Khabar 4U News

Khabar 4U News हर दिशा की खबर अब आपकी उंगलियों पर ।

21/07/2026

दिल्ली जंतर मंतर में हो रहे प्रोटेस्ट कल cockroach Janata party के कार्यकर्ता और युवाओं द्वारा धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा को लेकर संसद कूच के दौरान पुलिस द्वारा भारी लाठी चार्ज किया गया। जिसमें युवाओं का भी भारी आक्रोश देखने को मिला।

18/07/2026

सोशल मीडिया पर यह विडियो तेजी से वॉयरल हो रहा है जिसमें ये लड़की मंदिर के आगे डांस कर रही है। पुलिस कर्मी द्वारा लड़की को रोका गया । क्या आस्था के मंदिर में भी रील बनाना कहां तक सही है।

14/07/2026

मध्य प्रदेश के सागर जिले के नरियावली गाँव के रहने वाले 71 वर्षीय आदिवासी मजदूर, अजब सिंह ने अपने दर्द को एक बड़े मकसद में बदल दिया। अपनी पत्नी के अपमान और उन्हें एक गिलास पानी तक न मिलने की घटना के बाद, उन्होंने जिंदगी बदल देने वाला एक फैसला लिया।
​पास में कुछ न होने के बावजूद, सिर्फ एक फावड़े और अटूट दृढ़ संकल्प के दम पर, उन्होंने अपने हाथों से 50 फीट गहरा कुआं खोदने में दो साल बिता दिए। वह दिन में एक दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करते थे और रात भर कुआं खोदने का काम जारी रखते थे।
​वह अकेला कुआं पिछले 45 वर्षों से गाँव को पानी दे रहा है, जिससे अनगिनत परिवारों का जीवन बेहतर हुआ है। इतने असाधारण योगदान के बावजूद, अजब सिंह आज भी एक सरकारी घर मिलने का इंतजार कर रहे हैं। उनकी कहानी हमें यह याद दिलाती है कि असली हीरो हमेशा केप (जादुई पोशाक) पहनकर नहीं आते—कभी-कभी वे बस हार मानने से इनकार कर देते हैं।

12/07/2026

रमाशंकर गुप्ता, जिन्हें प्यार से "भंडारा किंग" के नाम से जाना जाता था, उन्होंने अपनी एक साधारण सी लाइन और उससे भी सरल स्वभाव से लोगों का दिल जीत लिया। वह दौलत या ताकत के लिए नहीं, बल्कि उस गर्मजोशी, मासूमियत और दयालुता के लिए मशहूर हुए जो लोगों को उनमें नजर आती थी। हरिद्वार में उनकी अचानक हुई मौत की खबर ने कई लोगों को गहरे सदमे में डाल दिया है, जबकि मौत की सटीक परिस्थितियों की अभी जांच चल रही है।

11/07/2026

एक बार फिर अब सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया....याचिकाकर्ता ने सुनवाई के दौरान न सिर्फ कोर्ट रूम में कागज फेंके, बल्कि CJI को गाली तक दी।
#बार

04/07/2026

"सिर्फ एक रिक्शा बंद नहीं हुआ है हुजूर, किसी मां की दवाई, किसी बच्चे की पढ़ाई और पूरे परिवार की उम्मीदें थम गई हैं।"

03/07/2026

UP के कानपुर में एक महिला ने आरोप लगाया कि पारिवारिक विवाद के बीच उसके देवरों ने दिनदहाड़े उसकी चप्पलों से पिटाई की। महिला का कहना है कि शिकायत दर्ज कराने के लिए थाने पहुंचने के बाद बाहर निकलते ही देवर और उनके साथियों ने उसके और उसके पति के साथ कथित तौर पर मारपीट की। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।"

02/07/2026

मध्य प्रदेश के के चंदन नगर क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि सौरभ वर्मा नाम के युवक ने अपनी ही मां के साथ मारपीट की और उन पर डंडे से हमला कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मां ने बेटे को गलत व्यवहार करने से रोका था, जिससे नाराज होकर उसने हमला कर दिया। घटना के बाद लोगों में आक्रोश है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है और पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है।

28/06/2026

I got over 2,000 reactions on my posts last week! Thanks everyone for your support! 🎉

Address

Haldwani
263139

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Khabar 4U News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share