10/05/2026
ACS संजय दुबे के निरीक्षण और दौरे के बाद होश में आए ग्वालियर नगर निगम के कमिश्नर और अधिकारी..
नाला एवं सीवर सफाई के लिए निगमायुक्त सख्त, बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश
ग्वालियर। शहर के सभी नालों एवं सीवर लाइनों को वर्षा पूर्व प्लान बनाकर सफाई करें इसके साथ ही सभी अपर आयुक्त भ्रमण कर नाला एवं सीवर सफाई के कार्य की प्रॉपर मॉनिटरिंग करे। उकताशय के निर्देश निगमायुक्त श्री संघ प्रिय ने नाला एवं सीवर सफाई की समीक्षा बैठक लेकर संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में अपर आयुक्त श्री टी प्रतीक राव, श्री प्रदीप तोमर, श्री मुनीश सिकरवार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में निगमायुक्त श्री संघ प्रिय ने निर्देशित किया कि सभी अधिकारी विधानसभा वार नालों की सफासेई की विस्तृत कार्य योजना तैयार करें। योजना में यह स्पष्ट किया जाए कि कौन-सा नाला बड़ा है अथवा छोटा, उसकी सफाई मशीनों से होगी या मैन्युअल तरीके से, तथा उसे साफ करने में कितना समय लगेगा। इसके साथ ही आवश्यक मशीनरी एवं मैनपावर का भी विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने यह भी कहा कि जिन नालों पर अतिक्रमण है, उनकी सूची तैयार कर प्रभावी कार्रवाई की जाए ताकि बरसात के दौरान जल निकासी में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। साथ ही पिछले वर्ष जिन क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनी थी, उन स्थानों को चिन्हित कर विशेष अभियान चलाते हुए नालों की सफाई एवं अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
सीवर व्यवस्था की समीक्षा करते हुए निगमायुक्त ने निर्देश दिए कि जहां-जहां सीवर लाइनें क्षतिग्रस्त हैं, वहां प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कार्य कराया जाए। साथ ही चिन्हित किए गए 94 पॉइंट्स के लिए विस्तृत कार्य योजना तैयार कर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने निर्देशित किया कि बारिश से पहले शहर की सभी सीवर लाइनों की समुचित सफाई का व्यापक प्लान तैयार किया जाए।
बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि जिन स्थानों पर बारिश के दौरान पंप लगाने की आवश्यकता पड़ती है, उनकी सूची तैयार की जाए। साथ ही जहां सीवर का गंदा पानी नालों में बह रहा है तथा संबंधित नालों की सफाई नहीं हुई है, उन स्थानों की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए। निगमायुक्त ने सभी उपयंत्रियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित भ्रमण कर सीवर सफाई कार्यों की निगरानी करने के निर्देश दिए।
उन्होंने यह भी कहा कि जहां गोबर अथवा डेयरी अपशिष्ट के कारण सीवर लाइनें चोक हो रही हैं, वहां संबंधित डेयरी संचालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जाए।
बैठक में पेयजल व्यवस्था को लेकर भी समीक्षा की गई। निगमायुक्त ने नलकूप खनन एवं संधारण से संबंधित सभी कार्यों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही शहर के सार्वजनिक स्थलों पर स्थापित शीतल जल प्याऊ नियमित रूप से चालू रखने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।
#ग्वालियरनगरनिगमकमिश्नर
#नगरनिगमकमिश्नर #ग्वालियरसीवरसफाईअभियानबैठक
ंजयदुबेकाग्वालियरदौरा