SBA NEWS.

SBA NEWS. Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from SBA NEWS., Media/News Company, HAJIPUR, Hajipur.

बिहार का डिजिटल न्यूज चैनल SBA NEWS सिर्फ सच्चाई के साथ

मेरे काम है न्यूज के तह तक जा कर सच्चा न्यूज बनाना आपका काम है इसे लाइक,शेयर,फॉलो और कमेंट करना

न डरेंगे न झुकेंगे न थकेंगे न बिकेंगे दिखाएंगे वही जो हो सच सच देखना है तो हमेशा SBA NEWS को देखे

वैशाली प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षित आवागमन के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया गया। #श्रावणीमेला20...
30/07/2026

वैशाली प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षित आवागमन के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया गया।

#श्रावणीमेला2026

30/07/2026

नाबालिग से मोबाइल छीनकर भागे बदमाश, ग्रामीणों ने पकड़ा किया पुलिस के हवाले | जंदाहा, वैशाली

TRE-4 के तहत कुल 32,388 शिक्षकों के पदों पर भर्ती होने जा रही है।पदों का विवरण इस प्रकार है—कक्षा 1 से 5 : 3,847 पदकक्षा...
29/07/2026

TRE-4 के तहत कुल 32,388 शिक्षकों के पदों पर भर्ती होने जा रही है।

पदों का विवरण इस प्रकार है—
कक्षा 1 से 5 : 3,847 पद
कक्षा 6 से 8 : 8,563 पद
कक्षा 9 से 10 : 3,877 पद
कक्षा 11 से 12 : 16,101 पद

इन सभी पदों के लिए शिक्षा विभाग ने अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को भेज दी है। अब अभ्यर्थियों की नजर आयोग द्वारा जारी होने वाले आधिकारिक नोटिफिकेशन पर टिकी है।

क्या 32,388 सीटें पर्याप्त हैं या सीटों की संख्या और बढ़नी चाहिए? अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें।

जंदाहा मे करीब 6 घंटे से बिजली गुल, लोग हुए परेशानजंदाहा पावर हाउस से मिली जानकारी के अनुसार, सुबह 11 बजे के करीब ब्रेकड...
29/07/2026

जंदाहा मे करीब 6 घंटे से बिजली गुल, लोग हुए परेशान

जंदाहा पावर हाउस से मिली जानकारी के अनुसार, सुबह 11 बजे के करीब ब्रेकडाउन हुआ था। उसके बाद करीब दोपहर 2 बजे से बिजली बाधित है बिजली बाधित होने का कारण बैटरी, रिले और तारों में खराबी बताया गया है। उन्होंने बताया कि मरम्मत का काम जारी है और जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

29/07/2026

जंदाहा मिडिल स्कूल की बदहाल तस्वीर, शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई, 110 साल पुराने स्कूल की बदहाली!

देसरी ढाला रहेगा 36 घंटे बंद जाने से पहले देख ले रूट
29/07/2026

देसरी ढाला रहेगा 36 घंटे बंद जाने से पहले देख ले रूट

28/07/2026

टॉवर एक प्रेम कथा! बिदुपुर में छात्रा के प्यार में टावर पर चढ़ा बाबा

"सरकार को झुकना पड़ा..." तेजस्वी यादव का बड़ा दावानेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दावा किया कि छात्र आंदोलन को लेकर सरकार...
27/07/2026

"सरकार को झुकना पड़ा..." तेजस्वी यादव का बड़ा दावा

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दावा किया कि छात्र आंदोलन को लेकर सरकार आखिरकार झुक गई। उन्होंने कहा कि उन्होंने पहले ही बिहार सरकार से मांग की थी कि NEET परीक्षा में कथित गड़बड़ी के खिलाफ आंदोलन करने वाले छात्रों और प्रदर्शनकारियों पर दर्ज सभी कानूनी कार्रवाइयों को वापस लिया जाए। अब सरकार ने वही फैसला लिया है।

तेजस्वी यादव का कहना है कि यह छात्रों के संघर्ष और विपक्ष के दबाव की जीत है। उन्होंने इसे युवाओं की आवाज़ की जीत बताते हुए सरकार पर निशाना साधा।

इसी बीच बिहार सरकार के गृह विभाग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर घोषणा की है कि NEET परीक्षा में कथित गड़बड़ी को लेकर हुए छात्र आंदोलन से जुड़े कई मामलों में राहत दी जाएगी। सरकार ने कहा है कि आंदोलन के दौरान छात्रों और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ की गई कई कानूनी कार्रवाइयों को वापस लिया जाएगा।

साथ ही सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि 26 जुलाई 2026 की शाम 6 बजे तक इस आंदोलन में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कोई नई दंडात्मक, प्रतिशोधात्मक या अन्य कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी।

अब इस फैसले को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। विपक्ष इसे अपनी जीत बता रहा है, जबकि सरकार की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में इस फैसले को प्रशासनिक निर्णय के रूप में प्रस्तुत किया गया है।

27/07/2026

छपरा हिंसा के बाद BDO का बड़ा विरोध! पूरे बिहार में काली पट्टी बांधकर करेंगे काम | BDO Safety Protest

समस्या सुनी तो जाती है, लेकिन जमीन पर हालात जस के तस बने हुए हैं। आखिर क्या बिजली विभाग किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर ...
26/07/2026

समस्या सुनी तो जाती है, लेकिन जमीन पर हालात जस के तस बने हुए हैं। आखिर क्या बिजली विभाग किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है? क्या किसी की जान जाने के बाद ही विभाग की नींद खुलेगी? यह सवाल अब रोहुआ गांव के ग्रामीण उठा रहे हैं।

वैशाली जिले के जंदाहा प्रखंड अंतर्गत रोहुआ गांव में बिजली विभाग की कथित लापरवाही अब ग्रामीणों के लिए गंभीर चिंता का विषय बन चुकी है। गांव के तीन अलग-अलग स्थानों पर बिजली व्यवस्था की बदहाल स्थिति स्थानीय लोगों और राहगीरों की जान पर भारी पड़ रही है। एक जगह करीब छह महीने से बिजली का तार सड़क पर खतरनाक तरीके से लटका हुआ है, जबकि दो स्थानों पर लगे ट्रांसफार्मर पूरी तरह झाड़ियों और जंगल से घिर चुके हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश और खेती का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में किसानों की खेतों में आवाजाही लगातार बढ़ गई है। रोहुआ गांव के परसन पोखर के समीप खेत और सड़क के बीच लगे ट्रांसफार्मर को झाड़ियों ने पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया है। इसी रास्ते से किसान और राहगीर प्रतिदिन गुजरते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते झाड़ियों की सफाई नहीं कराई गई, शॉर्ट सर्किट के वजह से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

वहीं, रोहुआ हाई स्कूल परिसर के पास सड़क किनारे लगा ट्रांसफार्मर भी जंगल से घिरा हुआ है। इस रास्ते से रोजाना छोटे-छोटे स्कूली बच्चे गुजरते हैं और आसपास घनी आबादी भी है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई है।

सबसे गंभीर स्थिति रोहुआ के वार्ड संख्या-5 में राम इकबाल राय के घर के पास है, जहां से गुजरने वाला बिजली का तार करीब छह महीने से नीचे लटका हुआ है। स्थानीय महिला सुशीला देवी बताती हैं कि जब भी कोई वाहन इस सड़क से गुजरता है, पहले लोगों को हाथ से तार ऊपर उठाना पड़ता है, तब जाकर वाहन निकल पाता है। यह स्थिति हर दिन लोगों की जान जोखिम में डाल रही है।

इन सभी समस्याओं की तस्वीरें जंदाहा के जूनियर इंजीनियर मनीष कुमार को व्हाट्सऐप पर भेजी गईं और फोन पर भी बात की गई। उन्होंने एक बार फिर जल्द समाधान का आश्वासन दिया। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि आखिर यह "जल्द" कब आएगा? ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी कई बार ऐसे ही आश्वासन मिले, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

अब देखना यह होगा कि बिजली विभाग इस बार सिर्फ आश्वासन देकर अपनी जिम्मेदारी पूरी मान लेता है, या फिर लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए समय रहते इन समस्याओं का समाधान करता है। क्योंकि यदि लापरवाही के कारण कोई अप्रिय घटना होती है, तो उसके बाद की कार्रवाई किसी की जान वापस नहीं ला सकती।

Address

HAJIPUR
Hajipur
844505

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SBA NEWS. posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to SBA NEWS.:

Shortcuts

Share