13/08/2026
मोहन यादव राज में भ्रष्टाचारियों को मिली पत्रकारों की पिटाई की खुली छूट
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के राज में सच्चाई और पत्रकारिता की आवाज को कैसे कुचला जा रहा है, यह बात किसी से छुपी नहीं है।अभी ताजा मामला ग्वालियर के जिला पंजाब कार्यालय का है, जहां पर कुछ पत्रकार लगातार वहां चल रहे अवैध वसूली और भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को प्रसारित कर रहे थे। जिला पंजीयक अशोक शर्मा के संरक्षण में उप पंजीयक ने अपने पाले हुए प्राइवेट गुंडों के साथ मिलकर दो पत्रकारों की घेर कर पिटाई की।उनके साथ जमकर बर्बरता की। यह सब यह भ्रष्ट अधिकारी इसलिए कर सके क्योंकि इनको पता है कि सरकार का इनको संरक्षण है, सरकार इनके विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं करेगी। सत्ता के संरक्षण के चलते ही तमाम विभागों में भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है। जिला पंजीयक कार्यालय में तो सरकारी जमीनों की भी रजिस्ट्री तक हो जाती है और कोई इल्कुल्त तक नहीं उठाता। यदि भ्रष्टाचार की बात करें तो जिला पंजीयक कार्यालय सबसे अब्बल दर्जे पर नजर आएगा।