24 News 24/7 Bihar & Jharkhand

24 News 24/7 Bihar & Jharkhand Its a official page. Follow & Like & Share. For Daily News & Public issue & Gov.Schemes News Channel in Bihar & Jharkhand
(1)

02/09/2026

दिनांक -02.09.2026

बाढ़ के पानी में मिली अज्ञात मछलियों से रहें सतर्क, सेवन से बचें: मत्स्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

बिना पहचान एवं विभागीय पुष्टि के किसी भी अपरिचित मछली को खाने योग्य न मानें

हाजीपुर, 02 सितंबर 2026।

डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग, बिहार सरकार के मत्स्य प्रभाग द्वारा बाढ़ की वर्तमान स्थिति को देखते हुए आमजन की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए अज्ञात एवं असामान्य मछलियों के संबंध में आवश्यक सावधानी बरतने की एडवाइजरी जारी की गई है।

विभाग को सूचना प्राप्त हुई है कि नेपाल की ओर से बाढ़ के पानी के साथ बिहार के कुछ क्षेत्रों में अज्ञात एवं असामान्य प्रकार की मछलियां पहुंची हैं। ऐसी मछलियों के सेवन के बाद कुछ लोगों के बीमार पड़ने की सूचना भी प्राप्त हुई है। इसे देखते हुए आम नागरिकों से विशेष सतर्कता बरतने तथा ऐसी मछलियों के सेवन से पूरी तरह बचने की अपील की गई है।

विभाग के अनुसार बाढ़ के दौरान तालाबों, नदियों, झीलों एवं अन्य जलाशयों से मछलियां निकलकर बाढ़ के पानी के साथ दूर-दूर तक फैल सकती हैं। ऐसी स्थिति में इनके गंदी नालियों, मृत जानवरों, लाशों एवं अन्य प्रदूषित पदार्थों के संपर्क में आने की संभावना रहती है। इसके कारण मछलियां जीवाणु, विषाणु एवं कवक आदि से प्रदूषित हो सकती हैं और इनके सेवन से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

मत्स्य प्रभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि अज्ञात अथवा असामान्य दिखने वाली मछलियों का सेवन न करें। बाढ़ के पानी से पकड़ी गई ऐसी मछलियों को बाजार में खरीदने-बेचने अथवा खाद्य उपयोग में लाने से बचें।

बिना पहचान एवं संबंधित विभाग की पुष्टि के किसी भी अपरिचित मछली को खाने योग्य न मानें। बाढ़ की स्थिति एवं वातावरण सामान्य होने तक विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

यदि ऐसी मछली के सेवन के बाद किसी व्यक्ति को उल्टी, दस्त, पेट दर्द, चक्कर, सांस लेने में कठिनाई अथवा अन्य कोई असामान्य लक्षण दिखाई दें, तो तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र अथवा अस्पताल में चिकित्सकीय परामर्श लेने की अपील की गई है।

विभाग ने यह भी अपील की है कि ऐसी अज्ञात अथवा असामान्य मछलियों की जानकारी मिलने पर संबंधित जिला मत्स्य पदाधिकारी अथवा स्थानीय प्रशासन को सूचित करें, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग, बिहार सरकार के मत्स्य प्रभाग ने आमजन से अपील की है कि इस संबंध में किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। अपनी स्वास्थ्य सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अज्ञात एवं असामान्य मछलियों के सेवन से पूरी तरह बचें तथा केवल पहचान एवं पुष्टि की गई सुरक्षित मछलियों का ही उपयोग करें।

02/09/2026

दिनांक :- 02.09.2026

04 से 06 सितम्बर तक बाबा गणिनाथ धाम, पलवैंया में आयोजित होगा तीन दिवसीय बाबा गणिनाथ मेला-2026

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, कला एवं संस्कृति विभाग, पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन, वैशाली के संयुक्त तत्वावधान तथा जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) के मार्गदर्शन में तीन दिवसीय बाबा गणिनाथ मेला-2026 का आयोजन दिनांक 04 से 06 सितम्बर 2026 तक बाबा गणिनाथ धाम, धर्मपुर राज, पलवैंया, महनार के प्रांगण में किया जा रहा है। मेला के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। धार्मिक आस्था एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़े इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं आमजनों के शामिल होने की संभावना है।

मेला का उद्घाटन 04 सितम्बर 2026 को अपराह्न 3:00 बजे से 3:30 बजे तक प्रस्तावित है। उद्घाटन समारोह में माननीय मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, माननीय मंत्री, पर्यटन विभाग, बिहार सरकार श्री केदार प्रसाद गुप्ता, माननीय स्वास्थ्य मंत्री सह प्रभारी मंत्री, वैशाली श्री निशांत तथा माननीय मंत्री, कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार डॉ. प्रमोद कुमार के शामिल होने की संभावना है। उद्घाटन के उपरांत अपराह्न 3:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक स्वागत गीत एवं अतिथियों का संबोधन तथा शाम 6:30 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं कलाकारों के सम्मान का आयोजन किया जाएगा।

मेला में माननीय मंत्री, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार सह सांसद, हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र श्री चिराग पासवान सहित अन्य गणमान्य अतिथियों के शामिल होने की संभावना है। साथ ही वैशाली जिले के सभी माननीय विधायकगण एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति भी रहेगी।

मेला के दूसरे दिन 05 सितम्बर 2026 को अपराह्न 12:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक स्थानीय कलाकारों एवं विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। आयोजन के माध्यम से स्थानीय कला एवं सांस्कृतिक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के साथ उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच उपलब्ध कराया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा मेला के दौरान श्रद्धालुओं एवं आमजनों की सुविधा, सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर समुचित प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं, ताकि तीन दिवसीय मेला शांतिपूर्ण, गरिमापूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हो।

दिनांक - 02.09.2026जिला पदाधिकारी के कुशल नेतृत्व में महिलाओं तक पहुंच रही हैं वन स्टॉप सेंटर की सेवाएंक्यूआर कोड के माध...
02/09/2026

दिनांक - 02.09.2026

जिला पदाधिकारी के कुशल नेतृत्व में महिलाओं तक पहुंच रही हैं वन स्टॉप सेंटर की सेवाएं

क्यूआर कोड के माध्यम से जंदाहा प्रखंड में वन स्टॉप सेंटर, वैशाली का किया गया प्रचार-प्रसार

जिला पदाधिकारी वैशाली, श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में वन स्टॉप सेंटर, वैशाली की सेवाएं जिले के दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचाई जा रही हैं। इसी क्रम में जंदाहा प्रखंड परिसर में महिलाओं के बीच क्यूआर कोड के माध्यम से वन स्टॉप सेंटर की सेवाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं को वन स्टॉप सेंटर द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न सेवाओं की जानकारी देते हुए बताया गया कि महिला एवं बाल विकास निगम, समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार द्वारा संचालित वन स्टॉप सेंटर, वैशाली वर्ष 2010 से वैशाली कलेक्ट्रेट, हाजीपुर स्थित अनुमंडल भवन के द्वितीय तल पर कार्यरत है। केंद्र महिलाओं एवं बालिकाओं को घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना, साइबर अपराध, बाल विवाह तथा अन्य प्रकार की हिंसा से संबंधित मामलों में निःशुल्क सहायता प्रदान करता है।

वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से पीड़ित महिलाओं को काउंसलिंग, कानूनी सहायता, चिकित्सीय सहयोग, पुलिस समन्वय एवं अन्य आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। प्रशिक्षित परामर्शदाताओं द्वारा काउंसलिंग के माध्यम से उभय पक्षों के बीच उत्पन्न मतभेदों को दूर कर सौहार्दपूर्ण समाधान का प्रयास किया जाता है।

इस अवसर पर महिलाओं को महिला हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 181 की जानकारी भी दी गई तथा किसी भी प्रकार की हिंसा या उत्पीड़न की स्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त करने हेतु इसका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। महिलाओं ने कार्यक्रम में रुचि दिखाते हुए वन स्टॉप सेंटर की सेवाओं की सराहना की।

दिनांक : 02.09.2026जिले में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए आपातकालीन तैयारी के तहत इन्फ्लेटेबल टावर लाइट का किया गया परीक्षणज...
02/09/2026

दिनांक : 02.09.2026

जिले में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए आपातकालीन तैयारी के तहत इन्फ्लेटेबल टावर लाइट का किया गया परीक्षण

जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) के निर्देशानुसार जिले में बढ़ते जलस्तर एवं संभावित आपातकालीन परिस्थितियों को देखते हुए प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

इसी क्रम में आज दिनांक 02.09.2026 को हाजीपुर टीम द्वारा बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर आपातकालीन स्थिति में रात्रि के समय प्रकाश की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इन्फ्लेटेबल टावर लाइट को जलाकर उसका परीक्षण किया गया।

परीक्षण के दौरान टावर लाइट की कार्यक्षमता एवं आपातकालीन परिस्थितियों में उसके उपयोग की तैयारियों की जांच की गई। इस प्रकार के उपकरणों की उपलब्धता से बाढ़ अथवा अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने में सहायता मिलेगी।

जिला प्रशासन द्वारा बढ़ते जलस्तर की स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है तथा किसी भी संभावित आपातकालीन परिस्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक संसाधनों एवं उपकरणों को तैयार रखा जा रहा है।

02/09/2026

रामाशीष चौक स्थित बस पड़ाव/टेम्पू स्टैण्ड की टॉल/चुंगी वसूली हेतु अल्पकालीन निविदा रद्द

हाजीपुर, 02 सितंबर 2026।

जिला प्रशासन, वैशाली के नियंत्रणाधीन रामाशीष चौक, हाजीपुर स्थित बस पड़ाव/टेम्पू स्टैण्ड के वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए टॉल/चुंगी वसूली हेतु पूर्व में जारी अल्पकालीन निविदा , पूर्व निर्गत निविदा सूचना की कंडिका-12 में निहित शर्त के आलोक में अपरिहार्य कारणों से उक्त निविदा को रद्द किया गया है।

यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

दिनांक : 02.09.2026राघोपुर अंचलाधिकारी की सूझबूझ एवं त्वरित कार्रवाई से सर्पदंश पीड़ित की बची जानवैशाली जिले के राघोपुर ...
02/09/2026

दिनांक : 02.09.2026

राघोपुर अंचलाधिकारी की सूझबूझ एवं त्वरित कार्रवाई से सर्पदंश पीड़ित की बची जान

वैशाली जिले के राघोपुर प्रखंड अंतर्गत बीरपुर पंचायत के ग्राम बीरपुर निवासी मन्नू कुमार, पिता–नंदा सिंह, की सर्पदंश के कारण अचानक तबीयत खराब होने की सूचना प्राप्त होते ही राघोपुर अंचलाधिकारी द्वारा त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई की गई।

सूचना मिलते ही राघोपुर अंचलाधिकारी ने तत्काल आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए उक्त व्यक्ति को सुरक्षित रूप से अस्पताल पहुंचाने के लिए नाव भेजी। इसके उपरांत जुड़ावनपुर थाना के समीप से टेम्पो के माध्यम से मन्नू कुमार को मोहनपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां समय रहते उनका उपचार प्रारंभ किया गया।

अंचलाधिकारी की सूझबूझ, त्वरित निर्णय एवं तत्काल राहत व्यवस्था के कारण सर्पदंश पीड़ित को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सकी। समय पर उपचार मिलने से मन्नू कुमार की स्थिति में सुधार हुआ है और वे फिलहाल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

जिला प्रशासन द्वारा आपातकालीन परिस्थितियों में आमजन को त्वरित सहायता एवं आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को सदैव तत्पर रहने का निर्देश दिया गया है। राघोपुर अंचलाधिकारी द्वारा दिखाई गई तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता से आज एक व्यक्ति की जान बचाई जा सकी।

दिनांक :- 02.09.2026औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना की दिशा में वैशाली में भूमि मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया तेजजिला पदाधिकारी...
02/09/2026

दिनांक :- 02.09.2026

औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना की दिशा में वैशाली में भूमि मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया तेज

जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) के मार्गदर्शन में जिले में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना हेतु अर्जनाधीन भूमि के रैयतों को मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। संबंधित विभागों एवं अंचल स्तर के पदाधिकारियों द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के तहत भुगतान कैंप आयोजित कर रैयतों को मुआवजा राशि उपलब्ध कराई जा रही है।

मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया के तहत अब तक 127 रैयतों के बीच लगभग 25 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि का भुगतान किया जा चुका है। जिला प्रशासन द्वारा मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया को पारदर्शी, सुगम एवं त्वरित बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि पात्र रैयतों को उनकी अर्जित भूमि के मुआवजे की राशि समयबद्ध रूप से प्राप्त हो सके।

जिला पदाधिकारी, वैशाली द्वारा सभी संबंधित रैयतों से अपील की गई है कि वे निर्धारित भुगतान कैंप में स्वयं उपस्थित होकर आवश्यक दस्तावेज एवं औपचारिकताएं पूरी करते हुए मुआवजा राशि प्राप्त करें। रैयतों को मुआवजा भुगतान से संबंधित किसी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित पदाधिकारियों से समन्वय कर उसके त्वरित समाधान की कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना से वैशाली जिले में औद्योगिक गतिविधियों को गति मिलने के साथ-साथ रोजगार के नए अवसरों का सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती तथा क्षेत्र के समग्र विकास को बढ़ावा मिलने की संभावना है। जिला प्रशासन रैयतों के सहयोग एवं सहभागिता के साथ इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे वैशाली के औद्योगिक विकास को नई गति और दिशा मिल सके।

गंडक-गंगा के बढ़ते जलस्तर को लेकर जिला पदाधिकारी ने की उच्चस्तरीय समीक्षासभी संबंधित अधिकारी अलर्ट मोड में रहें; आंशिक प...
02/09/2026

गंडक-गंगा के बढ़ते जलस्तर को लेकर जिला पदाधिकारी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा
सभी संबंधित अधिकारी अलर्ट मोड में रहें;

आंशिक प्रभावित 19 पंचायतों के 31 गांवों एवं नगर परिषद हाजीपुर के 1 वार्ड में राहत-बचाव कार्य जारी

आमजन के आवागमन के लिए 101 नावों का परिचालन, जरूरतमंदों के बीच पॉलीथिन शीट का वितरण

हाजीपुर, 02 सितंबर 2026।

गंडक एवं गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह ने आज आपदा प्रबंधन से संबंधित तैयारियों एवं राहत-बचाव कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

जिला पदाधिकारी ने नदियों के वर्तमान जलस्तर, उसकी प्रवृत्ति तथा संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए जिले में की जा रही तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।

समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को पूरी तरह अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि संवेदनशील एवं संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासनिक तैयारियों में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। नदियों के जलस्तर एवं उसकी प्रवृत्ति पर लगातार नजर रखने तथा स्थिति में होने वाले प्रत्येक महत्वपूर्ण बदलाव की तत्काल जानकारी प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

वर्तमान में राघोपुर, महनार, देसरी, सहदेई बुजुर्ग, हाजीपुर एवं बिदुपुर प्रखंडों की कुल 19 पंचायतों के 31 गांव तथा नगर परिषद हाजीपुर का 1 वार्ड आंशिक रूप से प्रभावित है। जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की सुविधा एवं राहत-बचाव कार्यों को ध्यान में रखते हुए कुल 101 नावों का परिचालन कराया जा रहा है, ताकि आमजन के आवागमन में कठिनाई न हो।

राहत कार्यों के तहत जरूरतमंद लोगों के पॉलीथिन शीट का वितरण किया जा रहा है। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि आवश्यकता के अनुसार प्रभावित परिवारों को पॉलीथिन शीट एवं अन्य आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाती रहे तथा किसी भी जरूरतमंद परिवार को सहायता के लिए अनावश्यक प्रतीक्षा न करनी पड़े।

जिला पदाधिकारी ने संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए पर्याप्त संख्या में नावों की उपलब्धता बनाए रखने के साथ-साथ पर्याप्त मात्रा में पॉलीथिन शीट, पशुचारा, आवश्यक दवाइयों एवं चिकित्सा सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित रखने का निर्देश दिया। उन्होंने पशुधन की सुरक्षा को भी प्राथमिकता देते हुए प्रभावित क्षेत्रों में पशुचारा की पर्याप्त व्यवस्था रखने को कहा।

स्वास्थ्य एवं पशुपालन विभाग द्वारा आंशिक रूप से प्रभावित क्षेत्रों में विशेष कैंप लगाकर मानव एवं पशु चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। जिला पदाधिकारी ने संवेदनशील क्षेत्रों में मेडिकल टीम की उपस्थिति एवं तत्परता सुनिश्चित रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

जिला पदाधिकारी ने SDRF की टीमों को पूरी तरह अलर्ट एवं स्टैंडबाय मोड में रहने तथा सभी संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतत निगरानी एवं क्षेत्र भ्रमण करते हुए स्थानीय परिस्थितियों का जायजा लेने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के अभियंता एवं तटबंधों पर प्रतिनियुक्त कर्मियों द्वारा 24×7 तटबंधों की सतत निगरानी की जा रही है। इसके अतिरिक्त PHED, विद्युत विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है, ताकि किसी भी संभावित स्थिति में आवश्यक सेवाएं निर्बाध रूप से जारी रहें।

गंडक एवं गंगा नदी के जलस्तर की स्थिति
वाल्मीकिनगर बराज से आज सुबह 06:00 बजे 1,31,500 क्यूसेक जलश्राव दर्ज किया गया। विगत तीन दिनों में वाल्मीकिनगर बराज से 30 अगस्त को 1,77,800 क्यूसेक, 31 अगस्त को 1,19,000 क्यूसेक तथा 01 सितंबर को 1,50,200 क्यूसेक जलश्राव दर्ज किया गया।

प्रमुख गेज स्थलों की स्थिति के अनुसार, रेवा घाट में गंडक नदी का जलस्तर 53.67 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 54.41 मीटर से 0.74 मीटर नीचे है। लालगंज में जलस्तर 50.91 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 50.50 मीटर से 0.41 मीटर ऊपर है तथा यहां जलस्तर में वृद्धि दर्ज की जा रही है।

हाजीपुर में गंडक नदी का जलस्तर 49.69 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 50.32 मीटर से 0.63 मीटर नीचे है, हालांकि यहां भी जलस्तर में वृद्धि की प्रवृत्ति दर्ज की गई है। वहीं गांधी घाट पर गंगा नदी का जलस्तर 49.71 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 48.60 मीटर से 1.11 मीटर ऊपर है तथा जलस्तर में वृद्धि जारी है।

जिला प्रशासन द्वारा गंडक एवं गंगा नदी के जलस्तर, प्रभावित क्षेत्रों तथा तटबंधों की निरंतर निगरानी की जा रही है। जिला स्तरीय कंट्रोल रूम 24×7 सक्रिय है। किसी भी आपात स्थिति में संबंधित पदाधिकारियों एवं राहत-बचाव टीमों द्वारा त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा केवल आधिकारिक एवं प्रमाणिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। किसी भी प्रकार की आवश्यकता अथवा आपात स्थिति में जिला प्रशासन के नियंत्रण कक्ष से संपर्क किया जा सकता है।

दिनांक - 02.09.2026वैशाली के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका, 5 सितंबर को लगेगा जॉब कैंप10वीं पास 18–30 वर्ष के अभ्य...
02/09/2026

दिनांक - 02.09.2026

वैशाली के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका, 5 सितंबर को लगेगा जॉब कैंप

10वीं पास 18–30 वर्ष के अभ्यर्थियों का Sewing Machine Operator पद के लिए होगा चयन

हाजीपुर, 02 सितंबर 2026।
जिले के युवाओं को उनकी योग्यता एवं कौशल के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) के मार्गदर्शन में जिला नियोजनालय, वैशाली द्वारा लगातार पहल की जा रही है। इसी क्रम में 05 सितंबर 2026 को जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र (DRCC), हाजीपुर परिसर में जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा।

जॉब कैंप में निजी क्षेत्र की कंपनी New Zeel Fashion Wear Private Limited, हाजीपुर द्वारा Sewing Machine Operator (SMO) पद के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इस रोजगार अवसर में 10वीं उत्तीर्ण 18 से 30 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।

चयनित अभ्यर्थियों को 11,752 रूपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा तथा कार्यस्थल Industrial Area, Hajipur रहेगा।
Bihar Rojgar Setu पोर्टल पर निबंधन आवश्यक
जॉब कैंप में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों का Bihar Rojgar Setu पोर्टल (detjob.bihar.gov.in) पर निबंधन आवश्यक है। इच्छुक अभ्यर्थी अपने बायोडाटा एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ 05 सितंबर 2026 को प्रातः 11:00 बजे तक जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र (DRCC), वैशाली, हाजीपुर परिसर में उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

अभ्यर्थियों को अपने साथ बायोडाटा, आधार कार्ड, पैन कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण-पत्र एवं अंक पत्र तथा पासपोर्ट साइज के दो रंगीन फोटो लाना आवश्यक होगा।

जिला प्रशासन ने जिले के योग्य एवं इच्छुक युवाओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर जॉब कैंप में उपस्थित होकर रोजगार के इस अवसर का लाभ उठाएं। जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह के मार्गदर्शन में जिला नियोजनालय द्वारा युवाओं को उनकी योग्यता एवं कौशल के अनुरूप रोजगार से जोड़ने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

दिनांक- 02.09.2026पीएम सूर्य घर योजना को गति देने के लिए जिला प्रशासन की पहल तेज, आवेदन से लेकर सोलर इंस्टॉलेशन तक पर वि...
02/09/2026

दिनांक- 02.09.2026

पीएम सूर्य घर योजना को गति देने के लिए जिला प्रशासन की पहल तेज, आवेदन से लेकर सोलर इंस्टॉलेशन तक पर विशेष फोकस

हाजीपुर, 02 सितंबर 2026।

वैशाली जिले में प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना (PMSGMBY) को प्रभावी एवं गति प्रदान करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज योजना के क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में एलडीएम, विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता हाजीपुर एवं महुआ, विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि, संबंधित वेंडर्स एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में योजना के तहत प्राप्त आवेदनों, ऋण स्वीकृति तथा सोलर रूफटॉप इंस्टॉलेशन की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही, योजना को और गति देने तथा अधिक से अधिक पात्र परिवारों को इससे जोड़ने के लिए विभागीय अधिकारियों, बैंकों एवं वेंडर्स के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया।

जिले के सभी प्रखंडों में पीएम सूर्य घर योजना के लिए आवेदन हेतु काउंटर की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इन काउंटरों के माध्यम से इच्छुक नागरिकों को आवेदन प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग दिया जा रहा है। वहीं, जनप्रतिनिधियों के माध्यम से भी योजना का प्रचार-प्रसार करते हुए अधिक से अधिक पात्र परिवारों को आवेदन के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

बैठक में स्व-वित्तपोषित (Self Finance) आवेदकों पर विशेष फोकस करने का निर्देश दिया गया, ताकि ऐसे आवेदकों के सोलर इंस्टॉलेशन में अनावश्यक विलंब न हो। इसके अतिरिक्त बैंकों को निर्देशित किया गया कि आवास ऋण के लिए बैंक आने वाले ग्राहकों को पीएम सूर्य घर योजना की जानकारी देते हुए सोलर रूफटॉप स्थापित करने के लिए भी प्रेरित करें।

सोलर इंस्टॉलेशन की गति एवं कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए वेंडर्स को उनकी सुविधा एवं कार्यक्षमता के अनुरूप प्रखंड का चयन करने की व्यवस्था पर भी चर्चा की गई। बेहतर प्रदर्शन करने वाले वेंडर्स को प्रोत्साहित एवं प्रमोट करने पर जोर दिया गया, ताकि उनकी कार्यप्रणाली से अन्य वेंडर्स भी प्रेरणा ले सकें और जिले में योजना का तेजी से विस्तार हो।

ऋण स्वीकृति प्रक्रिया को सुगम एवं समयबद्ध बनाने के लिए सभी बैंकों को पात्र आवेदनों पर सकारात्मक एवं सहयोगात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। योजना के क्रियान्वयन में किसी स्तर पर अनावश्यक विलंब नहीं हो, इसके लिए संबंधित पदाधिकारियों को निरंतर अनुश्रवण सुनिश्चित करने को कहा गया।

जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) ने पीएम सूर्य घर योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को अधिक से अधिक पात्र परिवारों तक योजना का लाभ पहुंचाने, आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाने तथा सोलर इंस्टॉलेशन में तेजी लाने का निर्देश दिया है।

जिला प्रशासन द्वारा योजना के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छ एवं सस्ती सौर ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ-साथ बिजली पर होने वाले खर्च को कम करने और जिले में स्वच्छ ऊर्जा एवं ऊर्जा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है।

Address

Hajipur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when 24 News 24/7 Bihar & Jharkhand posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to 24 News 24/7 Bihar & Jharkhand:

Shortcuts

Share