Digital Gwalior News

Digital Gwalior News से लेकर देश विदेश की "बड़ी खबर" आपकी उंगलियों पर! और हेतु संपर्क करें मुख्य न. 9131722185, 9752637698

📰 Digital Gwalior News – हर खबर आपकी उंगलिओ पर !

डिजिटल ग्वालियर न्यूज़ एक आधुनिक Digital Gwalior Platforms है, जो मुख्य रूप से ग्वालियर और मध्य प्रदेश के साथ-साथ भारत और विश्व स्तरीय समाचार को भी व्यापक रूप से कवर करता है। हम 31 मई 2023 से सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफ़ॉर्म्स पर आधिकारिक रूप से सक्रिय हैं।

हमारा उद्देश्य विश्वसनीय, ताज़ा और जनहित से जुड़ी खबरें सोशल मीडिया के माध्यम से तुरंत आप

तक पहुंचाना है।

📡 हमारे प्लेटफॉर्म्स:
हमारी उपस्थिति इन सोशल मीडिया चैनलों पर है:

फेसबुक

इंस्टाग्राम

यूट्यूब

ट्विटर (X)

टेलीग्राम

और अन्य डिजिटल प्लेटफार्म्स

🧑‍💼 हमारी टीम:
मुख्य संपादक: इंजीनियर संदीप कुशवाह

कंटैंट रायटर: शिल्पा अग्रवाल

रिपोर्टर: गौरव कुशवाह

कैमरामैन: रमेश यादव

ग्वालियर में रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी गौरव कुशवाह और कैमरामैन रमेश यादव के पास है।

📞 संपर्क करें:
अगर आपको किसी खबर से आपत्ति हो, तो हमसे सीधे संपर्क करें:

मोबाइल/व्हाट्सएप: 9131722185

स्थानीय संवाददाता से संपर्क:

गौरव कुशवाह: 9752637698

📢 विज्ञापन के लिए:
अगर आप हमारे चैनल पर विज्ञापन देना चाहते हैं, तो हम आपको किफायती दरों में प्रमोशन, बिज़नेस एडवरटाइजिंग, प्रोडक्ट व सर्विस प्रमोशन की सुविधा प्रदान करते हैं।

09/07/2026

गुरुवार को कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण वे हो और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस ने जिलेभर में देर रात बड़े स्तर पर कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया। इस विशेघ अभियान के दौरान लंबे समय से फरार चल रहे 222 आरोधियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुंचाया। वहीं सें जिलेभर में 270 हिस्ट्रीशीटरों और चिन्हित बदमाशों के धरों पर भी अचानक पहुंचकर उनकी गतिाधियों की गहन जांच की गई। अपराधिक तत्वों में हड़कंप मचा देने वाले इस अभियास्में शहर और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों की पुलिस टीमें सक्रिय रहीं।

अभियान के दौरान कई स्थानों पर दबिश दी गई, संदिम्थोंने से पुछताछ की गई और आवश्यक कानूनी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकनिवों धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में जिले के सभी पुलिस बलों ने समन्वय बनाकर यह कार्रवाई की। पुलिस ने स्पष्ट किया कि आरोय और ारत्म फैलाने वात्त्रो के खिलतफ सख्ती जारी रहेगी। गनारीर्खा खों की स्रव्या औरो स्वम्‌गे वयवरचा व्ान रखते के लिए इसें इस प्रत्कार के अश्वियान आगे भी लगात्तर जारी रहेगे। यही महीं, पुलिस ने आसजाने से अपील की कि हे बरसे याधियों की सुचना तूरंत पुलिस को दें ताकि अपराध पर अंकूश लगाया जा सके।

गुरुवार को मानसून ने ग्वालियर में दस्तक देकर गर्मी और उमस से बड़ीराहत दिलाई। सुबह से छाए घने बादल दोपहर में करीब 15 मिनट...
09/07/2026

गुरुवार को मानसून ने ग्वालियर में दस्तक देकर गर्मी और उमस से बड़ी

राहत दिलाई। सुबह से छाए घने बादल दोपहर में करीब 15 मिनट तक जमकर बरसे। बारिश और ठंडी हवाओं से मौसम सुहाना हो गया और लोगों को उमस भरी गर्मी राहत मिली। शहर के कईनिचले इलाकों में जलभराव भी हो गया, जिससे लोगेंकों आवागमन में परेशानी हुई। मौसम विभाग ने पहले ही ग्वालियर समेत आमयास के जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों तक इसी तरह बारिश का दौर जारी रह सकता है। जुलाई की शुरूआत के साथ ही ग्वालियर में मानसून पुरी तरह सक्रिय हो गया है। जुन में कन्गडोर मानसून के कारण लोगों को भीषण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा षा, लेग्वि वृकिन्म जुलाई के शुरूआती दिनों में लगातार हो रही बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। जिले में अब तक 179.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जबकि सामान्य बारिश 117.4 मिमी मानी जाती है। यानी ग्वालियर में सामाना से 53 प्रविसम सांधित वारिस सिवार्स दी गई है। बुधवार साम रउट मिर्स वारिश हिई। आ कवास नावम् स. 37. रि सियसे सेल्सियास सिरका २०.४ पिससरसा, उत्वक्ति वृवाम त्तास ताप्मान 25.5.6.डी मित्ले सेल्लियस रहा। दिन का तापमान सामान्य से 7.1 डिग्री सेल्सियस कम होने से लोगें कें मर्मा और डाम नम से कामही राहत मिली।

संभाग के अन्य जिलों में भी अच्छी बारिश देखने को मिली। भिंड में 176 मिमी, श्योपुर में 150.6 मिमी, मुरैना में 111.5 मिमी, दतिया में 10 मिमी और शिवपुरीं में 2 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसामग्मा ओरोसीवपुरी में रमिमी से सरिश्शश वर्म की सड़ों मई। ऐस मन्मे तोरे में विमोग रत्तो सौरे सतर्क रहने और जलभराव वाले क्षेत्रों सावधानी बरतने की अपील की है।

गोला का मंदिर थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जिसने दोस्ती, प्यार और शादी के झांसे के ब...
09/07/2026

गोला का मंदिर थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जिसने दोस्ती, प्यार और शादी के झांसे के बीच उसके विश्वास को तोड़ दिया। पुलिस जांच में हैरान करने वाला खुलासा हुआ है कि आरोपी युवक ने न केवल युवती से प्रेम संबंध बनाकर करीब एक साल तक उसका शारीरिक शोषण किया, बल्कि उससे गर्भवती होने के बाद यह सच छुपाया कि वह पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, 24 वर्षीय युवती थाटीपुर क्षेत्र की रहने वाली है और उसकी मुलाकात मार्च 2025 में वर्कआउट करने के दौरान ग्वालियर स्थित एक जिम में आरोपी युवक से हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों में दोस्ती हुई जो जल्द ही प्रेम संबंध में बदल गई। आरोपी ने शादी का वादा कर युवती से कई बार शारीरिक संबंध बनाए। दिसंबर 2025 में जब युवती उसे अलग-अलग जगहों पर ले जाने लगी तो पता चला कि आरोपी शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। युवती का आरोप है कि जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने दोहा-धुमका कर चुप रहने को कहा और संपर्क तोड़ लिया। कुछ समय बाद उसे अपनी गर्भावस्था का पता चला। पीड़िता ने साहस दिखाते हुए अपने परिजनों को पूरी बात बताई और फिर गोला का मंदिर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और कहा है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियी का कहना है कि इस तरह के मामलों में युवतियों को सावधान रहने और किसी भी संबंध में पूरी सच्चाई जाने बिना विश्वास न करने की सलाह दी जाती है। पीड़िता को मेडिकल सहायता और कानूनी मदद उपलब्ध कराई जा रही है।

ग्वालियर। मानसून के दौरान जिले में सर्पदंश के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। ग्वालियर के जयारोग्य चिकित्...
08/07/2026

ग्वालियर। मानसून के दौरान जिले में सर्पदंश के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। ग्वालियर के जयारोग्य चिकित्सालय (जेएएच) समूह के न्यू जेएएच अस्पताल की मेडिसिन आईसीयू में प्रतिदिन औसतन 4 से 5 सर्पदंश पीड़ित इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें जहरीले और गैर-जहरीले दोनों प्रकार के सांपों के काटने के मामले शामिल हैं। अस्पताल के अनुसार, अधिकांश मरीज ग्रामीण क्षेत्रों से आ रहे हैं।

मेडिसिन विभाग के डॉक्टरों ने बताया कि इस मानसून सीजन में अब तक 40 से अधिक सर्पदंश पीड़ितों का सफलतापूर्वक इलाज किया जा चुका है। समय पर अस्पताल पहुंचने के कारण अधिकांश मरीजों की जान बचाई जा सकी। कई मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं, जबकि कुछ का इलाज अभी मेडिसिन आईसीयू में जारी है।

बढ़ते मामलों को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने भी आवश्यक तैयारियां तेज कर दी हैं। अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुधीर सक्सेना ने सेंट्रल मेडिसिन स्टोर को निर्देश दिए हैं कि एंटी स्नेक वेनम (ASV) इंजेक्शन का पर्याप्त स्टॉक हर समय उपलब्ध रखा जाए, ताकि किसी भी मरीज का उपचार बिना देरी के शुरू किया जा सके।

मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. संजय धवले ने लोगों से अपील की है कि सांप काटने की स्थिति में झाड़-फूंक, तंत्र-मंत्र या घरेलू उपचार के भरोसे समय न गंवाएं। उन्होंने कहा कि मरीज को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाना चाहिए, क्योंकि समय पर इलाज मिलने से अधिकांश मामलों में मरीज की जान बचाई जा सकती है।

विशेषज्ञों ने बारिश के मौसम में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। खेतों, झाड़ियों, जलभराव वाले क्षेत्रों और अंधेरी जगहों पर जाते समय सावधानी रखें। रात में टॉर्च का उपयोग करें, खुले स्थान पर सोने से बचें तथा घर के आसपास साफ-सफाई बनाए रखें, ताकि सांपों के छिपने की संभावना कम हो।

डॉक्टरों का कहना है कि मानसून के दौरान जागरूकता, सतर्कता और समय पर चिकित्सकीय उपचार ही सर्पदंश से होने वाले गंभीर खतरे से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।

मानसून के आगमन के साथ ग्वालियर में सर्पदंश के मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है और शहर के प्रमुख अस्पतालों में...
08/07/2026

मानसून के आगमन के साथ ग्वालियर में सर्पदंश के मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है और शहर के प्रमुख अस्पतालों में रोजाना औसतन 4 से 5 मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। अधिकतर मरीज ग्रामीण क्षेत्रों से आ रहे हैं, जहां खेतों, झाड़ियों और जलभराव वाले इलाकों में सांपों का खतरा बढ़ गया है। इस मानसून सीजन में अब तक 40 से अधिक सर्पदंश पीड़ितों का उपचार किया जा चुका है, जिनमें जहरीले और गैर-जहरीले दोनों प्रकार के सांपों के शिकार लोग शामिल हैं। समय पर अस्पताल पहुंचने के कारण अधिकांश मरीजों की जान बचाई जा सकी है, जबकि कुछ मरीज अभी भी उपचाराधीन हैं। बढ़ते मामलों को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध रखने के निर्देश दिए हैं ताकि किसी भी मरीज का इलाज तुरंत शुरू किया जा सके। डॉक्टरों ने लोगों से झाड़-फूंक, तंत्र-मंत्र या घरेलू उपचार के भरोसे समय बर्बाद न करने और सीधे नजदीकी अस्पताल पहुंचने की अपील की है। विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश के मौसम में खेतों, झाड़ियों, लकड़ी के ढेर और जलभराव वाले स्थानों पर विशेष सावधानी बरतें, रात के समय टॉर्च का उपयोग करें, खुले स्थान पर सोने से बचें और घर के आसपास साफ-सफाई बनाए रखें ताकि सांपों के छिपने की संभावना कम हो। चिकित्सकों के अनुसार सतर्कता और समय पर इलाज ही सर्पदंश से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है तथा किसी भी लापरवाही से गंभीर स्थिति पैदा हो सकती है।

Gwalior railway station par ek dil ko chhu lene wali ghatna samne aayi hai jahan do chhote bhai-behan bheed ke beech apn...
08/07/2026

Gwalior railway station par ek dil ko chhu lene wali ghatna samne aayi hai jahan do chhote bhai-behan bheed ke beech apne pita se bichad gaye the, lekin Gwalior GRP police ne 'Operation Hamdard' ke tahat tatparta dikhate hue unhe unke parivar se suraksh*t mila diya hai. GRP thana prabhari Deepshikha Tomar ke anusar, ye bacche apne pita ke sath Uttar Pradesh ke Mahoba mein ek shadi samaroh se laut rahe the aur unhe Gwalior railway station se Delhi ke liye doosri train pakadni thi. Isi dauran bacchon ke pita mobile charger lene ke liye station se bahar gaye, lekin jab woh kafi der tak wapas nahi laute toh bacche ghabrakar rone lage. Station par niyamit jaanch ke dauran thana prabhari Deepshikha Tomar ki nazar in rote hue bacchon par padi, jinhone turant unhe apne sanrakshan mein liya, unhe shant karaya aur bacchon se unke parivar ke bare mein jankari jutayi. Bacchon dwara di gayi jankari ke aadhar par GRP ne Delhi mein unke padosiyon se sampark kiya aur video call ke jariye bacchon ki pehchan ki pushti karwayi. Padosiyon ki madad se parivar se sampark sthapit kiya gaya aur sabhi jankariyon ka satyapan karne ke baad GRP ne bacchon ke pita ko khoj nikala aur mangalwar ko dono bacchon ko unke pita ko suraksh*t saunp diya gaya. GRP adhikariyon ne bataya ki 'Operation Hamdard' ka mukhya uddeshya railway stations par bichde, lawaris ya sankat mein mile bacchon aur jarooratmando ko unke parijon tak suraksh*t pahunchana hai, aur is abhiyan ke tahat ab tak 8 se adhik bacchon ko unke parivar se milaya ja chuka hai jo ki police ki ek bohot badi aur sarahniya kamyabi hai.

ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र स्थित आर्मी कैंट (एमपीएच चौराहा) में रहने वाली सेना के एक कर्नल की पत्नी ऑनलाइन ठगी का शि...
08/07/2026

ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र स्थित आर्मी कैंट (एमपीएच चौराहा) में रहने वाली सेना के एक कर्नल की पत्नी ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गई। दिल्ली और आगरा टूर के लिए इंटरनेट पर होटल सर्च करते समय उन्होंने फर्जी वेबसाइट पर बुकिंग कर दी। खुद को होटल मैनेजर बताने वाले ठग ने एडवांस बुकिंग के नाम पर उनसे 50 हजार रूपये ट्रांसफर करा लिए। पैसे मिलते ही आरोपी ने उनका नंबर ब्लॉक कर दिया। घटना 4 जुलाई की है। शिकायत पर मुरार थाना पुलिस ने धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, जुही पापडेय अपने परिवार के साथ दिल्ली और आगरा यात्रा की तैयारी कर रही थीं। इंटरनेट पर होटल सर्च करते समय उन्हें 'कोटयार्ड बाय मैरियट' जैसी दिखने वाली एक फर्जी वेबसाइट मिली। वेबसाइट पर दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर सामने वाले ने खुद को होटल का मैनेजर हरीश अग्रवाल बताया। आरोपी ने पांच दिन के ठहरने का खर्च करीब 50 हजार रूपये बताया और एडवांस भुगतान की मांग की। उसकी बातों पर भरोसा कर जुही पाण्डेय ने अलग-अलग यूपीआई आईडी पर तीन किस्तों में कुल 50 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। रुपये मिलने के बाद जब उन्होंने बुकिंग की ख्सीद मांगी तो आरोपी टालमटोल करने लगा। कुछ देर बाद उसने उनका नंबर ब्लॉक कर दिया और मोबाइल बंद कर लिया। होटल से बात की तो पता चला कि वेबसाइट फर्जी थी और उनका कोई बुकिंग नहीं हुआ है। इसके बाद पीड़िता ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी वैखिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और वेबसाइट, यूपीआई आईडी और मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।

ग्वालियर की 23 वर्षीय युवती से दोस्ती और मदद के नाम पर विश्वास जीतने वाले युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। जानकारी के अन...
08/07/2026

ग्वालियर की 23 वर्षीय युवती से दोस्ती और मदद के नाम पर विश्वास जीतने वाले युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले युवती अपने परिवार के साथ करहिया स्थित गोलेश्वर मंदिर दर्शन करने गई थी, जहां लौटते समय उनकी गाड़ी रास्ते में खराब हो गई। सुनसान इलाके में फंसे परिवार की मदद के लिए एक राहगीर ने करहिया निवासी संतोष कुशवाह का मोबाइल नंबर दिया। संतोष अपनी चार पहिया गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचा और पूरे परिवार को सुरक्षित ग्वालियर तक छोड़ आया। इस घटना के बाद युवती और संतोष के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती हो गई। युवती उसे एक सच्चा दोस्त और मददगार मानने लगी। शनिवार रात युवती अपने पड़ोसी के भाई की शादी में शामिल होने डबरा पहुंची थी। इसी दौरान संतोष ने फोन कर मिलने की जिद की। भरोसा कर युवती शादी समारोह से बाहर आई तो आरोपी उसे बाइक पर बैठाकर नहर किनारे सुनसान रास्ते पर ले गया। वहां उसने जबरदस्ती करने की कोशिश की, कपड़े फाड़ने का प्रयास किया और अश्लील हरकतें करने लगा। युवती लगातार विरोध करती रही और मदद के लिए चीखती-चिल्लाती रही। तभी सड़क से गुजर रहे एक चार पहिया वाहन की तेज हेडलाइट और आहट से आरोपी घबरा गया और मौके से फरार हो गया। किसी तरह युवती वहां से निकलकर ग्वालियर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना बताई। इसके बाद महिला थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई। प्रारंभिक जांच के बाद मामला डबरा क्षेत्र का होने के कारण केस डायरी संबंधित थाने को भेज दी गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और पूरे मामले की जांच कर रही है।

07/07/2026

07/07/2026

ग्वालियर: ऑनलाइन गेम फ्री फायर की लत और गेमिंग आईडी के लालच से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 15 वर्षीय छात्र प्रिंस दोहरे पिछले सात दिनों से लापता है। परिजनों का आरोप है कि वह गेमिंग के दौरान बने बाहरी राज्यों के लोगों के संपर्क में आया था और गेम आईडी दिलाने व खरीद-बिक्री के बहाने उसे अपने जाल में फंसा लिया गया। परिवार के अनुसार, प्रिंस पिछले आठ वर्षों से फ्री फायर खेल रहा था और उसकी गेमिंग आईडी की अच्छी कीमत लगती थी। 30 जून की सुबह वह बिना बताए घर से निकला और आखिरी बार केरल से दिल्ली जाने वाली ट्रेन में देखा गया। पहले उसके साथ गए दोस्त ने दिल्ली जाने की बात कही, लेकिन बाद में खुद को कोलकाता में बताया, जिससे परिवार की चिंता और बढ़ गई। जांच के दौरान मोबाइल से कई फर्जी आईडी, व्हाट्सएप ग्रुप, कॉल रिकॉर्ड और संदिग्ध लेनदेन के सुराग मिले हैं। साइबर सेल को दिए गए तकनीकी इनपुट के आधार पर संदिग्धों की लोकेशन कोलकाता के आसपास ट्रेस हुई है। पुलिस का कहना है कि सभी डिजिटल सबूतों की जांच की जा रही है और जल्द ही एक विशेष टीम कोलकाता भेजी जाएगी। परिजनों ने आशंका जताई है कि नाबालिग को लालच या धमकी देकर किसी संगठित साइबर गिरोह के चंगुल में फंसाया गया हो सकता है। फिलहाल पुलिस, साइबर सेल और परिवार लगातार उसकी तलाश में जुटे हैं। इस घटना ने ऑनलाइन गेमिंग, अजनबियों से दोस्ती और गेमिंग आईडी की खरीद-बिक्री से जुड़े खतरों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अभिभावकों को बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखनी चाहिए और किसी भी संदिग्ध संपर्क की जानकारी तुरंत पुलिस को देनी चाहिए। फिलहाल प्रिंस की सुरक्षित बरामदगी ही सबसे बड़ी प्राथमिकता बनी हुई है।

Address

City Center
Gwalior
474011

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Digital Gwalior News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Digital Gwalior News:

Shortcuts

Share