Waors we news

Waors  we news social service

09/04/2023
" #आज अपने अजीज मित्र खुर्रम भाई के साथ  उनके आवास पर इफ्तार पार्टी में सामिल हुए पार्टी के दौरान बहुत सारी बाते पर विचा...
09/04/2023

" #आज अपने अजीज मित्र खुर्रम भाई के साथ उनके आवास पर इफ्तार पार्टी में सामिल हुए पार्टी के दौरान बहुत सारी बाते पर विचार विमर्श भी हुई #।

13/05/2022

वैशाली

लालगंज प्रखंड के एतवारपुर सिसौला में लड़की की शादी के लिए रखे गहने और रूपये लूट कर ले भागे चोर।

लालगंज थाना क्षेत्र के एतवारपुर सिसौला से बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। तिनका तिनका जोड़कर संजु देवी पति दसंई सहनी ने बेटी की शादी के लिए गहने और रूपये जोड़ कर रखे थे। लेकिन शादी के महज कुछ ही दिन बचे थे और चोरों ने सभी जमा पूंजी पर हाथ साफ कर दिया। घटना 12 मई की आधी रात की बताती जा रही है। जब आठ से नौ की संख्या में हथियारों से लैश चोर घर के पिछले दरवाजे से घुंसे और जान से मारने की धमकी एवं गाली गलौज करते हुए लूट पाट मचाया और चलते बने। इस घटना में चार भर सोना,दो लाख अड़तीस हजार पांच सौ रूपये एवं अन्य कीमती सामान लूटे जाने की सूचना है। इस मामले में दो व्यक्ति अरूण सहनी,शिवजी सहनी को नामजद एवं अन्य अज्ञात के विरूद्ध लालगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज करने हेतु आवेदन संजू देवी ने दिया है। इस घटना से जहां पीड़ित परिवार दहशत में हैं वहीं माथे पर चिंता की लकीरें साफ झलक रही है कि बेटी की शादी बिना रूपये और गहनों के कैसे करेंगे।

वही इस संबंध में लालगंज थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि आवेदन मिलते हैं इस पर जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी

गैंग रेप पीड़ित परिवार से मिले भूमिहार ब्राह्मण समाजिक फ्रंट का प्रतिनिधिमंडलभूमिहार ब्राह्मण समाजिक फ्रंट का प्रतिनिधिम...
10/05/2022

गैंग रेप पीड़ित परिवार से मिले भूमिहार ब्राह्मण समाजिक फ्रंट का प्रतिनिधिमंडल

भूमिहार ब्राह्मण समाजिक फ्रंट का प्रतिनिधिमंडल सरैया प्रखंड के गोपी धनपत गांव पहुंचे, जहां गैंग रेप पीड़ित परिवार से मुलाकात किए
**********************************

घटना के 14 दिन बाद भी न्याय नहीं मिलने पर नेताओं ने आक्रोश जताया
**********************************
फ्रंट के नेताओं ने कहा कि हम हर हालत में गैंग रेप पीड़ित को न्याय दिलाएंगे
*********************************
बुधवार को इस मामले को लेकर आईजी से मिलेगा फ्रंट का प्रतिनिधिमंडल
***********************************

भूमिहार ब्राह्मण समाजिक फ्रंट का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को पूर्व मंत्री अजीत कुमार के नेतृत्व में सरैया प्रखंड के गोपी धनवत गांव पहुंचा। जहां नेताओं ने गैंग रेप पीड़ित परिवार के लोगों से मिलकर बीते 2 सप्ताह पूर्व घटित घटना मे अभी तक पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई का विस्तृत जानकारी लिया। परिजनों ने फ्रंट के नेताओं को बताया कि अभी तक पुलिस द्वारा कोई भी सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई है । परिजनों ने कहा कि अब तो नामजद अभियुक्त खुला घूम कर मुकदमा उठाने का धमकी दे रहे हैं। मुकदमा नहीं उठाने पर हत्या करने की बात भी कर रहे हैं। पीड़ित परिवार के इस सूचना पर पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने कहा एक तरफ सरकार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की बात कर रही है । वहीं दूसरी ओर गोपी धनवत के बेटी के साथ गैंगरेप कर उसका हत्या किए जाने के 14 दिन बाद भी पुलिस कोई कार्यवाही नहीं की है। उल्टे बेखौफ अपराधी अब परिवार के लोगों को जान मारने का धमकी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि बुधवार को फ्रंट का एक प्रतिनिधि मंडल प्रदेश अध्यक्ष सुरेश शर्मा के नेतृत्व में मुजफ्फरपुर के पुलिस महानिरीक्षक से मिलेगा एवं पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग करेगा । श्री कुमार ने कहा कि पुलिस महा निरीक्षक द्वारा यदि प्रतिनिधिमंडल एवं परिजनों को यथाशीघ्र अपराधी को गिरफ्तार कराने एवं कानून के हवाले करने का आश्वासन दिया तो हम पुलिस की कार्रवाई का कुछ घंटा इंतजार करेंगे। यदि सकारात्मक आश्वासन नहीं मिला तो कल शाम ही पीड़ित बेटी को न्याय दिलाने के लिए आर-पार की लड़ाई का ऐलान करेंगे ।
इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल में फ्रंट के प्रदेश महासचिव धर्मवीर शुक्ला, जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, महासचिव रणधीर कुमार सिंह, प्रत्यूष प्रांजल , युवा के अध्यक्ष शांतनु सत्यम तिवारी , छात्र के अध्यक्ष अंकेश ओझा , सरैया प्रखंड के अध्यक्ष सुनील शर्मा , फ्रंट के वरिष्ठ नेता संजय ठाकुर फौजी, प्रकाश कुमार, पप्पू सिंह, युवा के कार्यकारी उपाध्यक्ष निखिल कुमार , अभिषेक सिंह , चंदन ओझा ,श्रीकांत ,रविंदर सिंह, राजू सिंह , दिव्यांशु सौरभ, संतोष साही, सुमन कुमार सिंह, इंद्रजीत सिंह आदि प्रमुख लोग शामिल थे।

16/03/2022

मड़वन में बुद्धा वर्ल्ड स्कूल के द्वितीय शाखा का हुआ उद्घाटन

मड़वन।
मड़वन प्रखंड स्थित रौतिनिया में बुद्धा वर्ल्ड गर्ल्स स्कूल व खेल अकादमी के द्वितीय शाखा का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन पूर्व मंत्री महाचंद्र प्रसाद सिंह, पूर्व मंत्री ईंजीनीयर अजीत कुमार, निदेशक कृष्ण कुमार, सारिका मल्होत्रा,नागमणि राजू जी पूर्व आईएएस संजय सिन्हा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविन्द्र सिंह, कांग्रेस नेता धर्मवीर शुक्ला, विकास कुमार आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर
किया।
मौके पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री महाचन्द्र सिंह व पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने कहा की बुद्धा वर्ल्ड स्कूल वैशाली बहुत ही कम समय में काफी तीव्र गति से आगे बढ़ा है। बच्चे कराटे मे बिहार राज्य का नेतृत्व किया है। शिक्षा संस्कार व संस्कृति के साथ बच्चों को शिक्षित किया जा रहा है। ठीक उसी तरह मड़वन शाखा के छात्रा भी आने वाले दिनों में न केवल वैशाली, मुजफ्फरपुर एवं बिहार के अलावे देश में नाम रौशन करेगा। सभी ने स्कूल के टीम के साथ खड़ा रहने का हर संभव आश्वासन दिया। स्कूल के व्यवस्थापक नागमणि की देख-रेख में उपस्थित सभी सम्मानित लोगों का स्वागत किया गया। मौके पर वैशाली प्रखण्ड प्रमुख शैलेन्द्र प्रसाद सिंह, राजीव कुमार उर्फ राजू, ई. रौशन कुमार, ई.धीरज कुमार, राकेश कुमार सिंह, जिला सहकारिता पदाधिकारी वीरेंद्र शर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित हुए। उद्घाटन समारोह के दौरान बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। आज पहले दिन करीब एक सौ छात्राओं का नामांकन किया गया।

*दिनांक 16 मार्च 2022 समय 11:00   वैशाली बुद्धा वर्ल्ड स्कूल के डायरेक्टर कृष्ण कुमार जी के द्वारा मुजफ्फरपुर जिले के रे...
15/03/2022

*दिनांक 16 मार्च 2022 समय 11:00 वैशाली बुद्धा वर्ल्ड स्कूल के डायरेक्टर कृष्ण कुमार जी के द्वारा मुजफ्फरपुर जिले के रेवा रोड मर्बन रौतीनिया के बीच बुद्धा वर्ल्ड गर्ल स्कूल के नाम से दूसरे ब्रांच का विधिवत पूजा पाठ के साथ नामांकन चालू किया जाएगा जिस मौके पर आप सभी साथियों का उपस्थिति अनिवार्य है आप सभी साथियों अपना बहुमूल्य समय निकालकर स्कूल की शोभा बढ़ाएं विशेष जानकारी के लिए आप इए नम्बर पर कॉल कर जानकारी ले सकते है 7250000601,6200026221

19/02/2022

वैशाली
आज वैशाली प्रखंड के समीप बुद्धा वर्ल्ड स्कूल में एक कार्यक्रम का उद्घाटन करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री एवं हिंदू सम्राट कहे जाने वाले गिरिराज सिंह को स्कूली छात्र छात्राओं ने गायत्री मंत्र के साथ किया भव स्वागत।

वैशाली प्रखंड स्थित बुद्धा वर्ल्ड स्कूल, वैशाली में स्पोर्ट्स अकादमी का उद्घाटन माननीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री, भारत सरकार श्री गिरिराज सिंह जी ने फीता काट कर किया।

मंत्री जी ने इसके साथ ही मानव अपशिष्ट पुनर्चक्रण सयंत्र, स्किल सेन्टर एवं डेयरी, मुर्गी, बत्तख़ और मत्स्य पालन केंद्र का निरीक्षण करते हुए केले के रेशे से बने एवं बायोगैस प्लांट को देखा और निरीक्षण किया उन्होंने स्कूली छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि गुरुजनों का सम्मान करें एवं नौकरी लेने वाला नहीं नौकरी देने वाला बने, उन्होंने संस्कार पूर्ण शिक्षा के लिए बुद्धा वर्ल्ड स्कूल के निर्देशक कृष्ण कुमार को धन्यवाद दीया, और उन्होंने कहा कि नेहरू के गलत नीतियों के कारण सरकारी स्कूल गणेश पाठशाला बन गई है ,बिहार एवं यूपी के छात्रों का जो अपमान हुआ है इसका बदला जरूर लेंगे, ग्रामीण आत्मनिर्भरता एवं कौशल विकास के लिए बच्चों को इन सारी गतिविधियों के प्रति प्रारम्भ से ही अनावृत किया जाए तब कहीं जाकर आत्मनिर्भर एवं श्रेष्ठ भारत का सपना साकार हो सकता है,वही इस मौके पर वैशाली जिले की कई समाजसेवी उपस्थित रहे समाजसेवी प्रभात सिंह चौहान इंजीनियर धीरज कुमार इंजीनियर रोशन कुमार राजीव कुमार बेबी कुमारी टिंकू कुमार इत्यादि लोग ने भी इस कार्यक्रम को खूब सराहा

वही विद्यालय के निदेशक श्री कृष्ण कुमार ने कहा कि बच्चों को खिलने के लिए उनका खेलना भी अत्यावश्यक है। गतिविधि आधारित शिक्षण एवं खेलकूद बच्चों के आत्मविश्वास एवं चतुर्दिक विकास हेतु मूल सूत्र हैं।

23/01/2022

वैशाली

जान स्वास्थ्य कल्याण समिति की ओर से हर साल की भांति इस साल भी हजारों दिव्यांगों के बीच किया गया कंबल वितरण।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में भोजपुरी सम्राट कहे जाने वाले भरत शर्मा व्यास जी थे।

जन स्वास्थ्य कल्याण समिति के सचिव डा एल बी सिंह ने भोजपूरी जगत के भोजपुरी सम्राट कहे जाने वाले गायक भरत शर्मा ब्यास को किया अंग वस्त्र से सम्मानित सम्मानित।

भगवान बुद्ध ,महावीर, लिक्षवी की रानी ,राजा विशाल की गढ़ वैशाली की पावन धरती एवं गणतंत्र की जननी वैशाली में भोजपूरी गायक भरत शर्मा ब्यास का आगमण हुआ।

मौका था जन स्वास्थ्य कल्याण समिति पटना के सचिव डा लालबाबू सिंह के मतैंया स्थित आवास पर गरीबों एवं दिब्यांगों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम।

मुख्य अतिथि के रूप में भोजपूरी गायक भरत शर्मा को मंच पर बुलाकर पगड़ी ,माला अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया।

साथ ही कंबल वितरण कार्यक्रम में पहुंचे सभी मीडिया बंधुओं को भी डायरी देकर सम्मानित किया गया।

वैशाली जिला के कोने-कोने से लगभग हजारों की संख्या में दिब्यांग जनों एवं गरीबों के हुजूम को भरत शर्मा ने दो गाना गाकर संबोधित किया ।

जैसे ही उन्होंने गाना पेश किया (1)"सुनो सुन रे सखी सैयां को ले गए थाने दार.
(2) भवरवा के तोहरा संग जाई अरे भवरवा के तोहरा संग जाई.......गानों से सारा माहौल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

भरत शर्मा ने एक निर्गुण एवं एक भजन गाकर सब का मन मोह लिया एवं कार्यक्रम के आयोजनकर्ता डा लालबाबू सिंह को कोटि कोटि धन्यवाद दीया

वही इस मौके पर उपस्थित लोगों ने बताया कि डॉक्टर एलबी सिंह के द्वारा हर वक्त हर दम गरीब ने सहयोग के बीच सहज योग किया जाता है चाहे वह आग लगी हो बाढ़ हो क्रोना काल हो किसी गरीब की बच्ची की शादी हो किसी का सुख श्राद्ध हो चाहे किसी भी प्रकार की गरीबों का समस्या हो उसमें डॉक्टर एलबी सिंह जान लगाकर भाग लेते हैं और सभी का आर्थिक सहयोग भी करते हैं।

वही डॉक्टर एलबी सिंह ने बताएं कि मेरा जन्म वैशाली जिले के वैशाली प्रखंड में एक किसान परिवार में हुआ है और मैं गांव की हर समस्या से अवगत हूं इसलिए मेरा करतब बनता है कि अपने गांव घर की गरीबों सेवा करूं और आगे बढ़ाने के लिए हर वक्त प्रयास करते रहता हूं कि गांव में कोई गरीब ना रहे ना कोई भूखा ना कोई अनपढ़ रहे इसके लिए मैं हमेशा काम करते रहता हूं और आगे भी करते रहूंगा

20/01/2022

वैशाली:
लालगंज में वन विभाग में दिख रही है भारी पैमाने पर लूट खसोट व अनियमितता.

-नीलामी बिना सार्वजनिक किए ही बेच लेते है बन विभाग की लकड़ी.

-वन विभाग की लापरवाही के कारण प्रखंड परिसर के समीप बरसों से फील्ड में रखा लकड़ी पूरी तरह सरकर बर्बाद हो गया है जिससे राजस्व की लाखों की क्षति हो रही है।
यदि इस लकड़ी का स समय नीलामी किया जाता तो राजस्व की क्षति भी नहीं होती और मोटी रकम भी वसूल की जाती।
-लेकिन यहां का माजरा कुछ और देखने को मिल रहा है यहां के कर्मी से लेकर पदाधिकारी अपने मेल के लोगों को मिलाकर नीलामी की प्रक्रिया शुरू करते हैं और उन्हीं तक यह प्रक्रिया समाप्त भी हो जाती है। और आम आदमी को पता भी तो पता भी नहीं चल पाता है जिससे आम जनता को इसकी पूरी जानकारी भी नहीं होती और अधिकारी कर्मी मोटी रकम वसूल कर अपने लोगों को ही लकड़ी दे देते हैं और बताते हैं कि विभागीय नीलामी है।
@-इस संबंध में डीएफओ एमजे अली से जानकारी लेने पर टाल मटोल करते हुए आधी अधूरी जानकारी देते हुए मोबाइल का कनेक्शन काट दिया....

Address

Hajipur

Telephone

+19525337171

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Waors we news posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share