
06/04/2025
हिंदू धर्म में रामनवमी का विशेष महत्व है। आज यानि 6 अप्रैल 2025 को सुबह से ही रामनवमी पर श्रीराम की पूजा-अर्चना की जा रही है। मंदिरों में सुबह से ही भगवान राम के दर्शन के लिए भक्त पहुंचने लगे हैं। घरों में भी उनके नाम के जयघोष सुनाई दे रहे हैं। हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को महानवमी मनाई जाती है। इसे रामनवमी भी कहा जाता है। इस दिन अयोध्या में प्रभु श्री राम का जन्म हुआ था। इस लिए ये दिन श्रीराम के भक्तों के लिए बेहद खास होता है।