GKM News

GKM News GKM NEWS (हर खबर में सच

03/10/2026

कैंचीधाम से आ रहे युवकों की स्कॉर्पियो खाई में गिरी, एक की मौत_रेस्क्यू जारी



उत्तराखण्ड के नैनीताल से जुड़े भूमियाधार में स्कॉर्पियो गाड़ी 250 फीट गहरी खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि घटना में एक युवक की मौत हो गई और चार युवक घ्यल हो गए। एक घायल गाड़ी में ही फंसा राह गया जिसे काफी मशक्कत के बाद निकाला जा सका। घायलों को भवाली सी.एच.सी.सेंटर ले जाया जा रहा है।

सूचना मिलते ही प्रशासन, एस.डी.आर.एफ., ज्यूलिकोट पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई। स्थानीय निवासियों ने विषम परिस्थितियों वाले इस क्षेत्र में अंधेरे के बावजूद रैस्क्यू में मदद की है।

नैनीताल में ज्यूलिकोट से भवाली को जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग एक्सटेंशन में आज शाम एक स्कार्पियो कार संख्या एच.आर.36 ए.पी.2156 अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

दिल्ली से कैंचीधाम दर्शन को निकले युवकों की काले रंग की स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। अनुमान लगाया जा रहा है कि दुर्घटना के समय गाड़ी कैंचीं धाम से लौटकर हलद्वानी की तरफ जा रही थी। रैस्क्यू टीम ने दो लोगों को गाड़ी से बाहर निकाला, जबकि एक युवक गाड़ी में ही फंसा रह गया।

03/10/2026

Watch कैंचीधाम में ओवरक्राउड और होड़ - पैर रखने की जगह नहीं

उत्तराखण्ड के कैंचीधाम में भक्तों और दर्शनार्थियों का सैलाब देखने को मिला। तीन दिन की छुट्टियों में मैदानी क्षेत्रों से लोग कैंचींधाम दर्शन और पर्यटक स्थल घूमने पहुंचे हैं।

शुक्रवार, शनिवार और रविवार को अवकाश होने के कारण बड़ी मात्रा में लोग ऊत्तराखण्ड के नैनीताल व आसपास पहुंचे हैं। इस कारण वाहनों के जाम के साथ ही पर्यटक स्थलों और धार्मिक स्थलों पर ओवर क्राउड दिख रहा है। लोग दर्शनों के लिए पहुंचे हैं। मंदिर परिसर में घुसने के लिए लोग जिस प्रकार जिद्दोजहद कर रहे हैं, वो बहुत हैरान करने वाला है।

02/10/2026

नहर में जिंदगी और मौत से जूझ रहा था नन्हा तेंदुआ , ग्रामीणों ने बढ़ाया मदद का हाथ..मां से मिलाया



उत्तराखण्ड में नैनीताल जिले के कालाढूंगी से मानव वन्यजीव का एक ऐसा रिश्ता दिखती तस्वीर सामने आई है जिसमें नहर में डूबे तेंदुए के शावक को ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाला।


नैनीताल जिले में रामनगर वन विभाग के कालाढूंगी रेंज में गुरुवार सवेरे तेंदुए का एक शावक नहर में गिरा दिखा। कहबर फैलने के बाद लोगों का जमावड़ा लग गया। आसपास तेंदुए की माँ नजर नहीं आई तो ग्रामीणों ने एक बांस की लाठी नहर में डालकर शावक को बाहर निकलने में मदद की।

लंबी कोशिशों के बाद तेंदुए के शावक को ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकालकर जंगल में छोड़ दिया। कुछ देर बाद तेंदुए की माँ भी वहां दिखी। रेंजर जीवन चंद्र उप्रेती ने बताया कि वन कर्मियों को गश्त के निर्देश दिए गए हैं और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।

02/10/2026

कर्तव्यपथ का साथी हुआ विदा… नैनीताल पुलिस ने आरक्षी प्रकाश नैनवाल को दी अंतिम सलामी

#अंतिमविदाई

MBPG के नए प्रेसिडेंट आर्यन बेलवाल की धमाकेदार जीत  हल्द्वानी। MBPG कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी आर्यन बे...
29/09/2026

MBPG के नए प्रेसिडेंट आर्यन बेलवाल की धमाकेदार जीत



हल्द्वानी। MBPG कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी आर्यन बेलवाल ने धमाकेदार जीत दर्ज कर अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया है। आर्यन ने पहले राउंड से ही बढ़त बना ली थी और अंतिम राउंड तक इसे कायम रखते हुए शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी NSUI के मेहुल शाह को हराया, जबकि ABVP के धीरज बिष्ट तीसरे स्थान पर रहे। पूरी मतगणना के दौरान आर्यन की बढ़त बरकरार रही। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में आर्यन बेलवाल ने एबीवीपी के धीरज बिष्ट और एनएसयूआई के प्रत्याशी मेहुल शाह को करारी मात दी है।

कुमाऊं के सबसे बड़े महाविद्यालय MBPG डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के परिणाम घोषित हो गए हैं। ABVP से बागी होकर निर्दलीय मैदान में उतरे आर्यन बेलवाल ने धमाकेदार जीत दर्ज करते हुए अध्यक्ष पद पर कब्जा किया।18 राउंड की मतगणना के बाद आर्यन को 1,723 वोट मिले, जबकि NSUI के मेहुल शाह को 1,257 और ABVP के धीरज बिष्ट को 988 वोट मिले। आर्यन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मेहुल शाह को 466 वोटों से मात दी।





29/09/2026

MBPG छात्रसंघ चुनाव_ वोटो की गिनती शुरू, जानिए कौन है आगे



एमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव में मतदान के बाद अब मतगणना शुरू हो गई है।अध्यक्ष पद पर ABVP के धीरज बिष्ट, NSUI के मेहुल शाह और निर्दलीय आर्यन बेलवाल के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। कॉलेज के 9 पदों के लिए 74 प्रत्याशी मैदान में हैं। दोपहर 2 बजे मतदान समाप्त हुआ, जिसमें 12,800 में से 4,063 छात्रों ने वोट डाला। आज ही मतगणना पूरी होने के बाद परिणाम घोषित कर विजेताओं को शपथ दिलाई जाएगी।
पहला राउंड अध्यक्ष पद..

ABVP धीरज बिष्ट - 85
NSUI मेहुल शाह - 88
आर्यन बेलवाल - 146





29/09/2026

छात्रसंघ चुनाव_ MBPG में सायरन बजा, गेट बंद_ छात्रों का हुजूम..

हल्द्वानी। कुमाऊं के सबसे बड़े महाविद्यालय MBPG कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव निर्णायक मोड़ पर है। अध्यक्ष पद के लिए ABVP के धीरज बिष्ट, NSUI के मेहुल शाह और निर्दलीय आर्यन बेलवाल के बीच सीधा मुकाबला है। कॉलेज के 9 पदों के लिए कुल 74 प्रत्याशी मैदान में हैं। निर्धारित समय 2:00 बजे मतदान की प्रक्रिया संपन्न हो गई है।

सायरन बजते ही कॉलेज के गेट बंद कर दिए गए इसके बाद किसी को भी एंट्री नहीं दी जा रही है। केवल जो मतदाता अभी तक कॉलेज परिसर के अंदर हैं और अभी वोट नहीं डाल पाए हैं उनको ही वोट डालने की इजाजत है

मतदान के आखिरी दौर में कॉलेज परिसर से लेकर नैनीताल रोड तक सियासी और छात्र राजनीति का पूरा रंग दिखाई दिया। चुनाव भले ही छात्रसंघ का हो, लेकिन मैदान में बड़े राजनीतिक चेहरों की मौजूदगी भी दिख रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, हल्द्वानी विधायक समेत कई राजनीतिक चेहरे और समर्थक चुनावी माहौल में सक्रिय नजर आए। वहीं ABVP और NSUI ने भी अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है।

चेकिंग के दौरान एक छात्र के पास ब्लूटूथ डिवाइस जैसी वस्तु मिलने पर उसे वापस भेज दिया गया।

कॉलेज के 18 बूथों पर CCTV से निगरानी की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल के साथ कॉलेज का प्रॉक्टोरियल बोर्ड भी तैनात है।

वहीं कॉलेज के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ के चलते पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। बीच-बीच में हंगामे और भीड़ बढ़ने की स्थिति में पुलिस ने लाठियां फटकारकर भीड़ को पीछे किया। नैनीताल रोड पर प्रत्याशियों के समर्थकों का जमावड़ा चुनावी माहौल की गर्मी साफ दिखा रहा है।

मतदान समाप्त होते ही दोपहर 3 बजे से मतगणना शुरू होगी और आज ही विजयी प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर शपथ ग्रहण कराया जाएगा। अब नजरें उस नतीजे पर हैं, जो तय करेगा कि MBPG का अगला छात्रसंघ किंग कौन होगा_धीरज, मेहुल या आर्यन ?

MBPG कॉलेज छात्रसंघ चुनाव का मतदान समाप्त हो गया। कॉलेज में कुल 12,800 छात्र-छात्राओं में से 4,063 ने मतदान किया। इस तरह कुल 31.74 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ।

29/09/2026

MBPG छात्रसंघ चुनाव_ वोटिंग शुरू , भारी फोर्स तैनात…

हल्द्वानी। कुमाऊं के सबसे बड़े एमबीपीजी कॉलेज में आज छात्रसंघ चुनाव की मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है। 12,800 छात्र-छात्राओं के वोट और अध्यक्ष पद पर ABVP, NSUI व ABVP के बागी प्रत्याशी के बीच त्रिकोणीय मुकाबले ने चुनाव को बेहद दिलचस्प बना दिया है। नामांकन के दौरान हुए हंगामे को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। कॉलेज परिसर से लेकर आसपास के इलाकों तक भारी पुलिस बल, ड्रोन, मोबाइल टीमें और एंटी-रायट टीम तैनात हैं।

सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा, जिसके बाद मतगणना शुरू होगी और देर रात तक नतीजे सामने आने की उम्मीद है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने साफ निर्देश दिए हैं कि चुनाव की आड़ में बाहरी तत्वों की दखल, धमकी, हिंसा या बवाल किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चार मजिस्ट्रेट समेत पुलिस अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। चुनाव को देखते हुए शहर के कई हिस्सों में ट्रैफिक डायवर्जन और जीरो जोन भी लागू रहेगा।

स्ट्राइक कैंसिल_ बैंक हड़ताल टली, ग्राहकों को बड़ी राहत_ खुले रहेंगे बैंकहल्द्वानी |देशभर में 28 से 30 सितंबर तक प्रस्ता...
27/09/2026

स्ट्राइक कैंसिल_ बैंक हड़ताल टली, ग्राहकों को बड़ी राहत_ खुले रहेंगे बैंक

हल्द्वानी |

देशभर में 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल फिलहाल टल गई है। इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच रविवार रात हुई बैठक में कई प्रमुख मुद्दों पर सहमति बनने के बाद हड़ताल और आंदोलन को स्थगित करने का निर्णय लिया गया।

UFBU द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार रात 9:30 बजे हुई बैठक में दोनों पक्षों ने लंबित मांगों पर आगे बातचीत जारी रखने पर सहमति व्यक्त की।

समझौते की प्रमुख बातें

5-Day Banking पर तुरंत IBA–UFBU की उच्च स्तरीय समिति गठित होगी।

सभी हितधारकों और ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए शेष शनिवारों को अवकाश घोषित करने के विकल्पों पर चर्चा होगी।

स्केल-IV एवं उससे ऊपर के अधिकारियों की PLI योजना में संशोधन पर बातचीत शुरू की जाएगी।

8 मार्च 2024 के मिनट्स में दर्ज अन्य लंबित मुद्दों का शीघ्र समाधान करने पर सहमति बनी।

इन निर्णयों के मद्देनज़र UFBU ने प्रस्तावित आंदोलन और हड़ताल को स्थगित कर दिया है।

ग्राहकों को राहत

हड़ताल टलने से सोमवार से बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहने की उम्मीद है। इससे नकदी निकासी, चेक क्लियरिंग, शाखा संचालन और अन्य बैंकिंग कार्य प्रभावित नहीं होंगे।



27/09/2026

कैंचीधाम बाईपास पर चलती कार पर गिरा भारी भरकम पेड़,,राहगीरों ने बचाया

उत्तराखण्ड में भवाली सैनिटोरियम से कैंचीधाम बाईपास पर कार के ऊपर एक भारी भरकम पेड़ गिरने से कार बुरी तरह से श्रतिग्रस्त हो गई। राहगीरों और क्षेत्रवासियों ने सवारों को निकाला।

नैनीताल जिले में भवाली सैनिटोरियम से शुरू होने वाले कैंचीधाम बाईपास पर शनिवार देररात बरसात के कारण भूस्खलन की जद में एक पेड़ आ गया। शुक्रवार रात से शुरू हुई बरसात में जाबर नाले के समीप हुए भूस्खलन में एक भारी भरकम पेड़ भी नीचे सड़क पर गिर गया। पेड़ सीधे नीचे से गुजर रही कार के ऊपर गिर गया। कार में सवार दो लोग पेड़ और मलबे के बीच फंस गए और हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास से गुजर रहे लोगों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार, भवाली गांव निवासी सिकंदर गौरव और हिमांशु टम्टा अपने साले के साथ रोज की तरह शनिवार रात काम से घर लौट रहे थे। जाबर नाले के पास अचानक सड़क किनारे का पेड़ भिसखलं के चपेट में आकर कार के ऊपर जा गिरा। पेड़ गिरने से कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और स्टेयरिंग सिकंदर के पेट के पास आकर लग गया।

इसके बाद कार मलबे में फंस गई। आसपास मौजूद लोगों की मदद से सिकंदर को बाहर निकाला गया और वह घर पहुंचे। पेड़ और मलबा सड़क पर गिरने से बाईपास मार्ग भी बंद हो गया। लगातार बारिश के कारण मार्ग पर आवाजाही प्रभावित रही। सोमवार सुबह लोक निर्माण विभाग की टीम ने जे.सी.बी.की मदद से पेड़ और मलबा हटाकर सड़क को यातायात के लिए खोल दिया।



Address

33 C Mukhani Manpur Paschim
Haldwani
263139

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when GKM News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to GKM News:

Shortcuts

Share