रभावित प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह घना कोहरा और तेज रफ्तार बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है। इस हादसे के बाद इलाके में कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। ट्रक का नंबर MP 07 HB 2801 और कार का नंबर MP 07 ZF 5193 है।

ग्वालियर में शुक्रवार सुबह घने कोहरे के बीच सड़क हादसा हो गया। भिंड रोड हाईवे पर बंटू ढाबा के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने व...
30/01/2026

ग्वालियर में शुक्रवार सुबह घने कोहरे के बीच सड़क हादसा हो गया। भिंड रोड हाईवे पर बंटू ढाबा के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने वैगनआर कार को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसा इतना भीषण था कि कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं।

सभी भिंड जिले के हैं। सुबह करीब 8 बजे जैसे ही इनकी कार बंटू ढाबा के पास पहुंची, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कार को रौंद दिया।

पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान सौरभ शर्मा निवासी मेहगांव (भिंड), ज्योति यादव (भिंड), भूरे प्रजापति (गोरमी) भिंड और उमा राठौर पत्नी पति राम राठौर, निवासी मोरोली भिंड के रूप में हुई है।
पेपर देने जा रहा था सौरभ, रास्ते में मिली सवारी सौरभ बीएससी एग्रीकल्चर का पेपर देने आगरा जा रहा था। कार उसके भाई की है। रास्ते में उसे ग्वालियर के लिए सवारी मिल गई, जिनकी हादसे में मौत हो गई।

ज्योति की बहन नीलम यादव ने बताया कि हमें सुबह सूचना मिली थी कि मालनपुर में एक्सीडेंट हुआ है। कार में मेरी बहन भी आ रही थी। उसे मथुरा जाना था, इसलिए वह गोरमी से निकली थी। ज्योति के 2 बच्चे हैं। वह अकेली घर से निकली थी।

सौरभ के भाई अंकित ने बताया कि सुबह करीब 6 बजे सौरभ घर से निकला था। उसकी उम्र 24 साल थी। परिवार में 2 भाई और एक बहन है। बता दें आज सुबह ग्वालियर में विजिबिलिटी 200 से 500 मीटर तक थी।
टक्कर मारने के बाद झाड़ियों में जा घुसा ट्रक टक्कर के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के दाहिने हिस्से में झाड़ियों में जा घुसा। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने चारों शवों को कार से बाहर निकालकर कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

ट्रक छोड़कर ड्राइवर फरार, यातायात प्रभावित प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह घना कोहरा और तेज रफ्तार बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है। इस हादसे के बाद इलाके में कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। ट्रक का नंबर MP 07 HB 2801 और कार का नंबर MP 07 ZF 5193 है।

Ratan Tata: रतन टाटा का बुधवार 9 अक्टूबर को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया. वह टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी टाटा क...
09/10/2024

Ratan Tata: रतन टाटा का बुधवार 9 अक्टूबर को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया. वह टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी टाटा के दत्तक पौत्र नवल टाटा के बेटे थे. इसके बावजूद वह अपनी काबिलियत के बल पर टाटा समूह के चेयरमैन पद तक पहुंचे. उन्हें उनकी सौम्यता और विनम्रता के लिए खास तौर पर जाना जाता था.

आलीशान घर में पले-बढ़े होने के बावजूद रतन टाटा बेहद सौम्य और विनम्र थे. उनकी इसी खूबी ने उन्हें अपने जीवन में शीर्ष पर पहुंचाया. रतन टाटा उस टाटा समूह के पितृ पुरुष बने, जो छह महाद्वीपों के 100 से अधिक देशों में काम करता है, और समाज के हर क्षेत्र में इसकी कंपनियां हैं. जिनमें ऊर्जा, ऑटोमोटिव, इंजीनियरिंग और आईटी कम्युनिकेशन शामिल हैं. टाटा कंपनियों में 800,000 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं. 29 सार्वजनिक रूप से सूचीबद्ध टाटा उद्यमों का संयुक्त बाजार पूंजीकरण 403 बिलियन अमेरिकी डॉलर है. रतन टाटा, टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी टाटा के दत्तक पोते नवल टाटा के बेटे थे.

कॉर्नेल विश्वविद्यालय से ऑर्टिटेक्ट और स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग में डिग्री और हार्वर्ड एडवांस्ड मैनेजमेंट प्रोग्राम जैसी योग्यताएं प्राप्त करने के बावजूद, रतन टाटा ने अपना करियर 1962 में टेल्को (अब टाटा मोटर्स) और फिर टाटा स्टील में काम करते हुए शुरू किया. जहां उन्होंने चूना पत्थर की खुदाई की और ब्लास्ट फर्नेस में टीम मेंबर के रूप में काम किया. 1981 तक रतन टाटा टाटा इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और जेआरडी के उत्तराधिकारी बन गए. 1991 से 2012 में अपने रिटायरमेंट तक वो टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के अध्यक्ष बने रहे. उनके कार्यकाल के दौरान, समूह का राजस्व बढ़ा, जो 2011-12 में कुल 100 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक हो गया था.

कारोबार को दी नई ऊंचाईएक दूरदर्शी व्यक्ति के रूप में, उनके मार्गदर्शन में कंपनी अपने ‘रिवर्स कोलोनियलिज्म’ के लिए जानी गई, क्योंकि इसने 2000 में चाय कंपनी टेटली को 407 मिलियन अमेरिकी डॉलर में, 2007 में एंग्लो-डच कोरस ग्रुप को 12 बिलियन अमेरिकी डॉलर में और 2008 में जगुआर लैंड रोवर को 2.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर में खरीदा था. कंपनी ने दुनिया भर में होटल, केमिकल कंपनियों, संचार नेटवर्क और ऊर्जा प्रदाताओं को भी खरीदा. कंपनियों का अधिग्रहण करना और उन्हें बदलना टाटा के कारोबारी करियर की खासियत रही है और उनके मार्गदर्शन में टाटा समूह की किस्मत में उल्लेखनीय वृद्धि हुई. जमशेदजी टाटा ने 1868 में एक ट्रेडिंग कंपनी शुरू करके पारिवारिक व्यवसाय की शुरुआत की. इसके बाद उन्होंने एक कपड़ा मिल खोली. वही आगे चलकर देश का सबसे बड़ा व्यापारिक समूह बना.

दादी ने की परवरिश28 दिसंबर 1937 को बॉम्बे, ब्रिटिश भारत (वर्तमान मुंबई) में जन्मे रतन टाटा, नवल टाटा और सूनी कमिसारीट के बेटे हैं. जब रतन टाटा 10 साल के थे, तब उनके मां-बाप अलग हो गए थे. उसके बाद उन्हें जेएन पेटिट पारसी अनाथालय के माध्यम से उनकी दादी नवाजबाई टाटा ने औपचारिक रूप से गोद ले लिया था. रतन टाटा का पालन-पोषण उनके सौतेले भाई नोएल टाटा (नवल टाटा और सिमोन टाटा के बेटे) के साथ हुआ. रतन टाटा ने कैंपियन स्कूल, मुंबई, कैथेड्रल और जॉन कॉनन स्कूल, मुंबई, बिशप कॉटन स्कूल, शिमला और रिवरडेल कंट्री स्कूल, न्यूयॉर्क शहर में शिक्षा प्राप्त की है. वह कॉर्नेल विश्वविद्यालय और हार्वर्ड बिजनेस स्कूल के पूर्व छात्र थे. रतन टाटा ने आज 9 अक्टूबर को 86 साल की उम्र में अंतिम सांस ली.

जीवन भर रहे अविवाहितजब किसी पारिवारिक व्यवसाय में करियर बनाया जाता है, तो अक्सर एक उत्तराधिकारी को जन्म देने का दबाव बहुत अधिक होता है, लेकिन रतन टाटा ने इस जरूरत का विरोध किया और अविवाहित रहे. कई लोगों ने उनके अविवाहित होने के कारणों पर अटकलें लगाई, अक्सर उनके माता-पिता की टूटी हुई शादी को दोष देते हैं. लेकिन उन्होंने खुलासा किया था कि एक बार उनकी शादी की योजना थी. उन्होंने फेसबुक पेज ‘ह्यूमंस ऑफ बॉम्बे’ के लिए एक पोस्ट में लिखा, “कॉलेज के बाद, मुझे एलए (लॉस एंजिल्स) में एक आर्किटेक्चर फर्म में नौकरी मिल गई, जहां मैंने दो साल तक काम किया. मुझे प्यार हो गया और मैं लगभग शादी करने वाला था. लेकिन उसी समय, मैंने वापस (भारत) आने का फैसला किया, कम से कम अस्थायी रूप से. क्योंकि मैं अपनी दादी से दूर था, जो लगभग सात साल से बहुत बीमार थीं. इसलिए मैं उससे मिलने वापस आया और सोचा कि जिस व्यक्ति से मैं शादी करना चाहता था, वह मेरे साथ भारत आएगी, लेकिन 1962 (चीन-भारत) युद्ध के कारण, उसके माता-पिता उसके इस कदम से सहमत नहीं थे, और रिश्ता टूट गया.”

मां-बाप के तलाक का झेला दर्दहालांकि एक युवा व्यक्ति के लिए प्रेम विवाह के बजाय अपनी दादी को चुनना अजीब लग सकता है, लेकिन रतन टाटा के मन में अपनी दादी के लिए बहुत सम्मान है. उनके माता-पिता के तलाक के नतीजों ने उन्हें दर्द और दिल का दर्द दिया, लेकिन इससे उन्हें जो सबक मिले, वे उनके चरित्र का हिस्सा बन गए. उन्होंने लिखा, “मेरी मां के दोबारा विवाह करने के तुरंत बाद, स्कूल के लड़के हमारे बारे में तरह-तरह की बातें करने लगे. लेकिन मेरी दादी ने हमें हर कीमत पर गरिमा बनाए रखना सिखाया, एक ऐसा मूल्य जो आज तक मेरे साथ है. इसमें ऐसी स्थितियों से दूर रहना शामिल था, जिनके खिलाफ हम अन्यथा लड़ सकते थे.”

सिद्धांतों से नहीं किया समझौताहालांकि, ऐसे कई मौके आए हैं जब रतन टाटा ने अपनी बात पर अड़े रहकर लड़ाई लड़ी. जब उन्होंने 2012 में 75 साल की उम्र में कंपनी चलाने से इस्तीफा दे दिया, जैसा कि फर्म के संविधान के अनुसार था. उसके बाद एक नए अध्यक्ष की जरूरत थी. साइरस मिस्त्री को इसलिए चुना गया क्योंकि उनके पिता पल्लोनजी मिस्त्री भी इसी वंश के थे, जिनकी टाटा व्यवसाय में 18.5 प्रतिशत हिस्सेदारी थी. टाटा परिवार से विवाह के नाते (साइरस की बहन आलू ने टाटा के सौतेले भाई नोएल से शादी की थी), यह एकदम सही लग रहा था.

साइरस को किया बर्खास्तदोनों परिवारों के बीच सदियों पुराने संबंध तब खराब हो गए जब 2016 में साइरस को बर्खास्त कर दिया गया. साइरस का दावा था कि उन्हें गलत तरीके से हटाया गया था. उन्होंने कंपनी की संरचना और रतन टाटा दोनों की आलोचना की और मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा. जहां जज ने टाटा समूह के पक्ष में फैसला सुनाया. फैसले से खुश रतन टाटा ने कहा था कि, “मेरी ईमानदारी और समूह के नैतिक आचरण पर लगातार हमलों” के बाद उन्हें दोषमुक्त किया गया.

"उद्योग जगत" "टाटा समूह" "अनमोल रत्न" "टाटा ग्रुप" "रतन नवल टाटा" "समाज सेवा" "पुण्य आत्मा" "ब्रीच कैंडी अस्पताल" "The Man" "END OF AN ERA" "Bharat Ratna" "The Greatest" "The Titan" "The Myth" "The Icon" "Breach Candy Hospital" "Industrialist" "Kohinoor" "Diamond" "Visionary"


29/01/2024

कर्तव्य निस्ठ पग पर दृणता से हस्ते हस्ते दे बलिदान नतमस्तक हैं हम सब मिलकर बार-बार उनको प्रणाम .... पंक्तियां कहकर कवि ने किया अंतिम प्रणाम ।

मौत का Live Video, मंच पर कविता पढ़ते समय से कवि की गई जान

28/01/2024

वीडियो में देखा जा सकता है कि राहत, नौकर के बाल पकड़ते हैं, इसके बाद हाथ में चप्पल लेकर उसके सिर पर जोर-जोर से मारते हैं. नौकर डरकर दूर जाता है तो वो उसके पास जाते हैं, फिर पूछते हैं कि आखिर शराब की बोतल कहां गई?

27/01/2024

छत्तीसगढ़ से लगे ओड़िसा राज्य में शुक्रवार शाम को जगदलपुर-जैपोर नेशनल हाईवे में बीजापुट के पास हुए एक भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गयी है, जबकि 9 लोग घायल हो गए हैं

12.01.24
12/01/2024

12.01.24

03/01/2024

Address

Gwalior
474005

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when CB Trending News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to CB Trending News:

Share