Fact News

Fact News Fact News पर सबसे तेज व सटीक खबरें. ग्वालियर की खबरों से अपडेट रहने पेज को फॉलो करें।

13/05/2026

#ग्वालियर के गोपाचल पर्वत पर पूजा-अर्चना को लेकर विवाद। आरोप है कि कथित मंत्री अजीत वरैया ने पुजारियों और श्रद्धालुओं को पूजा करने से रोका और विरोध करने पर मारपीट की, जिसमें श्रद्धालु डी.के. जैन की आंख में गंभीर चोट आई। घटना के विरोध में आज बुधवार को दूसरे दिन श्रद्धालुओं का गुस्सा फूट पड़ा। अजीत वरैया डंडा लेकर पहुंचे, इसी बीच झूमाझटकी और जमकर मारपीट हुई।🫩

07/05/2026

दिनदहाड़े अपहरण की कहानी निकली ‘स्क्रिप्टेड ड्रामा’

ग्वालियर में लॉ छात्रा के कथित अपहरण मामले में बड़ा ट्विस्ट सामने आया है। जिस घटना को दिनदहाड़े किडनैपिंग बताकर सनसनी फैलाई गई थी, वह अब प्रेम प्रसंग और पारिवारिक विवाद से जुड़ा मामला निकल रहा है। उधर, जिस कार से कथित अपहरण बताया गया था, वह यूपी के जालौन से बरामद होने की खबर है। ये वीडियो सामने आने के बाद पुलिस भी अब पूरे मामले को फर्जी अपहरण और सुनियोजित ड्रामे के एंगल से जांच रही है।

06/05/2026


06/05/2026

आईपीएस असित यादव को आप भी सुने.

05/05/2026

*जलालपुर के जंगल में डकैती की योजना बना रहे 06 बदमाशों को पुरानी छावनी पुलिस ने अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार*

🔴 *बदमाशों के कब्जे से 315 बोर के 03 देशी कट्टा व 315 बोर के 05 जिंदा राउण्ड एवं दो छुरा तथा उनके 05 मोबाइल जप्त किये।*

ग्वालियर। 05.05.2026 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर जिले में बदमाशों की धरपकड़ हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 04.05.2026 को रात में थाना पुरानी छावनी पुलिस को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि कुछ बदमाश कंजर डेरा के सामने जलालपुर के जंगल में बैठकर कोई वारदात करने का प्लान कर रहे है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर से अति0 पुुलिस अधीक्षक(पूर्व) श्रीमती विदिता डागर(भापुसे) द्वारा थाना पुरानी छावनी पुलिस की टीम बनाकर मुखबिर सूचना की तस्दीक कराकर बदमाशों के खिलाफ कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी महाराजपुरा श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार(रापुसे) के मार्गदर्शन में इंचार्ज थाना प्रभारी पुरानी छावनी उप निरी. प्रदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मुखबिर के बताये स्थान कंजर डेरा के सामने जलालपुर के जंगल में पहुँचे और झाडियों में छुपकर देखा तो कुछ बदमाश आपस में चर्चा कर रहे थे कि पप्पू चौहान जलालपुर के घर पर बहुत माल है, चलकर डकैती डालते हैं। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों की घेराबंदी कर उन्हे धरदबोचा और उनके नाम व पता पूछे तो उन्होने अपने-अपने नाम 1. टेनीराम उर्फ टीटू लोधी 2. कौशल कुमार उपाध्याय 3. अयान मोहम्मद 4. सचिन सिंह तोमर 5. अंशुल त्यागी 6. आमिर उर्फ लालू खान बताये।

थाना पुरानी छावनी पुलिस द्वारा अभिरक्षा में लिये गये बदमाशों की गई पूछताछ में उन्होने बताया कि आर्पित यादव निवासी जलालपुर व रहमान खान निवासी मोतीझील, हम लोगांे को अर्टिका कार क्रमांक एमपी07-एएफ-4878 से कंजर डेरा के सामने जलालपुर के जंगल में छोड़कर चले गये थे और हम लोग पप्पू चौहान निवासी जलालपुर के घर की रैकी कर रहे थे और रात में हम लोगों की पप्पू चौहान के घर पर डकैती डालने की योजना थी।

पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाशी लेने पर आरोपी अंशुल त्यागी से एक 315 बोर का कट्टा मय एक 315 बोर का जिन्दा राउन्ड व एक सैमसंग कम्पनी का मोबाइल, आरोपी लालू उर्फ आमिर खान से एक 315 बोर का कट्टा मय एक 315 बोर का जिन्दा राउन्ड, आरोपी टेनीराम उर्फ टीटू लोधी के कब्जे से एक 315 बोर का कट्टा मय एक 315 बोर का जिन्दा राउन्ड व एक मोटोरोला कम्पनी का मोबाइल, आरोपी अयान मोहम्मद के कब्जे से एक धारदार लोहे का छुरा व एक ओप्पो कम्पनी का मोबाइल, आरोपी सचिन सिंह तोमर के कब्जे से एक छुरा मुठिया वाला व एक रेडमी कम्पनी का मोबाइल तथा आरोपी कौशल कुमार के कब्जे से दो 315 बोर के जिन्दा राउन्ड व एक वीवो कम्पनी का मोबाइल को विधिवित जप्त किया गया।

थाना पुरानी छावनी पुलिस द्वारा उक्त बदमाशों के खिलाफ अप0क्र0 173/26 धारा 310(4), 310(5) बीएनएस, 25/27, 25(2) आर्म्स एक्ट एवं 11/13 एमपीडीपीके एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर विधिवत गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये बदमाशों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है एवं फरार आरोपी अर्पित यादव व रहमान खान की तलाश की जा रही है।

*गिरफ्तार बदमाश*:-
1. टेनीराम उर्फ टीटू लोधी पुत्र डाबर सिंह उम्र 23 साल निवासी कोडियागंज थाना अकराबाद जिला अलीगढ (उ.प्र.)
2. कौशल कुमार उपाध्याय पुत्र राकेश कुमार उम्र 23 साल निवासी ग्राम दारानगर थाना अलापुर जिला बधायुं (उ.प्र.),
3. अयान मोहम्मद पुत्र एहसान मोहम्मद उम्र 20 साल निवासी दरगाह के पास कृष्णानगर पहाड़िया मोतीझील थाना पुरानी छावनी जिला ग्वालियर
4. सचिन सिंह तोमर पुत्र रमेश सिंह तोमर उम्र 22 साल निवासी ग्राम बडी कौथर थाना पोरसा जिला मुरैना हाल शिवशक्ती नगर मोतीझील बहोडापुर जिला ग्वालियर
5. अंशुल त्यागी पुत्र श्रीकांत त्यागी उम्र 22 साल निवासी ग्राम चन्दोखर थाना पोरसा जिला मुरैना हाल क्वाटर नं. 6 पुलिस लाईन हजीरा ग्वालियर
6. आमिर उर्फ लालू खान पुत्र अकबर उम्र 20 साल निवासी भोईपुरा मोहल्ला थाना पुरानी छावनी जिला ग्वालियर


05/05/2026

कलेक्टर श्रीमती चौहान ने जनगणना कार्य का किया निरीक्षण

अपनी मौजूदगी में न्यू दर्पण कॉलोनी के एक मकान की कराई ऑनलाइन गणना

प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर 34 बिंदुओं में भरी जा रही है ऑनलाइन जानकारी

ग्वालियर 05 मई 2026/ ग्वालियर जिले में भी जनगणना कार्य निदेशालय द्वारा निर्धारित जनगणना कार्यक्रम के तहत जनगणना का प्रथम चरण जारी है। कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान ने मंगलवार को शहर में चल रहे जनगणना कार्य का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने न्यू दर्पण कॉलोनी क्षेत्र में प्रगणकों द्वारा की जा रही जनगणना की वस्तुस्थिति जानी। साथ ही प्रगणक श्रीमती नीलम राजपूत के साथ मकान नं. एमआईजी-1362 न्यू दर्पण कॉलोनी पहुँचकर श्री दिनेश कुमार शर्मा के घर की ऑनलाइन गणना कराई। इस अवसर पर एसडीएम श्री अतुल सिंह भी उनके साथ थे।
कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान ने न्यू दर्पण कॉलोनी क्षेत्र की प्रगणक श्रीमती नीलम राजपूत व श्री बृजेश द्वारा जनगणना के लिये बनाए गए नजरी-नक्शा देखे। साथ ही इस नक्शे के आधार पर अब तक की गई मकानों की गणना की जानकारी ली। प्रगणक नीलम राजपूत द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप जनगणना के कार्य को अंजाम दिया जा रहा है। उन्होंने अपने क्षेत्र के 118 मकानों में से 19 की गणना पूर्ण कर ली है। इसी तरह प्रकणक श्री बृजेश द्वारा भी अपने क्षेत्र के 16 मकानों की गणना की जा चुकी है।


05/05/2026

एथनॉल वाली पेट्रोल ने बढ़ाई मुसीबत
अचानक स्कूटी का एक्सीलेटर ने पकड़ी रफ्तार , हुआ हादसा


ग्वालियर शहर में सुबह हुई बारिश से लोगों को राहत मिली.
05/05/2026

ग्वालियर शहर में सुबह हुई बारिश से लोगों को राहत मिली.


चैकोबरी न्यूट्रीशन प्राइवेट लिमिटेड से अनाधिकृत 77 कमर्शियल गैस सिलेंडर जब्तग्वालियर। एलपीजी गैस सिलेण्डरों को लेकर कलेक...
05/05/2026

चैकोबरी न्यूट्रीशन प्राइवेट लिमिटेड से अनाधिकृत 77 कमर्शियल गैस सिलेंडर जब्त
ग्वालियर। एलपीजी गैस सिलेण्डरों को लेकर कलेक्टर श्रीमती रूचिका चैहान के निर्देशों के परिपालन में खादय विभाग की टीम ने चैकोबरी न्यूट्रीशन प्राइवेट लिमिटेड महाराज पूरा इंडस्ट्रियल एरिया पिंटो पार्क की जांच की। जांच के दौरान मौके से 77 अनाधिकृत कमर्शियल गैस सिलेंडर मिले। इन सभी सिलेण्डरों को खादय विभाग की टीम ने जब्त कर राजा गैस डीलर के सुपूर्द किए हैं।
ग्वालियर में कमर्शियल गैस सिलेंडर को लेकर कलेक्टर श्रीमती रूचिका चैहान ने निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों के परिपालन में कमर्शियल स्थलों पर गैस सिलेण्डरों की जांच की जा रही है। सोमवार को जिला आपूर्ति नियंत्रक श्री अरविंद सिंह भदौरिया के नेतृत्व में खादय विभाग की टीम ने चैकोबरी न्यूट्रीशन प्राइवेट लिमिटेड की जांच की। जांच के दौरान मौके से अनाधिकृत 77 कमर्शियल गैस सिलेंडर टीम ने जब्त किए। जांच के दौरान सहायक आपूर्ति अधिकारी श्री महावीर सिंह राठौर और कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री कुलदीप सिंह राजावत उपस्थित रहे।











शुभ मंगलवार.       हनुमान जी महाराज की यह प्राचीन प्रतिमा ग्वालियर से 25 किलोमीटर दूर आंतरी के पास ग्राम ऐराया में स्थित...
05/05/2026

शुभ मंगलवार.
हनुमान जी महाराज की यह प्राचीन प्रतिमा ग्वालियर से 25 किलोमीटर दूर आंतरी के पास ग्राम ऐराया में स्थित है.

Fact News

Address

Gwalior
Gwalior
474009

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Fact News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share