Satya Ki Jeet

Satya Ki Jeet My Self News Reporter
Mai Garibo ki Awaj ko Sarkar Se lekar Janta tak Pahuchata Hu
(1)

मीडिया इलेवन ने पब्लिक इलेवन को 47 रन से हरायाबिदुपुर। बिहार क्रिकेट संघ के तत्वावधान में वैशाली जिले के बिदुपुर स्थित प...
10/08/2026

मीडिया इलेवन ने पब्लिक इलेवन को 47 रन से हराया

बिदुपुर। बिहार क्रिकेट संघ के तत्वावधान में वैशाली जिले के बिदुपुर स्थित प्रगति क्रिकेट ग्राउंड में बिहार रूरल लीग के तहत मीडिया इलेवन और पब्लिक इलेवन के बीच फैन्सी क्रिकेट मैच खेला गया। मैच में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. रोहित कुमार सिंह एवं समाजसेवी पिंटू यादव शामिल हुए।

आयोजक रौशन कुमार ने अतिथियों का अंगवस्त्र देकर स्वागत किया, जबकि वैशाली रूरल लीग के कन्वेनर शक्तिनाथ अनुपम ने प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। अतिथियों की मौजूदगी में दोनों टीमों के कप्तानों के बीच टॉस हुआ, जिसमें मीडिया इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

मीडिया इलेवन ने निर्धारित 12 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 154 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में पब्लिक इलेवन की टीम निर्धारित ओवरों में 107 रन ही बना सकी। इस तरह मीडिया इलेवन ने 47 रन से मुकाबला जीत लिया।

मीडिया इलेवन की ओर से शानदार बल्लेबाजी करते हुए 83 रन की विस्फोटक पारी खेलने वाले सन्नी कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला

श्रावणी मेला में कांवरियों की सेवा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता📍 हाजीपुर | 09 अगस्त 2026श्रावणी मेला में कांवरियों एवं...
10/08/2026

श्रावणी मेला में कांवरियों की सेवा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

📍 हाजीपुर | 09 अगस्त 2026

श्रावणी मेला में कांवरियों एवं श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए वैशाली जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

🌟 जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) ने नगर परिषद, हाजीपुर के 24×7 कंट्रोल रूम का उद्घाटन किया। कंट्रोल रूम के माध्यम से श्रद्धालुओं की शिकायतों एवं समस्याओं पर त्वरित संज्ञान और समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

🙏 जिला पदाधिकारी ने स्वयं कांवरियों के बीच पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना और मेला व्यवस्था का फीडबैक लिया। इस दौरान फल, नींबू पानी, ठंडा पेयजल एवं आवश्यक दवाओं का वितरण किया गया।

🩺 मेडिकल टीम को मेला अवधि में हर समय तैयार रहने और जरूरत पड़ने पर तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

🚰 पेयजल | 🧹 स्वच्छता | 💡 प्रकाश | 🚦 यातायात | 🛡️ सुरक्षा | 🩺 चिकित्सा | 🚻 शौचालय | 🛖 विश्राम स्थल

संकल्प स्पष्ट है—कांवरियों की सेवा, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम श्रावणी मेला।

Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar
#श्रावणीमेला #कांवरियासेवा #श्रद्धालुसेवा

*`वैशाली: पातालेश्वर मंदिर में डीएम वर्षा सिंह और एसपी शुभांक मिश्रा ने की संध्या आरती, श्रावणी मेला की व्यवस्थाओं का लि...
10/08/2026

*`वैशाली: पातालेश्वर मंदिर में डीएम वर्षा सिंह और एसपी शुभांक मिश्रा ने की संध्या आरती, श्रावणी मेला की व्यवस्थाओं का लिया जायजा`* 🙏

श्रावणी मेला के अवसर पर आज हाजीपुर स्थित प्रसिद्ध पातालेश्वर मंदिर पहुंचकर जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह और पुलिस अधीक्षक श्री शुभांक मिश्रा ने संध्या आरती में भाग लिया और भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया।

आरती के बाद दोनों अधिकारियों ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए की गई सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, पेयजल, प्रकाश, स्वच्छता और चिकित्सा सुविधाओं का निरीक्षण किया।

*डीएम वर्षा सिंह ने निर्देश दिया:*
श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। सुरक्षा और सुविधा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

*एसपी शुभांक मिश्रा ने कहा:*
श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन के लिए पुलिस पूरी सतर्कता के साथ तैनात है।

जिला प्रशासन द्वारा मेले के दौरान लगातार निगरानी की जा रही है।

*बोल बम! हर महादेव 🔱*

`

09/08/2026

"हर घर तिरंगा अभियान"

Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar

09/08/2026

💞 बिदुपुर में प्रेमी जोड़े की शादी बनी चर्चा का विषय 💍

बिदुपुर थाना क्षेत्र में प्रेमी जोड़े ने रचाई शादी।
ग्रामीणों की मौजूदगी में मंदिर में दोनों का विवाह कराया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे ...

09/08/2026

स्टूडेंट का पावर देख V.C जमीन पर बैठ गया..
वायरल वीडियो..

09/08/2026

शाहिद पिंटू कुमार के घर के पास सड़क की जर्जर स्थिति देख मंत्री ने कहा—गांवों की सड़कों का होगा निर्माण 🚧🛣️

09/08/2026

गया था मोबाइल छिनने छिन लिया जिंदागी.. वायरल वीडियो

08/08/2026

प्रेस विज्ञप्ति

मंत्री लखेन्द्र पासवान का ऐलान: शहीद पिंटु कुमार के परिवार को सरकारी नौकरी, बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी उठाएगी एनडीए सरकार l

हाजीपुर, 08 अगस्त 2026:
हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र के राजापाकर प्रखंड अंतर्गत फरीदपुर गांव पहुंचकर अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री लखेन्द्र पासवान ने शहीद सीआरपीएफ जवान स्वर्गीय पिंटु कुमार के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी।

मंत्री लखेन्द्र पासवान ने शहीद के परिजनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाने की दिशा में आवश्यक पहल की जाएगी। साथ ही, शहीद के बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी बिहार सरकार उठाएगी। बच्चों को अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग के आवासीय विद्यालय में बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी।

मंत्री ने कहा कि देश की सेवा में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले शहीद पिंटु कुमार का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। शहीद के परिवार के साथ बिहार की राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार मजबूती के साथ खड़ी है। परिवार की हरसंभव सहायता सुनिश्चित की जाएगी।

Address

Hajipur
844101

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Satya Ki Jeet posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Satya Ki Jeet:

Shortcuts

Share