Hind News

Hind News Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Hind News, Media/News Company, patna, Hajipur.

21/08/2026

बिहार के सरकारी स्कूल में ग्रामीणों द्वारा दबंगई का मामला प्रकाश में आने पर सुशासन के सारे वादे विफल साबित होते हुए!

21/08/2026

राजद दफ्तर में आये छात्र हित में आवाज उठाने नन्हें समर्थक को सुनिए हो जाएंगे दंग!

20/08/2026

छात्रों का दर्द छलका मुस्कान प्रत्यूष के साथ शेयर की करियर को लेकर परेशानी!

20/08/2026

पहले इस्तेमाल करने के बाद खुद ही विश्वास हो जाएगा यदि आपको जुड़कर अपना बिजनेस बढ़ाना हो तो दिए गए नम्बर पर संपर्क करें!

20/08/2026

बिदुपुर-कच्ची दरगाह सिक्स लेन पुल पर दिनदहाड़े हत्या, अंशुमान को तीन गोलियां मारकर उतारा मौत के घाट

वैशाली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बिदुपुर-कच्ची दरगाह सिक्स लेन पुल पर दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिस पुल पर हर वक्त लोगों और वाहनों की आवाजाही रहती है, उसी पुल के 32 नंबर पिलर के पास अपराधियों ने बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दिया।

मृतक की पहचान चेचर गांव निवासी अंशुमान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अंशुमान दवाई लाने के लिए पटना की ओर जा रहा था। इसी दौरान अपराधियों ने उसके पीछे से फायरिंग शुरू कर दी।

फायरिंग के बाद अंशुमान जान बचाने के लिए पैदल चलने वाले रास्ते की तरफ भागा, लेकिन अपराधियों ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। आरोप है कि अपराधियों ने वहां अंशुमान को तीन गोलियां मारीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

दिनदहाड़े पुल के बीच हुई इस हत्या की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। स्थानीय थाना पुलिस के साथ कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। खुद वैशाली के एसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटनास्थल की जांच करते हुए अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।

वैशाली पुलिस कप्तान का कहना है कि जल्द ही इस हत्याकांड में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

फिलहाल पुलिस की शुरुआती जांच में मामला आपसी रंजिश और वर्चस्व से जुड़ा हुआ माना जा रहा है। हालांकि हत्या की असली वजह क्या है और इस वारदात के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसका खुलासा पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो पाएगा।

सबसे बड़ा सवाल यही है कि जिस पुल पर दिन-रात लोगों की आवाजाही रहती है, वहां अपराधियों ने दिनदहाड़े इतनी बड़ी वारदात को अंजाम कैसे दे दिया? अब देखना होगा कि पुलिस कब तक इस हत्याकांड का खुलासा करती है और आरोपियों को गिरफ्तार कर पाती है।

19/08/2026

RJD दफ्तर से तेजस्वी यादव को उठाकर थाने ले गई पुलिस!

19/08/2026

अरुणाचल प्रदेश के दिवांग वैली में बादल फटने से 5 अग्निवीर जवान लापता जिसमें हाजीपुर का आदित्य भी शामिल!
C-Rsn

#जवान


#जयहिंद

19/08/2026

थाना प्रभारी ने नहीं दिया रिसीविंग, कदमा थाना क्षेत्र के विजय हेरिटेज मामले में अधिवक्ता ने दर्ज कराई शिकायत, पुलिस से मांगा स्पष्टीकरण।

18/08/2026

बम के रूप में श्रद्धालुओं का सेवा ही सच्ची पूजा है समाजसेवी रीता राज!

हाजीपुर के लोकप्रिय नगर परिषद सभापति संगीता कुमारी के तरफ से नाग पंचमी की आप सभी क्षेत्रवासियों एवं जिला वासियों को ढ़ेर...
17/08/2026

हाजीपुर के लोकप्रिय नगर परिषद सभापति संगीता कुमारी के तरफ से नाग पंचमी की आप सभी क्षेत्रवासियों एवं जिला वासियों को ढ़ेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाई!💐💐🇮🇳❤️🎊🙏

Address

Patna
Hajipur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Hind News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share