Porsa Live

Porsa Live अपने आस पास की घट रही घटनाओं की जानकारी देने के लिये संपर्क कर सकते है, 9425359161
(8)

13/08/2026

चौराहे पर बनी शराब की दुकान बनी आमजन के लिये मुशीबत, आये दिन जाम में फस रहे आमजन,

13/08/2026

रेत माफियाओं के हौसले बुलंद, या पुलिस की मेहरबानी... ???

ग्वालियर। शहर में एक बार फिर ओवरलोड रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। ताजा मामला थाना हजीरा क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां थाने से महज 300 से 400 मीटर की दूरी पर गलियों में ओवरलोड रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली देखी गई।
बताया जा रहा है कि मामले की सूचना पुलिस प्रशासन को भी दी गई, लेकिन इसके बावजूद ट्रैक्टर-ट्रॉली की आवाजाही पर तत्काल कोई प्रभावी कार्रवाई नजर नहीं आई। खास बात यह है कि कुछ दिन पहले तक पुलिस की सख्ती के चलते बिना नंबर और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई की जा रही थी, लेकिन अब वही ट्रैक्टर-ट्रॉलियां बिना नंबर और ओवरलोड रेत के साथ खुलेआम सड़कों और गलियों में दौड़ती नजर आ रही हैं।
ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि आखिर कार्रवाई का डर खत्म कैसे हो गया? क्या रेत माफियाओं के हौसले फिर बुलंद हो गए हैं, या जिम्मेदारों की नजरों के सामने ही नियमों �

13/08/2026
क्या आपके आस पास ऐसा हुआ....???
13/08/2026

क्या आपके आस पास ऐसा हुआ....???

कौन होगा उम्मीदवार... ???
13/08/2026

कौन होगा उम्मीदवार... ???

12/08/2026

यूजीसी विधेयक के विरोध में करणी सेना की हुंकार, 23 अगस्त को दिल्ली में महापंचायत,

ग्वालियर। यूजीसी विधेयक के विरोध को लेकर करणी सेना ने आंदोलन का ऐलान किया है। इसी संबंध में करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत ने ग्वालियर के खटूश्याम होटल में विशेष प्रेस वार्ता आयोजित कर आंदोलन की आगामी रणनीति की जानकारी दी।
प्रेस वार्ता में डॉ. राज शेखावत ने बताया कि यूजीसी विधेयक के विरोध में 23 अगस्त को दिल्ली में महापंचायत आयोजित की जाएगी। उन्होंने समाज के लोगों से बड़ी संख्या में महापंचायत में पहुंचकर अपनी आवाज बुलंद करने का आह्वान किया, करणी सेना ने स्पष्ट किया कि यूजीसी विधेयक को लेकर संगठन अपनी आपत्तियों और मांगों को मजबूती से सरकार के सामने रखेगा। महापंचायत के माध्यम से आंदोलन को व्यापक रूप देने की तैयारी की जा रही है।

अब देखना होगा कि 23 अगस्त को दिल्ली में होने वाली महापंचायत में कितनी बड़ी संख्या में लोग जुटते हैं और यूजीसी विधेय

सामाजिक-सांस्कृतिक संस्थाओं के काम पर उठे सवाल, कौन कर रहा है वास्तव में समाजसेवा...?भोपाल- क्षेत्र में सामाजिक और सांस्...
12/08/2026

सामाजिक-सांस्कृतिक संस्थाओं के काम पर उठे सवाल, कौन कर रहा है वास्तव में समाजसेवा...?

भोपाल- क्षेत्र में सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़ी कई संस्थाएं सक्रिय हैं। लेकिन अब सवाल यह उठ रहा है कि इनमें से कितनी संस्थाएं वास्तव में समाजहित में जमीनी स्तर पर काम कर रही हैं और कितनी संस्थाएं केवल भुगतान या किसी अन्य उद्देश्य से संचालित हो रही हैं, समाज में लगातार कार्यक्रम, सम्मान समारोह और सांस्कृतिक आयोजन देखने को मिलते हैं। ऐसे में आमजन के बीच यह चर्चा भी तेज है कि संस्थाओं की वास्तविक सामाजिक भूमिका क्या है और उनके कार्यों का लाभ आम लोगों तक कितना पहुंच रहा है।
सवाल यह भी है कि संस्था के नाम पर होने वाले आयोजनों के पीछे उद्देश्य समाजसेवा है या केवल प्रचार-प्रसार और आर्थिक लाभ?
जरूरत है कि संस्थाओं के कार्यों, उनके सामाजिक योगदान और गतिविधियों का निष्पक्ष मूल्यांकन किया जाए, ताकि वास्तविक रूप से समाज के लिए काम करने वाली संस्थाओं को पहचान और प्रोत्साहन मिल सके।
आपकी नजर में कौन-सी संस्था वास्तव में समाज और संस्कृति के लिए काम कर रही है?

अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।

12/08/2026

देर रात शराब बिक्री पर पुलिस से अभद्रता! फूलबाग कलारी का वीडियो आया सामने,

ग्वालियर के थाना पड़ाव क्षेत्र अंतर्गत फूलबाग कलारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें देर रात शराब बिक्री को लेकर पुलिसकर्मियों और शराब ठेकेदार से जुड़े लोगों के बीच विवाद होता दिखाई दे रहा है, वीडियो में आरोप है कि निर्धारित समय के बाद शराब बिक्री को लेकर पुलिसकर्मी दुकान बंद कराने पहुंचे, लेकिन वहां मौजूद लोगों द्वारा पुलिसकर्मियों के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया गया और अश्लील गालियां तक दी गईं।
सवाल यह है कि जब निर्धारित समय के बाद शराब बिक्री पर रोक है, तो देर रात तक शराब की बिक्री आखिर कैसे जारी रहती है? और यदि पुलिसकर्मी दुकान बंद कराने या कार्रवाई करने पहुंचते हैं, तो उनके साथ इस तरह का व्यवहार क्यों किया जाता है?

अब देखना होगा कि वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस और आबकारी विभाग क्या कार्रवाई करते हैं और देर रात तक शराब बिक्री पर कब तक रोक

Address

GS Plaza Surya Mandir Road, Gole Ka Mandir Rd
Gwalior
474005

Opening Hours

Monday 10am - 7pm
Tuesday 10am - 7pm
Wednesday 10am - 7pm
Thursday 10am - 7pm
Friday 10am - 7pm
Saturday 10am - 7pm
Sunday 12am - 8pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Porsa Live posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share