G ONE news

G ONE news We are serving for news and entertainment.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान हो गया है और टीम की कप्तानी शुभमन गिल को सौ...
04/10/2025

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान हो गया है और टीम की कप्तानी शुभमन गिल को सौंपी गई है. लेकिन सबके मन में एक सवाल आ रहा है कि क्या रोहित शर्मा ODI कप्तानी से खुद हटे या हटाए गए? इस सवाल पर BCCI की तरफ से बिल्कुल साफ जवाब तो नहीं मिला लेकिन चीफ सेलेक्टर अजित अगरकर के बयान ने कुछ हद तक तस्वीर साफ कर दी है!

उनका कहना है कि "तीनों प्रारूपों के लिए तीन अलग-अलग कप्तान रखना व्यावहारिक रूप से असंभव है. वनडे क्रिकेट इस समय सबसे कम खेला जाने वाला फॉर्मेट है. हमारा ध्यान आगामी टी20 विश्व कप पर है. गिल को एडजस्ट होने के लिए समय देना चाहते हैं"

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की शताब्दी वर्ष के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के डॉ. अम्बेडकर अंतर्राष्ट्...
01/10/2025

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की शताब्दी वर्ष के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के डॉ. अम्बेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में आयोजित समारोह में विशेष रूप से डिज़ाइन किया गया डाक टिकट और 100 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया.

2025 एशिया कप में टीम इंडिया का विजयरथ जारी है. सुपर-4 के अपने अंतिम मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका को सुपर ओवर में मात ...
27/09/2025

2025 एशिया कप में टीम इंडिया का विजयरथ जारी है. सुपर-4 के अपने अंतिम मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका को सुपर ओवर में मात दी. टीम इंडिया ने इस मैच में पहले खेलने के बाद 20 ओवर में 5 विकेट पर 202 रन बनाए थे. जवाब में श्रीलंका की टीम भी निर्धारित ओवरों में 5 विकेट पर 202 रन ही बना सकी. श्रीलंका के लिए पथुम निसांका ने 58 गेंद में 107 रनों की शतकीय पारी खेली. इसके बाद दोनों टीमों के बीच 2025 एशिया कप का पहला सुपर ओवर खेला गया. सुपर ओवर में श्रीलंका की टीम सिर्फ दो रन ही बना पाई. इसके बाद भारत ने तीन गेंद में ही मैच जीत लिया. इस तरह टीम इंडिया 2025 एशिया कप में अजेय रही.

दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए एशिया कप सुपर-4 के बेहद अहम मैच में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 11 रन से...
26/09/2025

दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए एशिया कप सुपर-4 के बेहद अहम मैच में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 11 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने एशिया कप के फाइनल में जगह बना ली है, जहां 28 सितंबर को उसका सामना भारत से होगा.

ग्वालियर: ट्रॉले की टक्कर से पूर्व रिसॉर्ट मैनेजर की दर्दनाक मौत, चालक फरार
25/09/2025

ग्वालियर: ट्रॉले की टक्कर से पूर्व रिसॉर्ट मैनेजर की दर्दनाक मौत, चालक फरार

24/09/2025

नवरात्र के दौरान गोमांस पर जीरो टैक्स का नोटिफिकेशन जारी होते ही मध्य प्रदेश की सियासत में हलचल मच गई है। राजनीतिक दलों और संगठनों ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरा, जिससे विवाद और तेज हो गया।

नवरात्र गोमांस टैक्स, मध्य प्रदेश राजनीति, जीरो टैक्स नोटिफिकेशन, नवरात्र विवाद, गोमांस टैक्स विवाद, मप्र सियासत, धार्मिक विवाद, गोमांस पर राजनीति

#गोमांसविवाद

ग्वालियर में BJP नेता व पूर्व पार्षद के घर चोरी, 12 साल से काम कर रहा नौकर 5 लाख के गहने-नकदी लेकर फरार                 ...
20/09/2025

ग्वालियर में BJP नेता व पूर्व पार्षद के घर चोरी, 12 साल से काम कर रहा नौकर 5 लाख के गहने-नकदी लेकर फरार

18/09/2025

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में जज बढ़ने का असर: ग्वालियर बेंच सबसे आगे, 34 दिनों में 1280 मामलों का निपटारा

ग्वालियर में शासकीय अस्पताल की बिजली गुल, सर्वर डाउन होने से ढाई घंटे तक मरीज परेशान
16/09/2025

ग्वालियर में शासकीय अस्पताल की बिजली गुल, सर्वर डाउन होने से ढाई घंटे तक मरीज परेशान

एशिया कप 2025 का छठा मैच आज भारत-पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्त...
15/09/2025

एशिया कप 2025 का छठा मैच आज भारत-पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को एकतरफा शिकस्त दी और 7 विकेट से मैच जीता. वहीं बता दें कि जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीत को पहलगाम आतंकी हमले के शहीदों और उनके परिवारों को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि “हम शहीदों और उनके परिवारों के साथ खड़े हैं। यह जीत हम अपने सशस्त्र बलों को समर्पित करते हैं।”

Address

City Center
Gwalior
474001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when G ONE news posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share